एक्सप्लोरर

मां-बेटी पर कहर बनकर टूटे मनचले, भाई के किया विरोध तो लाठी-डंडों से की पिटाई

मनचले युवक छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे और अभद्र टिप्पणी कर रहे थे। छात्रा का भाई उसकी सहेली को छोड़कर वापस आ गया। जब उसने अपनी बहन के साथ हो रही छेड़छाड़ का विरोध किया, तो मनचले युवकों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

एबीपी गंगा, शामली में एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की वारदात सामने आई। जहां पर मनचले ने एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। जब छात्रा के भाई ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो उसके भाई पर लाठी-डंडों से हमला कर के उसको घायल कर दिया। मनचलो ने घटना को अंजाम देकर मौके से फरार होए। पीड़ित छात्रा और उसके भाई ने शामली कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। दरअसल आपको बता दें कि सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती की रहने वाली एक छात्रा अपने भाई के साथ पीसीएसजे का पेपर देने के लिए हरिद्वार गई थी। जब वह पेपर देकर शामली लौटे तो छात्रा के साथ गई उसकी सहेली को छोड़ने के लिए वह शामली की सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लाजपतराय चले गए। जहां पर छात्रा और उसकी मां तो गाड़ी में रुक गए जबकि छात्रा का भाई उसकी सहेली को गली में छोड़ने के लिए चला गया। इसी बीच कुछ मनचले युवक छात्रा की गाड़ी के पास पहुंच गए और उनकी गाड़ी पर हाथ मारने लगे। जब छात्रा की मां ने इसका विरोध किया तो मनचले युवक छेड़छाड़ पर उतर आए और छात्रा के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। मनचले युवक छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे और अभद्र टिप्पणी कर रहे थे। तभी छात्रा का भाई उसकी सहेली को छोड़कर वापस आ गया। जब उसने अपनी बहन के साथ हो रही छेड़छाड़ का विरोध किया, तो मनचले युवकों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिसमें छात्रा का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका सर फट गया जिसके बाद छात्रा ने भी इस बात का विरोध किया तो उसकी भी मनचले युवकों ने पिटाई कर दी। छेड़छाड़ और मारपीट की इस पूरी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित शामली सदर कोतवाली पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन वहां पर कोई नहीं मिला पुलिस ने घायल छात्रा व उसके भाई को इलाज के लिए शामली के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां पर छात्रा के भाई के सर में कई टांके आए छेड़छाड़ की हुई इस वारदात से एक बात तो साफ है कि मनचलों के हौसले बुलंद है और उनके दिमाग में खाकी का खौफ नहीं रहा है तभी तो वह खुलेआम इस तरह छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

पीड़ित छात्रा करुणा सैनी ने बताया कि उनका हरिद्वार पीसीएसजे का पेपर था। जिसको देखकर वह शामली लौट तभी रास्ते में कुछ युवकों ने हमारे साथ मारपीट की और छेड़छाड़ की और गंदी गंदी गालियां दी। मुझे गाड़ी से नीचे खींचने लगे और बहुत ज्यादा बदतमीजी भी करने लगे थे। जब भैया बीच में आए तो उन्होंने भैया के ऊपर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उनका सर फोड़ दिया। पीड़ित छात्रा ने कहा कि जिन्होंने, उनके साथ ऐसा किया है उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। वह आगे ऐसा किसी और के साथ ना कर सके। छात्रा के साथ हुई छेड़छाड़ की वारदात शामली एंटी रोमियो स्क्वाड पर भी सवालिया निशान खड़ा करती है। आखिर एंटी रोमियो स्क्वाड क्या कर रहा है आए दिन छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ती जा रही है। वह इस पूरे मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक शामली राजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है, कि सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक छेड़छाड़ का मामला सामने आया है जिसमें दो नामजद और 2 अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है और जो भी दोसा होगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रदर्शन में यूपी पुलिस की भी ड्यूटी, 300 महिला पुलिसकर्मी दिल्ली रवाना
CJP प्रदर्शन में यूपी पुलिस की भी ड्यूटी, 300 महिला पुलिसकर्मी दिल्ली रवाना
‘दिल्ली किसी की बपौती नहीं’, ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर बोले संजय सिंह
‘दिल्ली किसी की बपौती नहीं’, ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर बोले संजय सिंह
नोएडा में 11 दिन तक धारा 163 लागू, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन
नोएडा में 11 दिन तक धारा 163 लागू, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget