एक्सप्लोरर

Bulandshahr News: बुलंदशहर में महिला बीडीसी की हत्या, कमरे में लहूलुहान हालत में मिला शव, मचा हड़कंप

Bulandshahr News: वारदात के समय महिला घर में अकेली थी और उनके पति गजवीर सिंह एक शादी समारोह में शिरकत करने गए थे. देर रात जब वो वापस लौटे तो उन्होंने शव को लहूलुहान हालत में देखा.

Bulandshahr Murder: बुलंदशहर में महिला बीडीसी सदस्य (BDC Member) का लहूलुहान हालत में शव मिलने से हड़कंप मच गया है. महिला का शव उनके घर में एक कमरे में पड़ा मिला. उसके सिर पर भारी वजनदार चीज से हमला कर किया इस वारदात को अंजाम दिया गया है. ये हत्या क्यों की गई इसकी वजह अब तक सामने नहीं आ पाई है. पुलिस (Police) ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच में जुट गई है. 

दिल दहला देने वाली ये घटना बुलंदशहर के अगौता थाना क्षेत्र के अकबरपुर-रैना गांव की है. जहां 62 साल की महिला बीडीसी सतवीरी रहती हैं. वारदात के समय मृतका घर में अकेली थी, जबकि उनके पति गजवीर सिंह एक शादी समारोह में शिरकत करने गए थे. देर रात जब गजवीर घर वापस लौटे तो उन्होंने पत्नी के शव को घर में लहूलुहान हालत में कमरे में पड़ा देखा. इसके बाद वहां आसपास के लोग इकट्ठा हो गए. वहीं दूसरी तरफ पुलिस का अधिकारी दावा कर रहे हैं कि पुलिस को सुबह इस घटना की सूचना दी गई. 

लहूलुहान हालत में मिला शव

घटना की सूचना मिलते हैं बुलंदशहर एसएसपी श्लोक कुमार, एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की गहनता से जांच में जुट गए. पुलिस के मुताबिक महिला की हत्या सिर पर किसी भारी हथियार से वार कर की गई है. हत्या की वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है और न ही पुलिस को सभी तक हत्यारों का कोई सुराग लगा है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ पता चल पाएगा. पुलिस ने मृतका के परिजनों से तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा. 

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि पुलिस को आज सुबह 6 बजे ये सूचना मिली एक महिला जिनकी उम्र 62 वर्ष है उनका शव घर के फर्स्ट फ्लोर पर बने कमरे में पड़ा मिला है. उनके सिर पर कुछ चोट पाई है. जिससे उनकी मृत्यु हुई है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. मामले की जांच के लिए तीन टीमों का गठन कर दिया गया है. 

ये भी पढ़ें- Watch: CM योगी और डिप्टी सीएम के सामने भिड़े बीजेपी नेता, कुर्सी के लिए भिड़ते नजर आए वर्तमान और पूर्व मंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: 'भारत को नेपाल बनाने का प्रयास...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर कुमार विश्वास का तंज
'भारत को नेपाल बनाने का प्रयास...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर कुमार विश्वास का तंज
अब क्या महंगाई डायन डार्लिंग बन गई है? घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर भड़की AIMIM
अब क्या महंगाई डायन डार्लिंग बन गई है? घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर भड़की AIMIM
अमेठी में अवैध खनन पर फिल्मी अंदाज में एक्शन, नायब तहसीलदार ने 3 KM पीछा कर पकड़ी JCB
अमेठी में अवैध खनन पर फिल्मी अंदाज में एक्शन, नायब तहसीलदार ने 3 KM पीछा कर पकड़ी JCB
संभल में सरकारी जमीन पर बनी अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, I Love Muhammad वाले पोस्टर से मचा बवाल
संभल में सरकारी जमीन पर बनी अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, I Love Muhammad वाले पोस्टर से मचा बवाल

वीडियोज

Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking
Mumbai Music Concert Case: कॉन्सर्ट वाली जगह की तस्वीरें देख आपको लग जाएगा झटका | Goregaon
Big Breaking | Khan Sir Controversy: खान सर के कोचिंग सील को लेकर आया बड़ा अपडेट! |Patna Coaching
Khan Sir Controversy: किराए के कमरे से 'Coaching King' बनने तक का सफर | Faizal Khan | Patna News
Salman Khan से लेकर Amitabh Bachchan तक, Andre Timmins ने सुनाए IIFA के यादगार पल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में हार के बाद INDIA ब्लॉक की मीटिंग में शामिल होगी CPIM? घमासान के बीच सामने आया बयान
INDIA ब्लॉक की मीटिंग में CPIM जाएगी या नहीं? घमासान के बीच सामने आया पार्टी का बयान
लालू यादव और राबड़ी देवी के आवास के बाहर लाठियां लेकर डटे RJD कार्यकर्ता, हर समय देंगे पहरा
लालू यादव और राबड़ी देवी के आवास के बाहर लाठियां लेकर डटे RJD कार्यकर्ता, हर समय देंगे पहरा
भारतीय क्रिकेटर एक टेस्ट मैच खेलने का कितना पैसा कमाते हैं? रकम होश उड़ा देगी
भारतीय क्रिकेटर एक टेस्ट मैच खेलने का कितना पैसा कमाते हैं? रकम होश उड़ा देगी
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
Sunday Box Office LIVE: 'पेद्दी' की आंधी में धुआं हुई 'बंदर', 'है जवानी तो इश्क होना है' का ऐसा है हाल, जानें संडे कलेक्शन
LIVE: 'पेद्दी' की आंधी में धुआं हुई 'बंदर', 'है जवानी तो इश्क होना है' का ऐसा है हाल, जानें संडे कलेक्शन
'हिटलर से प्रेरित होकर...', तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का HYDRAA को लेकर विवादित बयान, भड़की बीजेपी
'हिटलर से प्रेरित होकर...', तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का HYDRAA को लेकर विवादित बयान, भड़की बीजेपी
FD बनाम बॉन्ड्स: 30 लाख से हर महीने पाएं 20000 की बंधी-बंधाई इनकम, जानें फॉर्मूला
FD बनाम बॉन्ड्स: 30 लाख से हर महीने पाएं 20000 की बंधी-बंधाई इनकम, जानें फॉर्मूला
UP Rojgar Mela 2026: यूपी में लगने जा रहा रोजगार मेला, 10वीं-12वीं, ITI और डिप्लोमा वाले रहें तैयार; जानें कैसे करें आवेदन?
यूपी में लगने जा रहा रोजगार मेला, 10वीं-12वीं, ITI और डिप्लोमा वाले रहें तैयार; जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget