एक्सप्लोरर

मौसेरी बहन की हत्या के बाद तमंचा लेकर थाने पहुंचा युवक, सच सामने आया तो उड़ गए पुलिसकर्मियों के होश

मेरठ में एक युवक ने मौसेरी बहन की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद युवक तमंचा लेकर थाने पहुंच गया। युवक को देखते ही पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए।

मेरठ, एबीपी गंगा। दौराला थानाक्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करते हुए एक युवक ने एक तरफा मोहब्बत के चलते अपनी सगी मौसेरी बहन का कत्ल कर डाला। घटना के बाद आरोपी खुद ही तमंचा लेकर थाने जा पहुंचा और पुलिसकर्मियों को अपनी करतूत की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए और उन्होंने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, अब पुलिस हिरासत में आरोपी अपने किए पर पछता रहा है। उसका कहना है कि वह युवती की हत्या नहीं करना चाहता था, मगर वह पिछले कई दिनों से उसे फोन पर गाली दे रही थी जिसके चलते उसने गुस्से में आकर युवती की जान ले ली।

एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर एक युवक हाथ में तमंचा लेकर दौराला थाने पहुंचा। युवक को देखते ही पुलिसकर्मी सकते में आ गए। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों को अपना तमंचा सौंपते हुए युवक ने अपना नाम दीपक निवासी गणेशपुर थाना हस्तिनापुर बताया।

दीपक ने बताया कि उसने दौराला क्षेत्र के लोहिया गांव में रहने वाली अपनी मौसी की बेटी आरती का कत्ल कर दिया है। जिसके बाद पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। आरोपी को हिरासत में लेते हुए थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो आरती के घर में कोहराम मचा हुआ था। आरती की कनपटी पर गोली मारकर उसकी हत्या की गई थी।

पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपी से पूछताछ की। जिसके बाद दीपक ने बताया कि वह और आरती एक दूसरे से पिछले ढाई वर्ष से प्रेम करते थे। मगर कुछ महीनों पहले आरती ने उससे बातचीत करना बंद कर दिया था।

दीपक के मुताबिक वह आरती के मोबाइल पर कॉल करता तो आरती उसकी बात सुने बिना उसे गाली देना शुरु कर देती थी। इसी बात से गुस्से में आकर आज वह आरती से बात करने पहुंचा था। मगर जब उसने दीपक को गाली दी तो गुस्से में आकर उसने आरती का कत्ल कर डाला। पुलिस जहां इस मामले को एक तरफा प्यार में की गई घटना बता रही है। वहीं आरोपी युवती के साथ अपना प्रेम प्रसंग होने का दावा कर रहा है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget