एक्सप्लोरर

Lockdown में भी बॉलीवुड के ये सितारे कर रहे है कमाई, ऋतिक रोशन है सबसे आगे

देश में कोरोना को फैलने से रोकने के लिए 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है, लेकिन इस लॉकडाउन में भी बॉलीवुड के ये सितारे घर बैठे करोड़ो की कमाई कर रहे हैं।

देश भर में चल रहा लॉकडाउन के चलते तमाम काम-धंधे, कारखाने आदि बंद हो गए और लोगों को घरों में ही रहने की हिदायत दी गई। लेकिन इस बंदी और मंदी में भी बॉलीवुड के सितारे घर बैठे ही कुछ अलग अंदाज में करोड़ो की कमाई कर रहे हैं।

Lockdown में भी बॉलीवुड के ये सितारे कर रहे है कमाई, ऋतिक रोशन है सबसे आगे

सोशल मीडिया और उस पर मौजूद उनके करोड़ों फॉलोवर्स उनको देखने के लिए बेताब रहते हैं। अगर आप भी किसी सेलेब्रिटी के फॉलोअर हैं और उनके वीडियोज देखकर आप खिल उठते हैं तो ये खबर आपके लिए है।

View this post on Instagram
 

Dressed for WAR. . Star plus . 8pm. Tonite .

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan) on

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लॉक डाउन की शुरुआत में एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वो पियानो बजाते हुए नजर आ रहे हैं।

वीडियो में उन्होंने अपने फैंस से 21 दिन का चैलेंज लेने की बात कही। वो कहते हैं कि उन्होंने 21 दिन के लॉकडाउन के दौरान पियानो सीखने का चैलेंज लिया है। आप भी इन 21 दिनों में कुछ नया सीख सकते हैं। अब इस वीडियो को देखने वालों को लगा होगा कि ऋतिक ने हकीकत में पियानो सीखने का चैलेंज लिया है।

ऋतिक की ये जिंदादिली देखकर उनके फैंस बहुच खुश हुए, लेकिन सच्चाई ये है कि ये वीडियो दरअसल 'वेदांतु' नाम के एक एप्लीकेशन का प्रचार है। अपने फैंस को बुद्धू बनाने का ये काम सिर्फ ऋतिक रोशन ने ही नहीं किया, इस मुहिम में टेनिस स्टार सानिया मिर्जा, क्रिकेटर शिखर धवन और टिकटॉक स्टार जन्नत जुबेर भी शामिल हैं।

सोशल मीडिया पर इन सभी के फॉलोअर्स करोड़ों की संख्या में हैं और इस संख्या को दिखाकर ही इन लोगों ने इस 21 दिन के चैलेंज के बदले मोटी आमदनी की। अब आप सोच रहे होंगे कि सोशल मीडिया से आमदनी का क्या लेना देना? तो हम आपको बता दें कि हर सेलिब्रिटी को सोशल मीडिया पर कोई भी प्रमोशनल पोस्ट करने पर लाखों, करोड़ों रुपये मिलते हैं। हर पोस्ट के हिसाब से मिलने वाले रुपयों की संख्या इनके फॉलोवर्स और देश में इनकी लोकप्रियता के अनुसार घटती और बढ़ती भी हैं। ऋतिक रोशन के इंस्टाग्राम पर ढाई करोड़ से ज्यादा और ट्विटर पर भी लगभग ढाई करोड़ फॉलोवर्स हैं। इतने फॉलोअर्स वाले किसी भी सेलेब्रिटी को एक पोस्ट करने पर एक करोड़ से तीन करोड़ रुपये तक आराम से मिल जाते हैं।

इसी तरह ट्विटर पर सानिया मिर्जा के 90 लाख और इंस्टाग्राम पर 60 लाख फॉलोअर्स हैं। इन्होंने भी अपने टि्वटर हैंडल से वेदांतु के प्रमोशनल वीडियो को पोस्ट किया।

View this post on Instagram
 

Ho gayi shaam jaane do jaana hai @aesha.dhawan5 #JeetendraJi

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial) on

शिखर धवन ने भी ट्विटर पर इस वीडियो को साझा किया। ट्विटर पर धवन के लगभग 48 लाख फॉलोअर्स हैं।

इन दोनों से आगे रहीं टिकटॉक स्टार जन्नत जुबेर। जन्नत के इंस्टाग्राम पर डेढ़ करोड़ से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं। तो समझ गए ना कैसे होती है घर बैठे इन मशहूर लोगों की कमाई।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन
लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन
यूपी: महोबा में GPF फंड में बड़ा घोटाला, ऑडिट में खुलासा
यूपी: महोबा में GPF फंड में बड़ा घोटाला, ऑडिट में खुलासा

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget