एक्सप्लोरर

Muzaffarnagar: मोहन भागवत के बयान पर भड़के राकेश टिकैत, कहा- 'जिस देश का राजा धर्म के नाम पर दंगा...'

Muzaffarnagar News: राकेश टिकैत ने कहा कि 2023 में जातिवाद और धर्म का मुद्दा चलेगा. मोहन भागवत की बातें पूरा देश सुनता है वो भी विवादों में हैं. जब जज ही वकील बन गया तो फिर इस देश का क्या होगा?

Rakesh Tikait News: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) के बयान पर किसान नेता राकेश टिकैत ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने कहा मोहन भागवत की बात पूरा देश सुनता है लेकिन अब वो ही अपने बयान को लेकर विवादों में हैं. उन्होंने कहा कि "जिस देश का राजा ऐसा हो जो देश में दंगा कराना चाहता हो जाति और धर्म के नाम पर लोगों को लड़ाना चाहता हो तो उस देश का क्या होगा"

मुजफ्फरनगर के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में चल रहे भारतीय किसान यूनियन के धरना प्रदर्शन पर बोलते हुए चौधरी राकेश टिकैत ने किसानों से लेकर मोहन भागवत समेत कई मुद्दों पर बात की. उन्होंने कहा कि किसानों को लेकर 10 तारीख को मुजफ्फरनगर में एक महापंचायत होने जा रही है. जिसमें कई राज्यों के किसान हिस्सा लेंगे. इस पंचायत में गन्ना भुगतान, 10 साल पुराने ट्रैक्टर और गाड़ियों को बंद कराने और बिजली के मुद्दों पर चर्चा होगी. इनमें पहला मुद्दा गन्ना भुगतान को लेकर है दूसरा मुद्दा गन्ने का मूल्य है और अभी तक दिल्ली किसान आंदोलन में शहीद किसानों को भी मुआवजा नहीं दिया गया है और न ही किसानों से फर्जी मुकदमें वापस लिए गए हैं. 

किसानों की महापंचायत में इन मुद्दों पर होगी चर्चा

राकेश टिकैत ने कहा कि एमएसपी पर कानून और स्वामीनाथन की रिपोर्ट लागू करने का मुद्दा भी पंचायत में रहेगा. यूपी में सबसे बड़ा बिजली का आंदोलन चल रहा है और सरकार अधिकारियों के माध्यम से कुछ बयान दिलवा रही है. आंदोलन को दबाने की कोशिश हो रही है. 10 साल पुराने ट्रैक्टर और गाड़ियों पर भी प्रतिबंध लगा दिया है कि यहां नहीं चलेंगे. 40-40 साल पुराने ट्रैक्टर हैं, किसानों के साथ और वो 30-35 साल चल जाते हैं. किसी भी किसान की इतनी हैसियत और हिम्मत नहीं है कि वह 10 साल में अपना ट्रैक्टर बदल ले. 

मोहन भागवत के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया

राकेश टिकैत ने कहा कि 2023 में जातिवाद और धर्म का मुद्दा चलेगा. रामचरितमानस और यह कह देना कि यह जातियां उन्होंने बनाई है. यह मामला बहुत स्पीड पकड़ेगा. इन मुद्दों से किसानों और आम नागरिकों को बचना है. 2024 के चुनाव से पहले धार्मिक भावनाएं भड़काने का काम किया जाएगा. आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत इतने बुजुर्ग व्यक्ति है पूरा देश उनकी बातों को सुनता है. वो भी अपने बयान को लेकर विवादों में हैं. जो फैसले देने वाला जज है जब वही वकील बन गया तो फिर इस देश का क्या होगा?

राकेश टिकैत ने कहा कि मोहन भागवत जी भारतीय जनता पार्टी के जज हैं. अगर जज वकील बन गया तो सजा होनी निश्चित है, इसलिए देश में दंगे कराने का सुनियोजित काम चल रहा है. एक जाति से दूसरे जाति को लड़ाने का काम किया जाएगा. जिस देश का राजा ऐसा हो जो जनता में झगड़ा करवाना चाहता हो तो सोचिए उस देश का क्या होगा. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: बायकॉट बॉलीवुड पर CM योगी का तीखा जवाब, फिल्म के डायरेक्टर्स को भी दी नसीहत

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर में बनेगा 9वां कल्याण मंडपम, मिलेंगी मॉडर्न सुविधाएं
गोरखपुर में बनेगा 9वां कल्याण मंडपम, मिलेंगी मॉडर्न सुविधाएं
लखनऊ: हिरासत में लिए गए NSUI कार्यकर्ता, लोकतंत्र की हत्या का लगाया आरोप
लखनऊ: हिरासत में लिए गए NSUI कार्यकर्ता, लोकतंत्र की हत्या का लगाया आरोप
पल्लवी पटेल का चुनाव आयोग पर निशाना, चुनाव आयुक्त को बताया BJP का एजेंट
पल्लवी पटेल का चुनाव आयोग पर निशाना, चुनाव आयुक्त को बताया BJP का एजेंट
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पेट्रोल कारों की हिस्सेदारी घटी, CNG और EV की बढ़ी मांग
पेट्रोल कारों की हिस्सेदारी घटी, CNG और EV की बढ़ी मांग
Embed widget