एक्सप्लोरर

फिर से शूटिंग शुरू करने को लेकर असमंजस में हैं बॉलीवुड कलाकार

लॉकडाउन नियमों में ढील दिए जाने और महाराष्ट्र सरकार द्वारा हरी झंडी दिखाए जाने के बाद फिल्म निमार्ताओं ने भी शूटिंग फिर से शुरू करने का फैसला किया है।

लॉकडाउन नियमों में ढील दिए जाने और महाराष्ट्र सरकार द्वारा हरी झंडी दिखाए जाने के बाद फिल्म निमार्ताओं ने भी शूटिंग फिर से शुरू करने का फैसला किया है। हालांकि, कई सेलिब्रिटीज अभी भी बाहर निकलने और सेट पर काम शुरू करने को लेकर संदेह में हैं। 'सुपर 30' की अभिनेत्री मृणाल ठाकुर भी उनमें से एक हैं। उनके लिए, "स्वास्थ्य पहले आता है"। मृणाल ने आईएएनएस को बताया, "मैं अभी तक तैयार नहीं हूं। मुझे लगता है कि अगर मैं एक शूट के लिए हां कहती हूं, तो मैं बहुत सारे लोगों के स्वास्थ्य को खतरे में डाल रही हूं। वास्तव में मैं निर्णय लेने में असमर्थ हूं। मुंबई में मानसून आ गया है, तो विशेष रूप से फ्लू जैसी बीमारियां फैलने की अधिक संभावनाएं हैं।" मृणाल ने लोगों से काम को फिर से शुरू करने की स्थिति में जिम्मेदार होने का भी आग्रह किया है। उन्होंने कहा, "लोगों को वास्तव में बहुत जिम्मेदार होने की जरूरत है। काम जरूरी है, लेकिन जो लोग फिर से काम करना शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो उन्हें पूरी सावधानी बरतनी चाहिए। स्वास्थ्य पहले आता है। यदि किसी की तबियत ठीक नहीं है तो उसे काम पर आने के बजाय घर पर रहना चाहिए। काम में देरी करना एकमात्र विकल्प नहीं है, इसलिए उचित उपाय करने चाहिए।" अभिनेता तनुज विरवानी भी इससे सहमत हैं। वो कहते हैं, "मैं सेट को बहुत याद करता हूं लेकिन जिस प्रोजेक्ट के लिए मैं अभी शूटिंग कर रहा था, उसमें बहुत अधिक कलाकारों और क्रू की जरूरत है। मुझे लगता है कि जिन फिल्मों और शो को सेट पर कम लोगों की आवश्यकता होती है, उन्हें आगे बढ़ना चाहिए। इससे बहुत सारे लोगों को कॉन्फिडेंस मिलेगा। व्यक्तिगत रूप मुझे नहीं लगता कि जुलाई के अंत या अगस्त की शुरुआत से पहले पूरी तरह से शूटिंग शुरू हो पाएंगी।" अभिनेता वरुण शर्मा का कहना है, "मैं कैमरे का सामना करने के लिए उत्सुक हूं, लेकिन शूट तभी करुंगा जब यह सुरक्षित हो। सुरक्षा के सारे उपाय किए जा रहे हों।" अभिनेता- गायक अपारशक्ति खुराना स्थिति के बारे में पूरी तरह सुनिश्चित नहीं हैं। वह कहते हैं, "मैं नहीं जानता कि कितने अभिनेता और निर्देशक बाहर जाने और शूटिंग करने के लिए तैयार हैं, लेकिन जो भी इस बारे में सोच रहा है, उसे कुछ बातों को ध्यान में रखना चाहिए। सावधानियां बरतीं जाएं और सेट पर लोगों की संख्या कम से कम हो। आखिर में दो चीजें मायने रखती हैं, स्वास्थ्य और काम। दोनों एक साथ चलते हैं।"

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मायावती का साथ हमेशा के लिए छोड़ देंगे आकाश आनंद? बुआ-भतीजे के बीच आएंगे अखिलेश यादव!
मायावती का साथ हमेशा के लिए छोड़ देंगे आकाश आनंद? बुआ-भतीजे के बीच आएंगे अखिलेश यादव!
आजम खान की मुसीबतें और बढ़ी, हज समिति जमीन मामले में एक और FIR
आजम खान की मुसीबतें और बढ़ी, हज समिति जमीन मामले में एक और FIR
बुलंदशहर में भी सपा रैली रद्द? RLD का दावा- ये विरोध का असर
बुलंदशहर में भी सपा रैली रद्द? RLD का दावा- ये विरोध का असर
लखनऊ के गेस्ट हाउस में प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, कमरे से मिला सुसाइड नोट
लखनऊ के गेस्ट हाउस में प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, कमरे से मिला सुसाइड नोट

वीडियोज

Bigg Boss 20 Episode 3: Aamrapali Dubey और Arishfa Khan की भिड़ंत, Captaincy Task और Nominations
Sansani | Kanpur News: डांस फ्लोर पर बहू के ठुमके...घर में ससुर के कातिल | ABP News
Nagpur Accident: ओवरटेक करने की कोशिश..मौत से सामना! । Viral NEWS
Ujjain Khade Hanuman Mandir News: चार दिन, चार कोशिशें…फिर भी 'खड़े हनुमान' | Bulldozer Action
Bharat Ki Baat : 'सीता हरण' प्रसंग और भगवा पर नया रण | Akhilesh Yadav | OP Rajbhar | UP Politics

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना की बेटी साइमा वाजेद ने छोड़ा WHO का ये पद, जानें क्यों दिया इस्तीफा
शेख हसीना की बेटी साइमा वाजेद ने छोड़ा WHO का ये पद, जानें क्यों दिया इस्तीफा
उज्जैन: नहीं हटेगी खड़े हनुमानजी की प्रतिमा, प्रशासन ने कहा- 'बिना संतों की सहमति के...'
उज्जैन: नहीं हटेगी खड़े हनुमानजी की प्रतिमा, प्रशासन ने कहा- 'बिना संतों की सहमति के...'
नंदीग्राम में ममता को TMC के बागियों ने उकसाया, '...तो नहीं देंगे कैंडिडेट'
नंदीग्राम में ममता को TMC के बागियों ने उकसाया, '...तो नहीं देंगे कैंडिडेट'
पाकिस्तान टीम के होटल को नकाबपोश प्रोटेस्टर्स ने घेरा, मच गया हड़कंप
पाकिस्तान टीम के होटल को नकाबपोश प्रोटेस्टर्स ने घेरा, मच गया हड़कंप
'आप मुस्लिम हो', जब सेंसर बोर्ड ने दिलीप कुमार के 'हे राम' कहने पर उठाई थी आपत्ति, नेहरू तक पहुंचा था मामला
जब सेंसर ने दिलीप कुमार को 'हे राम' कहने से रोका था, नेहरू तक पहुंचा था मामला
'iPhone 18 बॉयकॉट करो, क्योंकि...', एप्पल के नए फोन पर भड़कीं ग्रेटा थनबर्ग
'iPhone 18 बॉयकॉट करो, क्योंकि...', एप्पल के नए फोन पर भड़कीं ग्रेटा थनबर्ग
सत्य निकेतन के बाद अब चिराग दिल्ली के PG में दरारों से दहशत, सील के बाद छात्र परेशान
सत्य निकेतन के बाद अब चिराग दिल्ली के PG में दरारों से दहशत, सील के बाद छात्र परेशान
चलती ट्रेन में पकड़ा दिया पार्सल, युवक की टाइमिंग देख रह जाएंगे दंग
चलती ट्रेन में पकड़ा दिया पार्सल, युवक की टाइमिंग देख रह जाएंगे दंग
Embed widget