एक्सप्लोरर

मुरादाबाद: कई परिवारों से धोखाधड़ी, बिल्डर ने प्राधिकरण और फायर विभाग से बिना एनओसी लिए बना दी ऊंची इमारत

मुरादाबाद में निजी बिल्डर ने आकाश रेजीडेंसी नाम की सोसायटी में कई फ्लैट बनाकर लोगों को बेच दिए. अब पता चला है कि सोसायटी को विकास प्राधिकरण और फायर विभाग से एनओसी नहीं मिली थी.

मुरादाबाद. यूपी के मुरादाबाद जिले में कई परिवारों के साथ बड़ा धोखा हुआ है. जिंदगी भर की कमाई लगाकर फ्लैट लेने वाले परिवार मुसीबत में फंस गए हैं. मामला आकाश रेजीडेंसी नाम की बहुमंजिला आवासीय सोसायटी का है. दरअसल, बिल्डर ने विकास प्राधिकर और फायर विभाग से बिना एनओसी लिए ही 12 मंजिला के पांच टावर खड़े कर दिए. यहां रहने वाले लोगों को इसका पता तब चला जब मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने सोसायटी का एक रास्ता ही सील कर दिया. 

तब पता चला कि मुरादाबाद विकास प्राधिकरण से इस बिल्डिंग को अभी एनओसी भी नहीं मिली है. ना ही फायर विभाग से इसे एनओसी मिल पाई है. इस सोसायटी में 12-12 मंजिल के 5 टावर हैं. एक टावर में लगभग 400 फैमिली सेट्स हैं. इसमें 30 लाख से 45 लाख तक की कीमत के फ्लैट्स हैं. 

फायर विभाग के सीएफओ ने बताया कि मुरादाबाद में बहुमंजिला इमारतों में आग बुझाने के काम आने वाला हाइड्रोलिक फायर टेंडर उनके पास नहीं है. ऐसे में अगर बहुमंजिला की इमारत में आग लग जाती है तो उसमें रहने वालों की जान बचा पाना बहुत मुश्किल हो जायेगा. फायर विभाग के पास संसाधनों की कमी है और निजी बिल्डर नियम के खिलाफ ऊंचे टावर बना रहे हैं, इसलिए फायर विभाग नियम विरुद्ध कार्य करने वालों को एनओसी नहीं देता है. मुरादाबाद और उसके आसपास के जनपदों में भी कोई हाइड्रोलिक फायर टेंडर नहीं है. 

उन्होंने बताया कि बहुमंजिला इमारतों में आग बुझाने वाले हाइड्रोलिक फायर टेंडर नोएडा और गाजियाबाद में है, जहां से मंगवाने में 4 से 5 घंटे लग जायेंगे. ऐसे में बड़ी हानि हो सकती है. सीएफओ का कहना है की वर्ष 2018 से वह लगातार हाइड्रोलिक फायर टेंडर की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक मिल नहीं पाया है.

विकास प्राधिकरण पर मिलीभगत का आरोप
वहीं, इन फ्लैटों में रहने वाले परिवारों ने मुरादाबाद विकास प्राधिकरण पर प्राइवेट बिल्डरों से मिलीभगत का आरोप लगाया है. लोगों का कहना है कि वह कई बार पुलिस और प्रशासन में शिकायतें कर चुके हैं, लेकिन आरोपी बिल्डर पर कोई कार्यवाही नहीं होती है. हर समय उन्हें अपनी जान का ख़तरा बना रहता है. 

आरोप ये भी है की मुरादाबाद में राम गंगा नदी के किनारे ऐसे बिल्डरों ने बड़े पैमाने पर अतिक्रमण कर लिया है और वह लगातार अवैध निर्माण कर रहे हैं. फायर एक्सपर्ट सुमित सक्सेना जो इसी आकाश रेजीडेंसी में रहते हैं. उनका आरोप है कि इस बिल्डिंग में फायर मशीन पूरी तरह खराब पड़ी हैं.

ये भी पढ़ें:

अखिलेश यादव का तंज- स्थिरता के लिए योगी आदित्यनाथ को उत्तराखंड भेजे बीजेपी नेतृत्व

यूपी: पूर्व सीएम कल्याण सिंह के स्वास्थ्य को लेकर पीएम मोदी चिंतित, बेटे राजवीर से जाना हालचाल

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण बोले- 'मुसलमानों ने मुझ पर गोली चलाई...'
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण बोले- 'मुसलमानों ने मुझ पर गोली चलाई...'
'बहुजन समाज को आकाश आनंद से बहुत उम्मीद', भतीजे को लेकर बोलीं मायावती
'बहुजन समाज को आकाश आनंद से बहुत उम्मीद', भतीजे को लेकर बोलीं मायावती
शिवा शर्मा हत्याकांड: आत्मसमर्पण की तैयारी में श्रद्धा दुबे, कोर्ट में डाली सरेंडर की अर्जी
आत्मसमर्पण की तैयारी में श्रद्धा दुबे, कोर्ट में डाली सरेंडर की अर्जी
'मुझ पर नींबू फेंका, मैंने शर्बत बना दिया', Gen-Z को लेकर बोले रवि किशन
'मुझ पर नींबू फेंका, मैंने शर्बत बना दिया', Gen-Z को लेकर बोले रवि किशन

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget