एक्सप्लोरर

वक्फ कानून पर विपक्ष की चुप्पी पर भड़कीं मायावती, बोलीं- कांग्रेस-BJP ने बहुजनों का हक मारा

UP Politics: केंद्र सरकार द्वारा लाए गए वक्फ अधिनियम को लेकर बीएसपी प्रमुख मायावती ने विपक्ष पर कई तरह के गंभीर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा है.

Mayawati on Waqf Act: बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शनिवार को केंद्र सरकार द्वारा लाए गए वक्फ संशोधन विधेयक (Waqf Amendment Bill) को लेकर विपक्ष की चुप्पी पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने सीधे तौर पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जब संसद में इस बिल पर लंबी चर्चा चल रही थी, तब विपक्ष के नेता ने कुछ भी बोलना जरूरी नहीं समझा.

मायावती ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के जरिए कहा कि विपक्ष के नेता की यह चुप्पी मुस्लिम समाज को आहत कर सकती है. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार विपक्ष इस बिल को लेकर मौन रहा, वह न केवल मुस्लिम समाज को असहज करने वाला है, बल्कि इंडिया गठबंधन के भीतर भी बेचैनी की वजह बन सकता है. मायावती ने इस चुप्पी की तुलना सीएए (नागरिकता संशोधन कानून) जैसे संविधान विरोधी मामलों से की.

मायावती ने कांग्रेस और बीजेपी पर साधा निशाना
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही बहुजन समाज के साथ अन्याय करने के दोषी हैं. मायावती ने आरोप लगाया कि इन दलों ने देश में सरकारी नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण को निष्क्रिय कर बहुजनों को उनका हक नहीं मिल पाने दिया. उन्होंने कहा कि धार्मिक अल्पसंख्यकों को भी इन दलों की कथित चालबाजियों से सावधान रहना चाहिए.

बीएसपी सुप्रीमो ने उत्तर प्रदेश की स्थिति को लेकर भी चिंता जताई. उन्होंने कहा कि राज्य में बहुजन समाज के लोग हर क्षेत्र में परेशान हैं, जबकि बीजेपी कार्यकर्ताओं को कानून हाथ में लेने की पूरी छूट है. इसके साथ ही उन्होंने बिजली और अन्य सरकारी विभागों के तेजी से निजीकरण पर भी चिंता जाहिर की और कहा कि इससे आम जनता पर बोझ बढ़ा है.

मायावती की सरकार से मांग
मायावती ने सरकार से मांग की कि वह संविधान के तहत अपनी सार्वजनिक कल्याण की जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाए और समाज के कमजोर वर्गों को उनका हक दिलाए. गौरतलब है कि वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर विपक्ष के कई दलों ने शुरू में सवाल उठाए थे, लेकिन लोकसभा में चर्चा के दौरान विपक्ष के प्रमुख नेताओं की चुप्पी को लेकर मायावती के इस बयान को एक सियासी चुनौती माना जा रहा है. बीएसपी ने एक बार फिर खुद को बहुजन हितों की आवाज के रूप में पेश करने की कोशिश की है.

यह भी पढ़ें: Watch: मंत्री विश्वास डाबर का धमकी भरा Video वायरल, भगवाधारी को धमकाते दिखे

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'5 वक्त के नमाजी थे भगवान कृष्ण...', यूपी के इस मौलाना के विवादित बयान पर बवाल; अब दर्ज होगी FIR?
'5 वक्त के नमाजी थे भगवान कृष्ण...', यूपी के इस मौलाना के विवादित बयान पर बवाल; अब दर्ज होगी FIR?
UP Election 2027: काशी, मथुरा, या अयोध्या... यूपी चुनाव से पहले 36 साल पुराना इतिहास दोहराने जा रहे अखिलेश यादव?
काशी, मथुरा, या अयोध्या... यूपी चुनाव से पहले 36 साल पुराना इतिहास दोहराने जा रहे अखिलेश यादव?
जौहर यूनिवर्सिटी पर फैसले में गड़बड़ी? कांग्रेस नेता के दावे से बढ़ सकती हैं योगी सरकार की मुश्किल!
जौहर यूनिवर्सिटी पर फैसले में गड़बड़ी? कांग्रेस नेता के दावे से बढ़ सकती हैं योगी सरकार की मुश्किल!
गाजियाबाद में 150 करोड़ की प्रॉपर्टी ने बेटे को बनाया बाप का कातिल, पिता की हत्या कर हुआ फरार
गाजियाबाद में 150 करोड़ की प्रॉपर्टी ने बेटे को बनाया बाप का कातिल, पिता की हत्या कर हुआ फरार

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
'5 वक्त के नमाजी थे भगवान कृष्ण...', यूपी के इस मौलाना के विवादित बयान पर बवाल; अब दर्ज होगी FIR?
'5 वक्त के नमाजी थे भगवान कृष्ण...', यूपी के इस मौलाना के विवादित बयान पर बवाल; अब दर्ज होगी FIR?
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
Marital Dispute: पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
Wedding Viral Video: अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
Embed widget