एक्सप्लोरर

बुलंदशहर के लोगों ने पेश की नजीर, हिंसा में हुए नुकसान की भरपाई के लिए डीएम को सौंपे 6.27 लाख रुपये

उत्तर प्रदेश में नागरिकता कानून के विरोध में हुई हिंसा के बाद बुलंदशहर के लोगों ने सरकारी संपत्ति को हुए नुकसान पर दुख जताया है। लोगों ने खुद डीएम को 6.27 लाख रुपये का डिमांड ड्राफ्ट सौंपा है।

बुलंदशहर, एबीपी गंगा। नागरिकता कानून के विरोध में हुई हिंसा के बाद उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक ऐसी खबर सामने आई है जो लोगों के लिए नजीर बन गई है। बुलंदशहर में हुई हिंसा के दौरान सरकारी संपत्ति को हुए नुकसान पर लोगों ने दुख जताया है और खुद डीएम को 6.27 लाख रुपये का डिमांड ड्राफ्ट सौंपा है। इतना ही नहीं लोगों ने फिर कभी इस क्षेत्र में हिंसा नहीं होने देने का भी प्रशासन से वादा किया है।

मुस्लिम समुदाय के प्रबुद्ध लोगों ने जिला प्रशासन को बीते सप्ताह नमाज के बाद शहर में हुई हिंसा से हुए नुकसान की भरपाई के रूप में 6 लाख रुपये से अधिक का चेक सौंपा है। बता दें कि उपरकोट क्षेत्र में 20 दिसंबर को हिंसक प्रदर्शन के दौरान बड़े पैमाने पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा था।

बुलंदशहर में हुई हिंसा में प्रशासन का एक वाहन जल गया था और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे। पुलिस ने मामले में तीन एफआईआर दर्ज की हैं, जिसमें हिंसा के लिए 22 लोगों को नामजद किया गया है और इसमें 800 अज्ञात लोग भी शामिल हैं। पार्षद हाजी अकरम अली ने एक वीडियो बयान में कहा, 'पूरे समुदाय ने एकजुट होकर फंड में योगदान दिया। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने कहा, 'यह एक सकारात्मक कदम है। इसने हमें दंगाइयों को नुकसान की भरपाई के लिए नोटिस भेजने की लंबी प्रक्रिया से बचा लिया है।'

caa

गौरतलब है कि, सीएए के विरोध की आड़ में हुई हिंसा पर यूपी पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। उपद्रवियों की शिनाख्त और धरपकड़ जारी है और वसूली की दिशा में भी पुलिस-प्रशासन ने कदम बढ़ा दिए हैं। रामपुर में हुए बवाल में हुए 17 लाख के नुकसान की भरपाई के लिए 28 आरोपियों को नोटिस जारी किए गए हैं। इसी तरह लखनऊ सहित अन्य स्थानों पर भी बड़े स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। वीडियो फुटेज व तस्वीरों के जरिए हिंसा करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई का सिलसिला जारी है।

बुलंदशहर के लोगों ने पेश की नजीर, हिंसा में हुए नुकसान की भरपाई के लिए डीएम को सौंपे 6.27 लाख रुपये

गौरतलब है कि, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि राज्य में सरकारी संपत्ति को जिसने नुकसान पहुंचाया है उसकी संपत्ति जब्त की जाएगी और इसी संपत्ति को बेचकर इस नुकसान की भरपाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा था कि ऐसे लोगों की पहचान की जा रही है। योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी पार्टियों पर राज्य में हिंसा फैलाने का आरोप भी लगाया था।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'काशी में मीट-मछली की दुकानें रहेंगी बंद' चैत्र नवरात्र से पहले वाराणसी नगर निगम में बड़ा फैसला
'काशी में मीट-मछली की दुकानें रहेंगी बंद' चैत्र नवरात्र से पहले वाराणसी नगर निगम में बड़ा फैसला
Basti News: अवैध मिट्टी खनन का वीडियो बनाने के शक में दबंगों ने युवक को पीटा, पुलिस ने दर्ज की FIR
बस्ती: अवैध मिट्टी खनन का वीडियो बनाने के शक में दबंगों ने युवक को पीटा, पुलिस ने दर्ज की FIR
UP News: 'भविष्य में यूपी का बंटवारा...राजभर का बेटा पूर्वांचल का मुख्यमंत्री होगा', ओम प्रकाश राजभर का दावा
'भविष्य में यूपी का बंटवारा...राजभर का बेटा पूर्वांचल का मुख्यमंत्री होगा', ओम प्रकाश राजभर का दावा
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र

वीडियोज

'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?
Iran- Israel War: America अकेला, Trump की 7 देशों से अपील बेअसर | Iran Israel War | Netanyahu
55,000 मीट्रिक टन LPG...कितने लोगों को मिलेगी राहत?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
'महिला विरोधी कदम', बंगाल में चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया तो भड़कीं ममता बनर्जी
'महिला विरोधी कदम', बंगाल में चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया तो भड़कीं ममता बनर्जी
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
हरियाणा की राज्यसभा सीटों पर फंसा पेच! खरगे ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, क्या कर दी डिमांड?
हरियाणा की राज्यसभा सीटों पर फंसा पेच! खरगे ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, क्या कर दी डिमांड?
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
Embed widget