एक्सप्लोरर

कैसे यश चोपड़ा ने फिल्म ‘सिलसिला’ में अमिताभ बच्चन, रेखा और जया की असंभव कास्टिंग की

बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन डायरेक्टर्स में से एक यश चोपड़ा की फिल्में आज भी लोगों की पसंदीदा फिल्मों की लिस्ट में शामिल हैं। उनकी आइकॉनिक फिल्म 'सिलसिला' आज भी लोगों की पसंदीदा फिल्मों में से एक है

बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन डायरेक्टर्स में से एक यश चोपड़ा की फिल्में आज भी लोगों की पसंदीदा फिल्मों की लिस्ट में शामिल हैं। उनकी आइकॉनिक फिल्म 'सिलसिला' आज भी लोगों की पसंदीदा फिल्मों में से एक है, जिसके पीछे इस फिल्म की दिलचस्प कहानी तो है ही साथ ही फिल्म की कास्ट का भी बहुत बड़ा हाथ है। साल 1981 में रिलीज हुई इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और रेखा की अदाकारी ने दर्शकों को इस फिल्म की तारीफ करने पर मजबूर कर दिया था। इस फिल्म में तीनों का लव ट्राइएंगल देख हर किसी ने इसे उनकी असल जिंदगी से जोड़ दिया था, लेकिन इन तीनों कलाकारों को एक साथ एक ही फ्रेम में खड़ा करना कोई आसान काम नहीं था।

amitabh

दरअसल,  फिल्म 'सिलसिला' में यश चोपड़ा, अमिताभ, जया और रेखा को उन किरदारों में सोच चुके थे और इन्हीं तीनों के साथ फिल्म को बनाना चाहते थे, लेकिन उस वक्त रेखा और अमिताभ के अफेयर की खबरें खूब चर्चा में थी जिससे जया बिल्कुल भी खुश नहीं थीं। एक वक्त तो यश चोपड़ा को भी लगने लगा था कि शायद इन तीनों के साथ ये फिल्म नहीं बन पाएगी। जिसके बाद उन्होंने जया और रेखा वाले किरदार के लिए परवीन बॉबी और स्मिता पाटिल को साइन भी कर लिया था, मगर वो कहते हैं ना कि जिसकी किस्मत में जो किरदार निभाना लिखा होता है वो उस तक पहुंच ही जाता है।

amitabh

इस फिल्म के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, उस वक्त य़श चोपड़ा अमिताभ बच्चन के साथ एक और फिल्म बना रहे थे जिसका नाम था कालिया, जिसकी शूटिंग के लिए टीम कश्मीर पहुंची थी। वहां डिनर के वक्त यश चोपड़ा ने अमिताभ से सिलसिला की कास्टिंग के बारे में बात की। यश चोपड़ा ने बताया कि उन्हें इस फिल्म की कास्टिंग को लेकर काफी टेंशन हो रही है। डिनर के बाद अमिताभ ने पूछा कि उनके हिसाब से इस फिल्म में सबसे सही कास्टिंग कौन सी रहेगी, ये सुनकर यश चोपड़ा ने कहा- 'मेरे बताने का क्या फायदा, अब तो शूटिंग भी शुरू होने वाली है।' यश जी की ये बातें सुनकर अमिताभ ने उन्हें बताने पर जोर दिया तो यशजी ने बोला- अगर सच पूछो तो इस फिल्म में जया, रेखा और अमिताभ बच्चन सबसे अच्छे रहेंगे।' ये सुनकर पता नहीं अमिताभ के मन में क्या आया कि उन्होंने यश जी को मुंबई वापस चलने के लिए कहा और वहां जया और रेखा से एक बार फिर बात करने के लिए बोला। वापस आते वक्त दोनों ने फ्लाइट में एक-दूसरे से कोई बात नहीं की।

wash

मुंबई आते ही अगले दिन यश चोपड़ा जया बच्चन से मिले तो उन्होंने फिल्म के लिए हां कर दी, इतना सुनते ही यशजी ने कहा- 'ठीक है फिर हम कल ही शूटिंग पर चलते हैं कश्मीर'। जया, यशजी की बात सुनकर हैरान हो गईं। यश चोपड़ा ने जया से कहा कि 'मेरी पत्नी के साथ जाओ और साड़ियां खरीद कर ले आओ'। जया ने भी ठीक है कह दिया। इसके बाद वो रेखा से मिले तो वो भी इस फिल्म के लिए तैयार थीं, यश ने रेखा से भी कहा कि 'तुम भी कुछ कपड़े बनवा लो और चार दिन में कश्मीर पहुंच जाओ'।

jaya

फिल्म की पूरी टीम कश्मीर पहुंच गई, लेकिन यश चोपड़ा को अभी भी डर सता रहा था कि कहीं, शूटिंग के वक्त जया और रेखा के बीच कुछ गड़बड़ ना हो जाए, लड़ाई ना हो जाए। इसके लिए यश जी ने जया और रेखा दोनों को अलग-अलग बुलाकर उनसे इस बारे में बात की औऱ कहा- 'तुम दोनों मेरी ये फिल्म दोस्ती में कर रही हों तुम दोनों ही मेरी अच्छी दोस्त, तुम दोनों को अपना-अपना किरदार पसंद भी है, मैं सीधी बात करूंगा, फिल्म की स्क्रिप्ट तुम्हारे पास है ही, तुम सब जानती हों, यार मेरे सेट पर कुछ गड़बड़ मत करना!' यश चोपड़ा की ऐसी बातें सुनकर जया और रेखा दोनों ने ही उन्हें विश्वास दिलाया कि वो ऐसा कुछ नहीं करेंगी जिससे शूटिंग में किसी तरह की रुकावट आए।

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget