एक्सप्लोरर

गोरखपुर महोत्‍सव में सुर‍लहरियां बिखेरेंगी मैथिली ठाकुर, नहीं होगा बॉलीवुड नाइट्स

कोरोना महामारी को देखते हुये गोरखपुर महोत्सव को सीमित किया गया है. इस बार बॉलिवुड कलाकारों का मनोरंजन देखने को नहीं मिलेगा.

गोरखपुर: वैश्विक महामारी कोरोना को देखते हुए इस बार 12 और 13 जनवरी को होने वाले चौथे गोरखपुर महोत्‍सव में बॉलीवुड कलाकारों को नहीं बुलाया जा रहा है. इस बार जिला प्रशासन ने बॉलीवुड नाइट्स कार्यक्रम को कैंसिल कर दिया है. वैश्विक महामारी और कोविड प्रोटोकॉल को ध्‍यान में रखते हुए ये निर्णय लिया गया है. इससे गोरखपुरवासियों को थोड़ी निराशा जरूर होगी. लेकिन, इस बार स्‍थानीय कलाकारों को मंच देने का न‍िर्णय लिया गया है. कार्यक्रम की मुख्‍य आकर्षण लोक गायिका मै‍थिली ठाकुर होगी. कार्यक्रम के मुख्‍य अतिथि यूपी के पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी और समापन के मुख्‍य अतिथि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ होंगे.

रामगढ़ ताल में होगा आयोजन

गोरखपुर के मंडलायुक्‍त जयंत नार्लिकर ने बताया कि गोरखपुर महोत्‍सव 2021 का आयोजन 12 और 13 जनवरी को किया जा रहा है. इस बार रामगढ़ताल के परिक्षेत्र स्थित चंपा देवी पार्क में ये महोत्‍सव होगा. पिछले साल तक गोरखपुर विश्‍वविद्यालय प्रांगण में ये महोत्‍सव आयोजित होता रहा है. उन्‍होंने बताया कि सारी एक्टिविटीज रामगढ़ताल क्षेत्र में करेंगे. पूरा देश और दुनिया कोरोना से जूझ रहा है. इसे ध्‍यान में रखते हुए कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए उनके अधीन ही होगा. प्रयास है कि महोत्‍सव को तीन दिन से दो दिन किया गया है. एक्टिविटीज को सीमित किया गया है. स्‍थानीय कलाकारों को मंच दिया जा रहा है. इस बार गायिका मैथिली ठाकुर की प्रस्‍तुति होगी. इसके अलावा कथक नृत्‍यांगना माही, लोक गायिका रंजना राजिता पारम्‍परिक गीतों का गुलदस्‍ता लेकर आ रही हैं. इसके अलावा कवि सम्‍मेलन में दिनेश बावरा, पद्मश्री सुनील योगी, विष्‍णु सक्‍सेना, पद्मिनी सक्‍सेना और अखिलेश मिश्रा प्रस्‍तुति देंगे.

मेले में होंगे कई स्टाल

पर्यटन के साथ स्‍वास्‍थ्‍य और रेडीमेड गारमेंट को भी प्रमोट किया जा रहा है. विकास की गंगा का प्रवाह जो इस ओर हो रहा है, ये लोगों को बताए. क्‍या-क्‍या एक वर्ष में होने वाला है ये भी लोगों को बताएं. उन्‍होंने बताया कि 12 जनवरी को यूपी के पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी उद्घाटन समोराह के मुख्‍य अतिथि होंगे. इसके साथ ही पूर्वांचल की एक सांस्‍कृतिक झांकी आपको देखने को मिलेगी. चंपा देवी पार्क में समोराह का आयोजन किया जाएगा. वहां पर सरस मेला, कृषि मेला, विभागों की योजनाओं संबंधी प्रदर्शनी, पुस्‍तक मेला का मंचन करें. इसके साथ महंत दिग्विजय नाथ पार्क में भी हॉट एयर बैलून, विज्ञान प्रदर्शनी, पूर्वांचल के महापुरुष के बारे में भी प्रदर्शनी के माध्‍यम से बताया जाएगा. इसके साथ स्‍वामी विवेकानंद और बाबा गोरखनाथ की एक मोबाइल प्रदर्शनी भी लगाया जाएगा.

खादी फैशन शो

इसके साथ ही कवि सम्‍मेलन, खादी प्रदर्शनी और लोकल से वोकल, आत्‍म निर्भर भारत की थीम को और तेजी के साथ आगे बढ़ाना चाहते हैं. खादी फैशन शो का भी आयोजन होगा. 4 फरवरी 1922 को चौरीचौरा कांड हुआ था. ये हम सभी के लिए एक अवसर है कि चौरीचौरा को एक शताब्‍दी वर्ष का आयोजन करते हुए राष्‍ट्रीय मंच पर प्रस्‍तुत करें. इसलिए चौरीचौरा कांड का स्‍वतंत्रता संग्राम को अहिंसा की ओर ले जाने के साथ एक सूत्र में देश को पिरोने के लिए चौरीचौरा के योगदान को श्रद्धांजलि देने के लिए अलग समिति चौरीचौरा पर नाटक का मंचन करेगी.

गोरखपुर गौरव पुरस्कार

जयंत नार्लिकर ने बताया कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के निर्देश के क्रम में ये आयोजन होता है. हम प्रयास करेंगे कि एक अच्‍छा आयोजन कोविड संक्रमण से बचाव की नीति का पालन करते हुए करें. गोरखपुर की कई विभूतियों ने विभिन्‍न क्षेत्रों में गोरखपुर का नाम रोशन किया है. उन्‍हें गोरखपुर गौरव पुरस्‍कार से सम्‍मानित करेंगे. समापन समारोह 13 जनवरी को अपराह्न 3 बजे मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के हाथों होना प्रस्‍तावित है. इस दौरान सांस्‍कृतिक संध्‍या का आयोजन किया जाएगा. कृषि मेला, सरस मेला, विभागीय स्‍टाल और अन्‍य स्‍टाल 12 से 16 जनवरी तक होंगे. उन्‍होंने कहा कि स्‍थानीय कलाकारों को मंच दिया जाएगा. कोविड-19 को ध्‍यान में रखते हुए बॉलीवुड से किसी कलाकर को इस बार नहीं बुलाया जा रहा है.

जिलाधिकारी के. विजयेन्‍द्र पाण्डियन ने बताया कि इस साल रामगढ़ताल क्षेत्र में इस साल तमाम उपलब्धियां मिलेंगी. प्राणि उद्यान, प्रदर्शनी हाल मिलेगा. वाटर स्‍पोट्स क्‍लब और काम्‍प्‍लेक्‍स के साथ अनेक कार्यक्रम इसी क्षेत्र के होंगे. इस बार स्‍थानीय कलाकारों को मौका मिलेगा. बच्‍चों को आकृष्‍ट करने के लिए भी आयोजन होंगे. जिला पर्यटन अधिकारी रविन्‍द्र मिश्रा ने बताया कि गायिका मैथिली ठाकुर की प्रस्‍तुति होगी. इसके अलावा कथक नृत्‍यांगना माही, लोक गायिका रंजना राजिता पारम्‍परिक गीतों का गुलदस्‍ता लेकर आ रही हैं. इसके अलावा कवि सम्‍मेलन में दिनेश बावरा, पद्मश्री सुनील योगी, विष्‍णु सक्‍सेना, पद्मिनी सक्‍सेना और अखिलेश मिश्रा प्रस्‍तुति देंगे. इसके साथ स्‍पोर्ट्स की गतिविधियां, डॉग शो, मानवेन्‍द्र त्रिपाठी द्वारा विदेशिया नाटक प्रस्‍तुत किया जाएगा. इस अवसर पर सांसद रविकिशन द्वारा कविता पाठ और योजनाओं पर आधारित प्रस्‍तुति दी जाएगी.

ये भी पढ़ें.

लखनऊ: सरेराह ब्लाक प्रमुख को गोलियों से भूना, गैंगवार की आशंका, मुख्तार अंसारी गैंग से जुड़ा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Moradabad News: दो बच्चियां बनीं CM योगी की खास मेहमान, श्री राम वाटिका का कराया लोकार्पण
मुरादाबाद: दो बच्चियां बनीं CM योगी की खास मेहमान, श्री राम वाटिका का कराया लोकार्पण
अखिलेश यादव पर मंत्री गुलाब देवी का पलटवार, 'नकल ठेके पर कराई जाती थी, पेपर लीक होना आम बात थी'
अखिलेश यादव पर मंत्री गुलाब देवी का पलटवार, 'नकल ठेके पर कराई जाती थी, पेपर लीक होना आम बात थी'
'मंदिर में अखिलेश यादव की फोटो रखकर पूजा, मां ललिता देवी का अपमान', MLC लालजी प्रसाद निर्मल भड़के
'मंदिर में अखिलेश यादव की फोटो रखकर पूजा, मां ललिता देवी का अपमान', MLC लालजी प्रसाद निर्मल भड़के
Lucknow: साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, फर्जी कॉल सेंटर पर रेड, हिरासत में 100 से ज्यादा लोग
लखनऊ: साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, फर्जी कॉल सेंटर पर रेड, हिरासत में 100 से ज्यादा लोग

वीडियोज

Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: प्रेमी-प्रेमिका ने रची मंगेतर की हत्या की खूनी पटकथा!
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: राम मंदिर चोरी मामले का वो 'छुपा हुआ' सच!
Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा चोरी वाला बक्सा..अंदर क्या क्या मिला? | CM Yogi | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
‘दुर्भाग्य! ये कोई पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
‘ये पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी...', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
August Theatrical Release: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
अगस्त थिएटर रिलीज: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
Exclusive: WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: गुजरात हाईकोर्ट- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों, फैसले का असर क्या?
गुजरात HC- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों?
Embed widget