एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में आज से बोर्ड परीक्षा, नकलमुक्त परीक्षा कराने के लिए सेंटर्स के बाहर धारा 163 लागू

Uttarakhand News: उत्तराखंड में आज 21 फरवरी 2025 से बोर्ड की परीक्षा शुरू हो चुकी है. जो 11 मार्च तक चलने वाली है. नकलमुक्त परीक्षा कराने के लिए एग्जाम सेंटर के 200 मीटर के दायरे में धारा 163 लागू है.

Uttarakhand Board Exam: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (यूबीएसई) द्वारा आयोजित हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं आज 21 फरवरी 2025 से शुरू होकर 11 मार्च 2025 तक चलेंगी. परीक्षाओं के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और नकलमुक्त वातावरण सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं.

जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल के निर्देशानुसार, उप जिलाधिकारी रामनगर राहुल शाह ने परीक्षा केंद्रों के आसपास 200 मीटर की परिधि में तत्काल प्रभाव से धारा 163 लागू कर दी है. उत्तराखंड में इस बार बोर्ड की परिक्षाएं नकलमुक्त कराने के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार है.

परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में लगाई गई धारा 163
धारा 163 के तहत, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में बिना अनुमति प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. जिला मजिस्ट्रेट, अपर जिला मजिस्ट्रेट या संबंधित क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट की पूर्व स्वीकृति के बिना कोई भी व्यक्ति इस क्षेत्र में प्रवेश नहीं कर सकेगा. इसके अलावा, पांच या अधिक व्यक्तियों के समूह में एकत्रित होने, सभा करने या प्रदर्शन करने पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा.

परीक्षा केंद्रों के समीप लाउडस्पीकर, डी.जे. या किसी भी ध्वनि विस्तारक यंत्र के उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो. साथ ही, परीक्षा केंद्रों के आसपास शस्त्र, लाठी-डंडा या किसी प्रकार के हथियार लेकर आने की अनुमति नहीं होगी.

इस साल 2 लाख से ज्यादा छात्र देंगे बोर्ड परीक्षा
जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने परीक्षा केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं. सभी परीक्षा केंद्रों पर फ्लाइंग स्क्वॉड, मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात किया जाएगा. साथ ही, सीसीटीवी कैमरों की मदद से परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जाएगी, ताकि किसी भी अनियमितता को तुरंत रोका जा सके.

इस वर्ष, उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं में कुल 2,23,403 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं. इनमें से हाई स्कूल (कक्षा 10वीं) के 1,13,690 और इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) के 1,09,713 परीक्षार्थी शामिल हैं. परीक्षा संचालन के लिए राज्यभर में कुल 1,245 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें 49 एकल केंद्र और 1,196 मिश्रित परीक्षा केंद्र शामिल हैं. 

प्रशासन ने नकलमुक्त परीक्षा कराने के दिए निर्देश
यदि कोई व्यक्ति इन निर्देशों का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन ने परीक्षाओं को पूरी तरह नकलमुक्त और निष्पक्ष बनाने के लिए सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं.

उप जिलाधिकारी राहुल शाह ने छात्रों, अभिभावकों और आम जनता से इन नियमों का पालन करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी. परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए सभी नागरिकों से प्रशासन का सहयोग अपेक्षित है.

यह भी पढ़ें-योगी सरकार के बजट में शिक्षा पर ध्यान, मेधावी छात्राओं को मिलेगी स्कूटी, जानें क्या है खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget