एक्सप्लोरर

Bareilly: बुलेट की जिद पर अड़ा दूल्हा, दुल्हन ने ऐसा सबक सिखाया कि लोग कर रहे तारीफ

यूपी के बरेली में एक दुल्हन ने दहेज के मांग कर रहे दुल्हे को ऐसा सबक सिखाया कि लोगों ने जमकर सराहना की. दुल्हन कुलसुम ने आखिरकार बारात को बैरंग लौटा दिया.

बरेली: बरेली में एक दुल्हन ने दहेज लोभी बारातियों को सबक सिखाया है. बारात दरवाजे पर आई तो दूल्हे ने बुलेट मोटरसाइकिल की मांग कर दी. लड़की वाले दूल्हे की मांग को लेकर राजी भी हो गए, लेकिन जब दुल्हन को पता चला तो उसने दहेज लोभी दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया. दुल्हन के उठाये इस कदम से दूल्हा अपनी बारात के साथ बैरंग ही लौट गया. 

दुल्हे ने पकड़ ली बुलेट की जिद

घटनाक्रम के अनुसार, इज्जत नगर क्षेत्र के परतापुर चौधरी की कुलसुम की शादी सीबीगंज के जीशान के साथ तय हुई थी. इनकी शादी आठ महीने पहले तय हुई थी, लेकिन अब जब उसकी शादी को जब दो दिन बचे थे तो जीशान ने बुलेट मोटरसाइकिल की जिद पकड़ ली, साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अगर दरवाजे पर मोटरसाइकिल नहीं मिली तो वो बारात वापस ले जाएंगे. आज जब बारात दरवाजे पर आई तो उसने मोटरसाइकिल की जिद पकड़ ली, तो लड़की वालों ने बताया कि उसको बुलेट मोटरसाइकिल बुक करा दी है और वो उसको जरूर देंगे, लेकिन दूल्हा जब अपनी जिद पर अड़ गया तो लड़की वालों ने बुलेट मोटरसाइकिल के पैसे नकद दे दिए. जब इसकी भनक दुल्हन कुलसुम बी को लगी तो उसने दहेज लोभी दूल्हे से निकाह करने से साफ इंकार कर दिया.

दुल्हे को पड़ा पछताना

दुल्हन के इस फैसले से घर आई बारात में हड़कंप मच गया. कई लोगों ने दुल्हन को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दुल्हन अपने निर्णय पर अडिग रहीं. ऐसे में बारात को बगैर दुल्हन लिए वापस जाना पड़ा. दूल्हा से जब इस बारे में बात की गई तो उसने इस पर अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि उसको अपने किये पर पछतावा है.

कुलुसुम बी ने सिखाया सबक

दुल्हन के घर पर बारात की पूरी तैयारी थी. दहेज को सजा कर रखा गया था लेकिन दूल्हे की दहेज की लालच ने खुशी को काफूर कर दिया था. साथ कुलसुम के इस कदम की हर तरफ सराहना हो रही थी. क्योंकि आए दिन दहेजलोभी दुल्हन को मारने से भी गुरेज नहीं करते हैं. ऐसे में कुलसुम बी ने दहेजलोभी लोगों को सबक तो सीखा ही दिया है.

ये भी पढ़ें.

UP: पंचायत चुनाव की ड्यूटी में जान गंवाने वाले महेश के परिवार में मातम, सरकार ने नहीं ली सुध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget