एक्सप्लोरर

Barabanki: भंडारे में शामिल होने जा रहे थे 13 लोग, गोमती नदी में नाव पलटी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

हादसा तब हुआ जब नाव पर सवार होकर लोग नदी के उस पार भंडारा खाने जा रहे थे. तभी अचानक नाव का संतुलन बिगड़ गया और नाव में सवार 13 लोग नदी में डूब गए, हालांकि 11 लोग तैर कर सुरक्षित बाहर निकल आये.

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार गोमती नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया. नाव पर सवार होकर लोग नदी के उस पार भंडारा खाने जा रहे थे. तभी अचानक नाव का संतुलन बिगड़ गया और नाव में सवार 13 लोग नदी में डूब गए, हालांकि 11 लोग तैर कर सुरक्षित बाहर निकल आये. वहीं एक 58 वर्षीय व्यक्ति की डूबने से मौत हो गयी, जबकि एक 35 वर्षीय युवक का अभी तक पता नहीं चल सका है. मामला बहराईच के थाना सुबेहा के अन्तर्गत बिगनिया घाट का है, जहां गोताखोरों की मदद से पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, लापता युवक की तलाश के लिए NDRF की टीम को बुलाया गया है, बचाव राहत कार्य लगातार जारी है. 

भंडारे में शामिल होने होने जा रहे थे लोग

जानकारी के अनुसार अयोध्या जिले के मवई थाना क्षेत्र के हंसराजपुर में आयोजित भंडारे में शामिल होने के लिए नाविक समेत 13 लोग जा रहे थे. स्थानीय लोगों के मुताबिक मंगलवार दोपहर नाव गोमती नदी के बीचों बीच पहुंचने पर उसका संतुलन बिगड़ गया और नाव डगमगाने लगी. बीच नदी में धीरे-धीरे नाव जब डूबने लगी तो नाव में बैठे लोग की चीख पुकार मचाते हुए नदी में कुद गए. देखते ही देखते कुछ ही समय में नाव नदी में डूब गई. बिगनिया निवासी नाविक अनिल कुमार ने बताया की वो और अन्य 10 लोग तैर कर सुरक्षित निकल आये, जबकि सुर्तीपुरवा मजरे इस्माइल निवासी 58 वर्षीय सूर्यबक्स नदी में डूब गए, उनका शव नदी से बरामद किया गया. वहीं अयोध्या जिले के मवई थाना क्षेत्र के नौवगवां निवासी 35 वर्षीय जगदीश का मंगलवार देर रात तक कुछ भी पता नही चल सका. 

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

बाराबंकी के अपर पुलिस अधीक्षक मनोज पांडेय ने बताया कि लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. पुलिस के मुताबिक नाविक अनिल के अलावा मृतक सूर्यबक्स का भतीजा भवानी भीख ,मल्लाहनपुरवा निवासी रामचन्द्र यादव, लालू का पुरवा निवासी मायाराम यादव, पूरे पराग तिवारी गांव निवासी सुशील तिवारी ,श्यामू , राजबक्स यादव, रामपुर निवासी सुमिरन यादव, गोसियामउ निवासी रामबक्स, पिंटू, मींनगर निवासी विश्वनाथ सुरक्षित निकल आये. फिलहाल अयोध्या और बाराबंकी दोनों जिले के लोग अपनों की तलाश में गोमती नदी के किनारे इकट्ठा हैं. इस बीच रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमें तलाक दे दिया', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का तंज, कहा- 22 जुलाई के बाद सपा टूट जाएगी
'हमें तलाक दे दिया', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का तंज, कहा- 22 जुलाई के बाद सपा टूट जाएगी
'रामभक्तों के खून से सना है सपा का इतिहास', गोरखपुर में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर बरसे CM योगी
'रामभक्तों के खून से सना है सपा का इतिहास', गोरखपुर में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर बरसे CM योगी
अलीगढ़ में नाबालिग के साथ 2 लोगों ने किया रेप, मेडिकल के लिए भेजी गई पीड़िता; FIR दर्ज
अलीगढ़ में नाबालिग के साथ 2 लोगों ने किया रेप, मेडिकल के लिए भेजी गई पीड़िता; FIR दर्ज
मसूरी: भारी बारिश से खेतवाला गांव का संपर्क कटा, महिलाओं ने झाड़ियों को काटकर बनाया रास्ता
मसूरी: भारी बारिश से खेतवाला गांव का संपर्क कटा, महिलाओं ने झाड़ियों को काटकर बनाया रास्ता

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
Fake Cream By Tissue Paper: दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
Veg Momos Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
Embed widget