एक्सप्लोरर

उपचुनाव आते ही बदल गये बसपा सुप्रीमो के तेवर, ट्विटर पर दिख रही है मायावती की चुनावी रणनीति

बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने तेवर बदले हैं. अभी तक राज्य सरकार को नसीहत देने वाली बसपा सुप्रीमो अब हमलावर रुख अपना रही हैं. पढ़ें इस रिपोर्ट को.

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में जब से उपचुनाव की तारीखों के ऐलान हुआ है, बीएसपी सुप्रीमो मायावती के तेवर सरकार और मुख्यमंत्री को लेकर काफी तल्ख हो गए हैं. दरअसल उत्तर प्रदेश की 7 विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर को वोट डाले जाने हैं और बीएसपी भी इन उपचुनाव में अपनी किस्मत आजमा रही है.

मुख्यमंत्री निशाने पर

बीएसपी की राजनीति का अंदाज दूसरी सियासी पार्टियों से जुदा है. बीएसपी उपचुनाव चुनाव में अपने कैंडिडेट नहीं उतारती थी, लेकिन 2019 में जब 11 सीटों पर उपचुनाव हुए तब बीएसपी ने अपने उम्मीदवार उतारे थे और एक बार फिर बीएसपी इन 7 सीटों पर अपनी दावेदारी पेश कर रही है. शायद यही वजह है कि सरकार और मुख्यमंत्री के प्रति ट्वीट पर सलाह की मुद्रा में रहने वाली मायावती उपचुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद से ही लगातार प्रदेश सरकार पर सीधा हमला बोल रही हैं. इतना ही नहीं उनके निशाने पर अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी आ गए हैं.

ट्विटर पर तल्ख हुये तेवर

उत्तर प्रदेश में उपचुनाव का ऐलान केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने 29 सितंबर को किया और उसके बाद एक अक्टूबर को मायावती ने जिस तरीके से सरकार को घेरा वह उनके ट्विटर पर साफ दिखता है. बीएसपी सुप्रीमो का टि्वटर अकाउंट खंगालने पर आप देख सकते हैं कि कैसे एक अक्टूबर को मायावती ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री से इस्तीफा तक मांग लिया. हालांकि यही मायावती हैं जिन्होंने कुछ समय पहले ट्विटर पर योगी आदित्यनाथ की तारीफ की थी. इतना ही नहीं हाथरस की घटना को लेकर मायावती ने 5 अक्टूबर को जो ट्वीट किया उसमें सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने और अहंकारी होने का भी सीधा सीधा आरोप लगा दिया.

इस तरह कर रही हैं ट्वीट

6 अक्टूबर को मायावती के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से जो ट्वीट किया गया उसमें सरकार के उस पक्ष को लेकर सवाल खड़ा कर दिया गया जिसमें हाथरस की घटना के पीछे यह दलील दी जा रही थी कि दरअसल योगी सरकार को बदनाम करने के लिए प्रदेश में दंगा भड़काने के लिए यह पूरी साजिश रची गई. मायावती ने ट्वीट किया कि दंगा भड़काने की बात कही सरकार की चुनावी चाल तो नहीं. फिर 12 अक्टूबर का ट्वीट देखिए तो साफ पता चलता है कि बसपा के निशाने पर ना सिर्फ सरकार बल्कि मुख्यमंत्री भी हैं. गोंडा में पुजारी को गोली मारी गई तो मायावती ने ट्वीट करते हुए यहां तक लिख दिया कि संत की सरकार में संत सुरक्षित नहीं हैं. वहीं, बलिया की घटना को लेकर 16 अक्टूबर को जो ट्वीट किया उसमें लिखा कि यूपी में कानून व्यवस्था अब दम तोड़ चुकी है.

पिछले लंबे समय से विपक्ष भी मायावती पर सरकार की भाषा बोलने का आरोप लगाता चला रहा है और ऐसे में अगर उपचुनाव में बीएसपी के उम्मीदवार मैदान में हैं, विपक्ष इस आरोप को जनता के बीच जाकर उठाएगा तो कहीं इसका खामियाजा पार्टी को ना उठाना पड़े, शायद ये भी एक ट्विटर पर बदली रणनीति की वजह हो सकती है. जिसके तहत मायावती अब सरकार को सलाह नहीं दे रहीं बल्कि उन पर सीधा हमला कर रही हैं.

ये भी पढ़ें.

खुशखबरी! राज्य कर्मियों को योगी सरकार का तोहफा, त्यौहार पर मिलेगा 'स्पेशल फेस्टिवल पैकेज'

बाराबंकी में रेप की घटना पर राहुल गांधी का हमला, ट्विटर पर लिखा- और कितनी बच्चियां? और कितने हाथरस?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा
UP: गोशालाएं बनेंगी कमाई और रोजगार का हब, 200 गायों से 2 करोड़ आय वाले मॉडल पर योगी सरकार का मंथन
यूपी: गोशालाएं बनेंगी कमाई और रोजगार का हब, 200 गायों से 2 करोड़ आय वाले मॉडल पर योगी सरकार का मंथन
यूपी पुलिस हुई हाईटेक, UPSIFS से 94 अधिकारियों ने सीखी 'क्राइम सीन मैनेजमेंट' की वैज्ञानिक तकनीक
यूपी पुलिस हुई हाईटेक, UPSIFS से 94 अधिकारियों ने सीखी 'क्राइम सीन मैनेजमेंट' की वैज्ञानिक तकनीक
कांवड़ यात्रा से पहले CM योगी सख्त, ओवररेटिंग- मिलावट और अफवाह पर जीरो टॉलरेंस
कांवड़ यात्रा से पहले CM योगी सख्त, ओवररेटिंग- मिलावट और अफवाह पर जीरो टॉलरेंस

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget