एक्सप्लोरर

गोरखपुर के घघसरा बाजार में बम धमाकों के बाद फैली दहशत, रंजिश का एंगल खंगाल रही पुलिस

बाजार में गणेश कुमार सैनी दुकान चलाते हैं। सोमवार की शाम गणेश दुकान बंद करके घर पर सोने चले गए। रात को लगभग एक बजे दुकान के सामने तेज धमाका हुआ तो आसपास के लोग उठ गए।

गोरखपुर, एबीपी गंगा। गोरखपुर के पाली ब्लॉक के घघसरा बाजार में बीती रात दो धमाके हुए। पांच मिनट के अंतराल पर दो जगहों पर हुए धमाके से लोग दहशत में आ गए। चौकी से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित श्रृंगार की दुकान पर देसी बम फेंके जाने से शटर फट गया तथा अंदर के शीशे चटक गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रात एक बजे हुआ पहला धमाका

सहजनवा थाना क्षेत्र के घघसरा बाजार में घघसरा गांव निवासी गणेश कुमार सैनी पुत्र सुमेर सैनी श्रृंगार की दुकान चलाते हैं। सोमवार की शाम गणेश दुकान बंद करके घर पर सोने चले गए। रात को लगभग एक बजे दुकान के सामने तेज धमाका हुआ तो आसपास के लोग उठ गए। पास में जाकर देखा तो दुकान का शटर फटा हुआ मिला तथा आसपास धुआं उठ रहा था। लोगों ने इसकी सूचना गणेश को दी।

दूसरे धमाके के बाद फैल गई दहशत

अभी यह सब चल ही रहा था कि पांच मिनट के अंदर ही रिठुआखोर मार्ग पर फिर एक धमाका हो गया, जिससे लोग दहशत में आ गए। यह घटना घघसरा पुलिस चौकी से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर हुई। धमाके के बाद सुबह से बाजार में सन्नाटा पसरा है। लोग अनहोनी की आशंका जता रहे है। हालांकि अभी इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है। प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। धमाका बम से किया गया है या कुछ और है, इसका भी पता लगाया जा रहा है।

रंजिश का एंगल भी खंगाल रही पुलिस

घटना के पीछे पुरानी रंजिश मानी जा रही है। घघसरा के ग्राम प्रधान दिलीप कुमार सैनी का कुछ लोगों से पुराना विवाद चल रहा है। लगभग एक पखवाड़े पहले एक युवक को मारपीट अधमरा करने आरोप में प्रधान तथा उनके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसकी जांच विचाराधीन है। श्रृंगार की दुकान प्रधान के भाई गणेश सैनी चलाता है। पुलिस जांच में देसी बम से धमाका होने की बात सामने आ रही है, मगर अभी पुलिस कुछ कहने से परहेज कर रही है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या दौरे में अखिलेश यादव को बुरी लगी ये बात! कहा- मुझे खेद है कि...
अयोध्या दौरे में अखिलेश यादव को बुरी लगी ये बात! कहा- मुझे खेद है कि...
'दाढ़ी टोपी रूठ जाती..', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर ओम प्रकाश राजभर ने कसा तंज
'दाढ़ी टोपी रूठ जाती..', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर ओम प्रकाश राजभर ने कसा तंज
बुलंदशहरः दिल्ली ले जाने के बहाने गैंगरेप, किशोरी को नहर में फेंका; 2 आरोपी गिरफ्तार
बुलंदशहरः दिल्ली ले जाने के बहाने गैंगरेप, किशोरी को नहर में फेंका; 2 आरोपी गिरफ्तार
एलन मस्क को राहुल गांधी के जवाब पर भड़की BJP, कहा- उनके ट्वीट करने से...
एलन मस्क को राहुल गांधी के जवाब पर भड़की BJP, कहा- उनके ट्वीट करने से...

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
ट्रंप के फैसले से कांग्रेस नाराज, बोली- 'भारत के पास कई विकल्प, लेकिन...'
ट्रंप के फैसले से कांग्रेस नाराज, बोली- 'भारत के पास कई विकल्प, लेकिन...'
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले आशुतोष रांका का पुलिस को मैसेज- 'आपको पता है कि...'
CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले आशुतोष रांका का पुलिस को मैसेज- 'आपको पता है कि...'
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Embed widget