एक्सप्लोरर

Kanpur: मुहूर्त से पहले बहन ने की राखी बांधने की जिद, भाई ने किया इंकार तो फांसी के फंदे पर लटकर दी जान

Kanpur Suicide Case: रक्षा बंधन के दिन कानपुर में एक बहन अपने भाई की कलाई पर मुहूर्त से पहले राखी बांधने की जिद करने लगी. इससे परेशान होकर भाई ने उसे मना कर दिया तो नाराज बहन ने खौफनाक कदम उठा लिया.

Kanpur Suicide Case On Raksha Bandhan: भाई बहन के अटूट रिश्ते को धागे में बांधने वाले रक्षा बंधन के त्योहार पर एक बहन ने भाई से नाराज होकर खुद को काल के गाल में समा दिया. रक्षा बंधन में राखी बांधने के मुहूर्त के बीच चल रहे भद्रा नक्षत्र ने कारण बन एक बहन को फांसी के फंदे पर झूल दिया और भाई की कलाई को सुना कर दिया. मुहूर्त से पहले राखी बांधने की जिद करने वाली बहन से उसका भाई नाराज हो गया और मुहूर्त में राखी बांधने की बात कही, जिसके बाद बहन ने नाराज होकर खुद को फांसी लगा ली.

दरअसल, कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के बैजूपुर के रहने वाली 14 साल की सुभी नाम की एक लड़की ने रक्षा बंधन के दिन भाई से नाराज होकर और उसकी डांट से गुस्सा होकर मौत को गले लगा लिया. 14 साल की सुभी अपने 20 साल की भाई शोभित से रक्षा बंधन के दिन लगभग दोपहर एक बजे राखी बांधने की जिद करी, लेकिन शोभित अपनी मां को लेकर अपने मामा के घर जा रहा था. बहन के कहने पर उसने उसे लौटकर राखी बंधवाने की बात कही और कहा की अभी भद्रा नक्षत्र चल रहा है जब तक मैं लौटकर आऊंगा तब तक रखी का मुहूर्त भी शुरू हो जाएगा.

भाई से नाराज होकर बहन ने लगाई फांसी 

शुभी ने उसी वक्त राखी बांधने की जिद करने लगी जिस पर शोभित ने छोटी बहन को डांट दिया और मां को लेकर चला गया. मामूली सी बात मौत को गले लगाने की इतनी बड़ी वजह बन जाएगी इसकी कल्पना घर के किसी भी शख्स और खासकर शोभित ने नहीं की थी. मां को लेकर ननिहाल निकले शोभित के बाद मृतिका शुभी ने घर के एक कमरे में ही फंदा लगाकर फांसी लगा ली और उसकी मौत हो गई.

वहीं घर वापस आकर परिजनों ने जब बेटी शुभी को फंदे से लटकता देख हैरत में पड़ गए और देखते ही देखते पूरे घर में मातम छा गया. इस घटना की जानकारी पर पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची और जांच जुट गई.

क्या बोली पुलिस?

एसीपी घाटमपुर रंजीत कुमार ने बताया कि घटना पर साक्ष्य इकट्ठा कर लिए गए हैं और पूछताछ भी की जा रही है. घटना को लेकर परिवार ने जानकारी दी तो पता चला कि राखी बांधने को लेकर भाई बहान में मनमुटाव हुआ था और कुछ दिन पहले से दोनों भाई बहन के बीच मामूली कहासुनी भी हुई थी. मृतिका के भाई के अनुसार मुहूर्त को राखी बांधने को लेकर भाई ने बहन को बोला था और उसी बात पर नाराज बहन ने फंदे से झूलकर फांसी लगा ली. ये परिजनों से पता चला है. इस मामले में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Bharat Bandh के दावों के बीच मायावती ने की खास अपील, कहा- बिना हिंसा के...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget