एक्सप्लोरर

UP Politics: अखिलेश यादव के आरोपों पर बरसे बसपा विधायक, कहा- 'बीजेपी की स्क्रिप्ट पर काम करती है सपा'

UP Politics: बसपा विधायक उमाशंकर सिंह ने बीजेपी की बी टीम बताने पर अखिलेश यादव पर पलटवार किया और कहा कि इनको बीजेपी स्क्रिप्ट लिखखर देती है और ये उसे इंप्लीमेंट करते हैं.

Umashankar Singh on Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के आरोपों पर बसपा विधायक उमा शंकर सिंह (Uma Shankar Singh) ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को बीजेपी जो स्क्रिप्ट लिखकर देती है. सपा उसी को पूरा करने में लग जाती है. बसपा विधायक ने कोलकाता में होने जा रही सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को लेकर भी निशाना साधा और कहा कि क्या यूपी छोटा है, या फिर सपा राष्ट्रीय पार्टी है, उनका कोलकाता में क्या है? उन्हें बीजेपी ने एजेंडा दिया होगा इसलिए वहां गए हैं. बीजेपी के लिए काम करें और बचे भी रहें इसलिए वो बसपा पर आरोप लगा रहे हैं. 

अखिलेश यादव ने बसपा को बीजेपी की बी टीम बताते हुए आरोप लगाया कि बसपा के उम्मीदवार बीजेपी दफ्तर से तय होते हैं. इसका जवाब देते हुए बसपा विधायक ने कहा कि अखिलेश यादव अब कुछ भी कहे, जनता को दिख रहा है, किसी से कुछ छुपा नहीं है. सपा, बीजेपी की बी टीम क्यों नहीं हैं, उन्हें ये बताना चाहिए. 

अखिलेश यादव पर किया पलटवार

उमाशंकर सिंह ने कहा कि जब बीजेपी की सरकार आई तब दिल्ली से लेकर प्रदेश तक की भाजपा सरकार ने पिछली सपा सरकार के कार्यों की जांच के लिए एफआईआर रजिस्टर्ड की. कई बड़ी एजेंसियों को जांच भी दी गई और कहा कि 6 महीने में सब जेल जाएंगे, लेकिन 6 साल हो गए कोई जांच एजेंसी अभी जांच शुरु भी नहीं कर पाई है तो फिर कौन बी टीम है. कहीं न कहीं मैनेज किया उन्हीं के परिवार के उनके चाचा जिस केस में यादव सिंह सालों जेल काट के आए जो उस समय इन्वेस्टिगेट हुआ था उसमें से पार्टनरशिप डीड में उनके नाम से उनके शेयर स्पष्ट है, लेकिन उनके परिवार से कोई जेल नहीं गया. 

बसपा विधायक ने कहा कि इनको स्क्रिप्ट बीजेपी देती है और उसको इंप्लीमेंट समाजवादी पार्टी करती है. उनको पता है कि अगर माइनॉरिटी बसपा के साथ इतनी ताकत लगा देंगे तो बीजेपी का विकल्प बसपा बन जाएगी और इसीलिए अखिलेश यादव घबराए हुए है. वो केवल माइनॉरिटी को यह दिखाना चाहते हैं. उनको लग रहा है कि माइनॉरिटी अब बसपा की तरफ शिफ्ट हो रहा है. 12-14 दिन हाउस चला जिस दिन मुख्यमंत्री सदन में अपनी बात रख रहे थे उस समय लीडर ऑफ अपोजिशन का होना जरूरी होता है ताकि वो सवाल कर सकें, लेकिन उस दिन वो सीट से नदारद थे. जानबूझ कर वॉकओवर दे दिया. 

दुर्गा पाठ कराने पर दी ये प्रतिक्रिया

नवरात्रि में यूपी सरकार द्वारा दुर्गा और अखण्ड रामायण पाठ कराने पर उमाशंकर सिंह ने कहा कि अगर ये सरकार का एजेंडा है तो संस्कृति विभाग की ये अच्छी पहल है, लेकिन सरकार सबकी होती है अगर वह हर धर्मों के लिए, हर धर्म के लिए उनके आयोजन के लिए भी बढ़ावा दें तो हम उसका भी स्वागत करेंगे. इस पर पॉलिटिक्स नहीं होनी चाहिए यो कौन सा मुद्दा है.

उमेश पाल हत्याकांड पर उमाशंकर सिंह ने कहा कि बसपा शुरू से ही अपराधियों के खिलाफ रही है. मायावती जी 2007 से 2012 तक मुख्यमंत्री थी उस समय की एनसीआरबी की रिपोर्ट उठा लीजिए लॉ एंड आर्डर के मामले में यूपी 34 नंबर पर था, यहां बीजेपी फेल क्यों हो रही है. जब सरकार अपना पराया देख कर के काम करेगी तो फेल हो जाएगी. अपराधी अपराधी होता है ना वह किसी जाति का होता है ना वह किसी दल का होता ना किसी जाति का होता ना किसी क्षेत्र का होता है. शाइस्ता परवीन को लेकर उन्होंने कहा कि इसकी उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी, अगर वो इसमें शामिल पाई जाती है तो कार्रवाई जरूर होगी.

निकाय चुनाव को लेकर किया दावा 

निकाय चुनाव को लेकर बसपा विधायक ने कहा कि हम बेहतर परिणाम देने जा रहे हैं. बसपा में जो प्रत्याशी आवेदन कर रहे हैं उससे हम महसूस कर रहे हैं कि ग्राउंड पर उसके नतीजे बेहतर होंगे. वहीं बीजेपी के सेल्फी विद लाभार्थी अभियान पर उन्होंने कहा कि बीजेपी ऐसे काम करती है जिससे वो लाइम लाइट में बनी रहे. हर चीज की पब्लिसिटी आवश्यक नहीं है. उसको एक्सपोज मत करिए अच्छा नहीं है. उनका चेहरा मत उजागर करिए कि हमने उनको क्या क्या दिया है. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: अखिलेश यादव पर भड़कीं मायावती, BSP को BJP की 'B' टीम बताने पर किया पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
राम मंदिर दान चोरी मामले में एक्शन की तैयारी, सिफारिश पर रखे गए 100 कर्मियों की होगी छुट्टी!
राम मंदिर दान चोरी मामले में एक्शन की तैयारी, सिफारिश पर रखे गए 100 कर्मियों की होगी छुट्टी!
राम मंदिर चढ़ावा चोरी की फाइनल रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी SIT, योगी सरकार से मांगा समय
राम मंदिर चढ़ावा चोरी की फाइनल रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी SIT, योगी सरकार से मांगा समय
संभल में अवैध इमामबाड़ा और मजार पर चला बुलडोजर, सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस फोर्स मौजूद
संभल में अवैध इमामबाड़ा और मजार पर चला बुलडोजर, सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस फोर्स मौजूद

वीडियोज

Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED Raid: बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले प्रधानमंत्री?
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले PM?
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget