एक्सप्लोरर

मायावती ने जन्मदिन पर सरकार को घेरा, बोलीं- देश में तनाव, गरीब लाचार; अर्थव्यवस्था बीमार

अपने जन्मदिन के अवसर पर मीडियो को संबोधित करते हुए बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने सरकार का घेराव करते हुए कहा कि मोदी राज में देश तनाव में हैं। गरीब लाचार और अर्थव्यवस्था बीमार है।

लखनऊ, एबीपी गंगा। बहुजन समाज पार्टी (BSP) अध्यक्ष मायावती 64 साल की हो गई हैं। वे बुधवार को अपना 64वां जन्मदिन मना रही हैं। इस दौरान उन्होंने मीडियो को संबोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार को जमकर निशाने पर लिया। मायावती ने गिरती अर्थव्यवस्था को लेकर मोदी सरकार का घेराव किया। उन्होंने कहा कि मोदी राज में अर्थव्यवस्था बीमार है और देश के 130 करोड़ लोगों को रोजाना रोजी-रोटी का संकट झेलना पड़ा रहा है।

मायावती आगे कहती हैं कि देश की अर्थव्यवस्था भी मंदी की स्थिति में पहुंच गई है। ये केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों का नतीजा है। हालांकि इससे पहले कांग्रेस की सरकार में भी इसी तरह की हालत रही है जिसे जनता ने हटा दिया था। अब बीजेपी भी कांग्रेस की तरह अपने राजनीतिक फायदे में लगी है। उन्होंने कांग्रेस को भी निशाने पर लिया और कहा कि बीजेपी की कमियों का फायदा उठाकर कांग्रेस एंड कंपनी अपने गलत क्रियाकलापों में लगे हैं।

मायावती कहती हैं, 'कांग्रेस और बीजेपी एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। बसपा केवल सरकार के गुण दोष के आधार पर ही केंद्र सरकार को समर्थन करती है। कांग्रेस को बीजेपी की आलोचना करने का नैतिक आधार नहीं है। कांग्रेस की कमियों के चलते ही बीजेपी सत्ता में आई है। अगर बीजेपी भी कांग्रेस की तर्ज पर चलती रही, तो उसकी स्थिति भी कांग्रेस की तरह होगी।'

सीएए को लेकर मायावती ने कांग्रेस का भी घेराव किया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से पार्टियों में एक दूसरे पर झूठ बोलने का आरोप लगाने की घिनौनी राजनीति कर रही हैं। कांग्रेस का आरोप सफेदझूठ है कि केवल कांग्रेस ही सीएए का विरोध कर रही है, लेकिन सबसे पहले बसपा ने ही इसका विरोध किया था। नोटबंदी, जीएसटी का भी सबसे पहले बसपा ने ही विरोध किया था और EVM के मुद्दे पर भी हमने पहले विरोध किया था।

मायावती ने केंद्र पर निजी स्वार्थ की वजह से सत्ता का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने केंद्र की नीतियों को पूरी तरह से गलत करार दिया। उन्होंने कहा कि इसी कारण देश में इस वक्त गरीबी, अशिक्षा और तनाव का माहौल है। उन्होंने कहा कि गरीब, आदिवासी, मुस्लिम और अन्य अल्पसंख्यक सरकार से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की भी हालत खराब हो रखी है। उन्होंने बीजेपी का घेराव करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकार गरीबों के खिलाफ काम कर रही है। उनके कारण देश में तनाव बढ़ा है और बेरोजगारी फैली है।

इतना ही नहीं, उन्होंने यूपी की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। मायावती ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि यूपी में कानून- व्यवस्था की स्थिति सुधरने वाली है। भाजपा में कई आपराधिक तत्व हैं, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। यूपी में कानून का राज नहीं बल्कि  'जंगल राज' है।

यह भी पढ़ें:

Uttar Pradesh LIVE News Updates : संगम में आस्था की डुबकी समेत पढ़ें प्रदेश की हर छोटी-बड़ी खबर का अपडेट Uttarakhand LIVE News Updates: उत्तराखंड की राजनीति से लेकर अपराध जगत तक, पढ़ें हर छोटी-बड़ी खबर
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मायावती ने पहले बताई आकाश आनंद की BSP में जगह, अब ससुर पर भी लिया एक्शन
मायावती ने पहले बताई आकाश आनंद की BSP में जगह, अब ससुर पर भी लिया एक्शन
अलीगढ़ में ऑनर किलिंग की आशंका, DM के आदेश पर कब्र से निकाला लड़की का शव
अलीगढ़ में ऑनर किलिंग की आशंका, DM के आदेश पर कब्र से निकाला लड़की का शव
44 लाख के बीमा क्लेम के लालच में पत्नी की हत्या, पति समेत चार गिरफ्तार
44 लाख के बीमा क्लेम के लालच में पत्नी की हत्या, पति समेत चार गिरफ्तार
उत्तराखंड में अगले 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी बरतने की अपील
उत्तराखंड में अगले 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी बरतने की अपील

वीडियोज

Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget