एक्सप्लोरर

उधम सिंह नगर : तेज रफ्तार बारातियों से भरी बस पलटी, दर्जन से अधिक लोग घायल

बारातियों का कहना था कि बस चालक दूसरी बारात लेने के कारण बारात जल्दी लेकर चलने का दवाब बना रहा था। दुल्हा नवी के चाचा ने चालक को दो सौ रुपये इनाम भी दिया था। मुरादाबाद में दूसरी बारात ले जाने के चक्कर में चालक ने बस की रफ्तार तेज कर दी।

उधम सिंह नगर, एबीपी गंगा। उधम सिंह नगर के काशीपुर के आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम पैगा के पास तेज रफ्तार एक बारात बस बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक बाराती घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर ग्राम पैगा के जूनियर स्कूल परिसर में खड़ा करा दिया गया है। इस दुर्घटना के बाद करीब दो घंटे तक सड़क पर जाम लगा रहा, जिस कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

दरअसल, ग्राम अदलपुर सलारपुर थाना डिलारी तहसील ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश निवासी नवी हसन पुत्र अहमद हसन का आइटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम धीमरखेड़ा के चौबे जी का मजरा निवासी शहनाज पुत्री मोहम्मद युनुस के साथ निकाह तय था। नवी की बारात निर्धारित तिथि के अनुसार आज दिन में बस संख्या UP 16 AT 4365 से लड़की के यहां आई थी। निकाह के बाद रात बारात लेकर लौटते समय बस ग्राम पैगा में सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने पर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इससे चीख पुकार मचने लगी। मौका पाकर बस चालक फरार हो गया। बस पलटने से जाम लग गया। सूचना पर आनन-फानन में पैगा पुलिस चौकी इंचार्ज चंदन सिंह बिष्ट और सीओ मनोज ठाकुर पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने राहगीरों के साथ लोगों को बस से बाहर निकाला। बस में सवार 60-62 लोगों में ग्राम अदलपुर सलालपुर निवासी मोहम्मद मुकीम पुत्र मोहम्मद अनवर, रियाजु्द्दीन पुत्र अब्दुल गनी सहित 12 लोग घायल हो गए। जबकि बाकी लोगों को गुम चोटें आईं। बस पलटने से घबरा कर बाइक सवार भी गिर गया था। डर से वह हेलमेट मौके पर ही छोड़कर बाइक लेकर फरार हो गया। सड़क पर दोनों तरफ जाम में वाहनों के कतार में खड़े हो जाने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

पुलिस ने तीन एंबुलेंस वाहनों से घायलों को अस्प्ताल में उपचार के लिए पहुंचाया। बाद में पुलिस ने क्रेन से बस को गांव के ही जूनियर स्कूल परिसर में खड़ा दिया। दो घंटे बाद जाम खुलने से आवागमन शुरू हुआ। बारातियों का कहना था कि बस चालक दूसरी बारात लेने के कारण बारात जल्दी लेकर चलने का दवाब बना रहा था। दुल्हा नवी के चाचा ने चालक को दो सौ रुपये इनाम भी दिया था। मुरादाबाद में दूसरी बारात ले जाने के चक्कर में चालक ने बस की रफ्तार तेज कर दी। सड़क पर अंधेरा होने के कारण बस के सामने से अचानक बाइक सवार आ गया। चालक बाइक सवार को बचाने के लिए आपा खो बैठा और बस सड़क पर पलट गई।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पिथौरागढ़ में बारिश का कहर, गर्वाधार के पास चट्टान दरकने से कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग बंद
पिथौरागढ़ में बारिश का कहर, गर्वाधार के पास चट्टान दरकने से कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग बंद
Lucknow News: पीएम सूर्य घर योजना; सीएम योगी के नेतृत्व में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा उत्तर प्रदेश
लखनऊ: पीएम सूर्य घर योजना; सीएम योगी के नेतृत्व में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा उत्तर प्रदेश
Lucknow News : मुख्यमंत्री योगी ने 'नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों' को सौंपा नियुक्ति पत्र, पीठ थपथपाकर दिया आशीर्वाद
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी ने 'नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों' को सौंपा नियुक्ति पत्र, पीठ थपथपाकर दिया आशीर्वाद
UP News: योगी सरकार का मिलावटखोरों पर एक्शन: प्रदेशभर में मिलावटी खाद्य सामग्री के खिलाफ FSDA ने चलाया विशेष अभियान
योगी सरकार का मिलावटखोरों पर एक्शन: प्रदेशभर में मिलावटी खाद्य सामग्री के खिलाफ FSDA ने चलाया विशेष अभियान

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget