एक्सप्लोरर

बांदा: प्राबुध्य सम्मेलन में शामिल हुए BSP महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा, ब्राह्मणों को लेकर कही ये बात

बसपा महासचिव व राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा प्राबुध्य सम्मेलन में शामिल होने बांदा पहुंचे. बबेरू कस्बे के एक मैरिज हाल मे आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अयोध्या से गोष्ठी की शुरुआत की थी.

बीएसपी महासचिव और राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा प्राबुध्य सम्मेलन में शामिल होने बांदा पहुंचे. जनपद के बबेरू कस्बे में एक मैरिज हाल मे आयोजित कार्यक्रम में सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि अयोध्या से गोष्ठी की शुरुआत की थी. चित्रकूट दर्शन के बाद बांदा आए हैं और अभी प्रदेश के 16 जिले बाकी हैं. विचार गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए उन्होंने बीजेपी और एसपी को आड़े हाथों लेते हुए उन पर जमकर प्रहार किया. साथ ही उन्होंने ब्राह्मण वर्ग से 2022 में बीएसपी का समर्थन करने की अपील की.

बसपा नेता सतीश मिश्रा ने प्रबुद्ध सम्मेलन के चौथे चरण की शुरुआत चित्रकूट से की थी. जिसके बाद वे बांदा पहुंचे. जहां उन्होंने ब्राह्मणों को साधने के लिए भाजपा और सपा पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज बहकावे में आ गया. रामलला के नाम पर वोट के साथ नोट भी लिया. हर जिले का हाल बेहाल है. अयोध्या में कुछ नहीं हुआ. मंदिर के नाम पर 1993 से रुपया इक्ट्ठा कर रही है बीजेपी, आज वो पैसा कहां गया.

उन्होंने कहा कि बसपा ने पूरे वृन्दावन को अपनी सरकार में विकसित किया. सीवर लाइन से लेकर अस्पताल, बस अड्डा बनवाने से लेकर समग्र विकास किया. गोवर्धन मेले का आयोजन कराया. जिसके बाद वहां कोई विकास नहीं हुआ. यही हाल काशी विश्वनाथ का है. वहां भी भाजपा ने कुछ विकास नहीं कराया. मंदिर परिसर में तोड़ फोड़ कर शिवलिंग खंडित कर दिया. सरकार ने दो करोड़ नौकरियां देने की जगह नौकरियां खत्म करने का काम किया. कहते हैं पकौड़े बेचिए, अब पकौड़े भी नहीं बेच सकते. तेल बहुत महंगा कर दिया है. 200 रुपये के घरेलू सिलिंडर को 1000 पहुंचा दिया. सिर्फ उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है सरकार.

सतीश चंद्र मिश्रा ने कही ये बड़ी बात 

सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद अपने लोगों को चंदा लेने भेज दिया. अयोध्या में कोई पूजन नहीं हुआ, न नींव न भूमि केवल छलावा किया. उन्होंने कहा कि यह सरकार ब्राह्मणों का सबसे अधिक अहित करने में लगी है. विकास दुबे को फर्जी एनकाउंटर में मार दिया. न कोई मुकदमा न कोई पेशी. सीधे गोली मार दी. 16 साल की नाबालिग लड़की खुशी दुबे को भी उठा ले गए. जेल में रखने के बाद रिमांड में भेज दिया, बेल नही होने दी. फर्जी सर्टिफिकेट लगाकर बेल खारिज करा दी. 

मिश्रा ने कहा कि 2007 के पहले शून्य था ब्राह्मण समाज लेकिन 2007 में बीएसपी की सरकार में ब्राह्मणों का सबसे अधिक उत्थान हुआ. ब्राह्मण समाज को फिर से जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी क्योंकि सिर्फ 16 प्रतिशत से काम नहीं चलेगा. इससे 1 सीट भी नही जीती जा सकती. आपसी मतभेद भुलाकर दलित समाज के साथ भाईचारा बनाइए और प्रदेश में एक बार फिर मायावती की सरकार बनाइए. बाद में उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस यात्रा को लोगों का व्यापक समर्थन मिल रहा है और 2022 में बीएसपी सर्व समाज के सहयोग से 2007 से भी अधिक प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी. 

ये भी पढ़ें :-

बड़ी खबरः हाजीपुर में जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत, कई युवकों को PMCH में कराया गया भर्ती

Caste Based Census: जीतन राम मांझी ने उठाए सवाल, ‘नाम में टाइटल लगाकर जाति बताने वालों को डर क्यों?’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
आजम खान के ठिकानों पर छापेमारी में क्या-क्या मिला? ED ने जारी किया पहला बयान
आजम खान के ठिकानों पर छापेमारी में क्या-क्या मिला? ED ने जारी किया पहला बयान
'हमें पता है ये क्यों आई हैं', PDA चौपाल में महिलाओं पर क्या बोल गए सपा नेता?
'हमें पता है ये क्यों आई हैं', PDA चौपाल में महिलाओं पर क्या बोल गए सपा नेता?
यूपी में खपाई जा रही थीं नकली दवाएं, लखनऊ से जुड़े नेटवर्क की पड़ताल तेज
यूपी में खपाई जा रही थीं नकली दवाएं, लखनऊ से जुड़े नेटवर्क की पड़ताल तेज

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget