एक्सप्लोरर

UP Politics: मायावती ने बदली रणनीति, BSP का बड़ा फैसला, दशकों बाद उठाया ये कदम

UP Politics: एससी एसटी रिज़र्वेशन में क्रीमी लेयर को लेकर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में 21 अगस्त को भारत बंद का एलान किया गया है. बसपा भी इसके समर्थन में सड़क पर दिखाई देगी.

UP Politics: सुप्रीम कोर्ट के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण को सब कैटेगरी बनाने के फैसले के विरुद्ध कई संगठनों ने 21 अगस्त को भारत बंद का एलान किया है. जिसको अब बड़े स्तर पर समर्थन मिल रहा है. दलितों की सबसे बड़ी पार्टी बहुजन समाज पार्टी ने भी बड़े स्तर पर इस बंद का समर्थन किया है. बसपा सुप्रीमो मायावती  की पार्टी पहली बार भारत बंद के समर्थन में सड़क पर दिखाई देगी. 

बहुजन समाज पार्टी की राजनीति अक्सर सड़क की राजनीति के लिए नहीं जानी जाती है. बसपा ने आंदोलनों के जरिए सड़क की राजनीति नहीं की. कांशीराम के समय से ही बसपा की राजनीति सत्ता के जरिए अपने लोगों की सेवा करने की रही है. बसपा का कैडर चुपचाप साइलेंट तरीके से अपने दलितों और पिछड़ों में पैठ बनाता रहा है. लेकिन, दशकों बाद अब सुप्रीमो मायावती सड़क के जरिए अपनी राजनीति को धार देने की कोशिश में हैं. बसपा ने दलित संगठनों के भारत बंद का समर्थन करने का एलान किया है. 

भारत बंद को मिला बसपा का समर्थन
मायावती के उत्तराधिकारी और बसपा के कोअर्डिनेटर आकाश आनंद ने भी भारत बंद का समर्थन करने का एलान किया. तमाम दलित संगठनों के साथ अब बसपा के झंडे भी इस आंदोलन में मुखरता से आवाज बुलंद करते दिखाई देंगे. 

आकाश आनंद ने एक्स पर लिखा- 'आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ SC/ST समाज में काफी गुस्सा है. फैसले के विरोध में हमारे समाज ने 21 अगस्त को भारत बंद का आह्वान किया है. हमारा समाज शांतिप्रिय समाज है. हम सबका सहयोग करते हैं। सबके सुख-दुख में हमारा समाज शामिल होता है. लेकिन, आज हमारी आजादी पर हमला किया जा रहा है. 21 अगस्त को इसका शांतिपूर्ण तरीक़े से करारा जवाब देना है.'

दशकों बाद सड़क पर उतरेगी बसपा
बसपा 35 साल पहले 1989 में सड़कों पर दिखाई दी थी. जब बसपा ने कांशीराम के नेतृत्व में मंडल कमीशन को लागू करने की मांग को लेकर बोट क्लब में बड़ा विरोध प्रदर्शन किया था. इसके बाद साल 2016-17 में भी बसपा ने सड़कों पर एक बड़ा प्रदर्शन किया था जब बीजेपी नेता दयाशंकर सिंह ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर विवादित टिप्पणी की थी. तब पूरी बसपा सड़कों पर उतर आई थी. खुद मायावती ने लखनऊ में एक सभा की थी.  

बसपा महासचिव सतीश चंद मिश्रा ने बसपा कार्यकर्ताओं से इस बंद के समर्थन में बढ़चढ़ हिस्सा लेने का आह्वान किया है. उन्होंने कहा कि बसपा के सभी कार्यकर्ता अनुशासित और संवैधानिक तरीके से बड़ी संख्या में इसमें शामिल हों. बसपा के इस एलान के बाद माना जा रहा है कि अब बसपा की नई राजनीति देखने को मिल सकती है.  

UP Politics: BJP को झटका देने की तैयारी में ओम प्रकाश राजभर! अब बना रहे नई रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा में डिप्टी एसएस से मारपीट, RPF कर्मियों ने स्टेशन पर हाथ-पैर पकड़कर घसीटा, 5 निलंबित
आगरा में डिप्टी एसएस से मारपीट, RPF कर्मियों ने स्टेशन पर हाथ-पैर पकड़कर घसीटा, 5 निलंबित
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
Welcome To The Jungle BO Day 17: 'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
Delhi Weather: उमस के बीच तेज हवाएं देंगी राहत, AQI हुआ खराब, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में उमस के बीच तेज हवाएं देंगी राहत, AQI हुआ खराब, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
Embed widget