एक्सप्लोरर

Bulandshahr News: गाजियाबाद हादसे के बाद बुलंदशहर प्रशासन सख्त, अधिकारियों ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

गाजियाबाद हादसा के बाद बुलन्दशहर में अधिकारी सड़कों पर उतर कर वाहन चेकिंग अभियान चला रहे हैं. स्कूलों की अनफिट बस और डग्गेमार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है.

Bulandshahr News: बुलन्दशहर में स्कूलों की अनफिट बस और डग्गेमार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है. संबंधित अधिकारी सड़कों पर वाहन चेकिंग करते नजर आ रहे है. आज आदेशों का पालन करते हुए सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रथम बुलन्दशहर ने थाना गुलावठी क्षेत्र में फिटनेस समाप्त हो चुके स्कूल वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया. अभियान के दौरान 7 स्कूली वाहनों को सीज किया गया और 9 स्कूली वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गयी.

सड़क पर उतर अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

दूसरी तरफ सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी द्वितीय बुलन्दशहर ने थाना डिबाई क्षेत्र में फिटनेस समाप्त स्कूल वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर 4 स्कूली वाहनों को सीज किया और 11 स्कूली वाहनों के खिलाफ चालान काटा. NH 91 हाइवे पर चेकिंग के दौरान SDM सदर बुलन्दशहर, ARTO प्रथम और ASP शशांक सिंह की संयुक्त टीम ने डग्गेमार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5 बसों को पुलिस लाइन  बुलन्दशहर और एआरटीओ ( प्रवर्तन) द्वितीय बुलन्दशहर ने डिबाई थाना क्षेत्र में 2 बसों को सीज किया. 

Azam Khan News: आजम खान ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट में दी अर्जी, अगले हफ्ते होगी सुनवाई

अनफिट स्कूली बसों के खिलाफ की कार्रवाई

अब तक लगातार की जा रही कार्रवाई में 39 वाहनों का चालान काटा गया और 22 वाहन थाना सिकन्दराबाद, सलेमपुर कोतवाली देहात, बुलन्दशहर, डिबाई, गुलावठी में सीज किया गया. एएसपी शशांक सिंह ने बताया कि उत्तरप्रदेश शासन का सख्त आदेश है कि डग्गेमार बसे, अवैध टैक्सी स्टैंड और फिटनेस समाप्त हो चुके वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करें. आज हम एक ज्वाइंट टीम बनाकर औचक निरीक्षण करने निकले हैं. टीम में एसडीएम सदर, आरटीओ शामिल थे.

UP Corona News: कोरोना के बढ़ते मामलों पर सीएम योगी सख्त, रोजाना डेढ़ लाख नमूनों की कोविड जांच के निर्देश

मौके पर अभी तक 5 अवैध डग्गामार बसों को सीज किया है और चालान काटे गए हैं. बसों को पुलिस लाइन भिजवाया गया है. उन्होंने बताया कि अभियान लगातार चलता रहेगा. औचक निरीक्षण किया जाएगा और अनफिट बसों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ताकि सख्त मैसेज जाए. आरटीओ परिवर्तन बुलन्दशहर राजीव बंसल ने बताया कि अभी गाजियाबाद में हादसा के बाद मुख्यमंत्री ने आदेश दिया है. उन्होंने कहा कि स्कूलों में बिना फिटनेस चल रहे वाहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.

शासन के आदेश का पालन करते हुए 22 तारीख से लगातार स्कूल वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. कार्रवाई के तहत बुलन्दशहर जनपद की चार स्कूली बसों के चालान किए गए और चार बसों को बंद किया गया. अगले दिन सिकंदराबाद तहसील में कार्रवाई की गई थी. चार वाहन सीज किए गए और दो वाहनों के चालान काटे गए. शिकारपुर तहसील में पांच वाहन सीज किए गए और पांच वाहनों का चालान किया गया. आज गुलावठी में कार्रवाई की गई है. कार्रवाई के दौरान आठ वाहन सीज किए गए हैं और 10 वाहनों का चालान काटा गया. अभी तक पांच बसों को सीज किया जा चुका है और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का दावा- धर्मेंद्र प्रधान के पास कोई छुपा राज तो नहीं जिसकी वजह से हटाया नहीं जा रहा
अखिलेश यादव का दावा- धर्मेंद्र प्रधान के पास कोई छुपा राज तो नहीं जिसकी वजह से हटाया नहीं जा रहा
राहुल-अखिलेश की हिरासत के विरोध में सड़क पर उतरे सपा-कांग्रेस कार्यकर्ता, लखनऊ समेत कई जिलों में प्रदर्शन
राहुल-अखिलेश की हिरासत के विरोध में सड़क पर उतरे सपा-कांग्रेस कार्यकर्ता, लखनऊ समेत कई जिलों में प्रदर्शन
जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने लिए रामपुर जाएगा सपा डेलीगेशन, ध्वस्तीकरण रोकने के लिए प्रशासन को देगा ज्ञापन
जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने लिए रामपुर जाएगा सपा डेलीगेशन, ध्वस्तीकरण रोकने के लिए प्रशासन को देगा ज्ञापन
Varanasi News: सावन माह में श्रद्धालुओं की आस्था से नहीं होगा खिलवाड़, कैंट रेलवे स्टेशन में नॉनवेज बिक्री पर रोक
सावन माह में श्रद्धालुओं की आस्था से नहीं होगा खिलवाड़, कैंट रेलवे स्टेशन में नॉनवेज बिक्री पर रोक

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'NEET को ही पूरी तरह खत्म कर दो', CJP प्रदर्शन के बीच विजय थलापति की बड़ी मांग, राहुल गांधी के प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
'NEET को ही खत्म कर दो', CJP प्रदर्शन के बीच CM विजय की मांग, राहुल गांधी के प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
घर में इस तरीके से उगाएं मीठा नीम, बाजार जाने का झंझट हो जाएगा खत्म
घर में इस तरीके से उगाएं मीठा नीम, बाजार जाने का झंझट हो जाएगा खत्म
Embed widget