एक्सप्लोरर

राकेश टिकैत की बढ़ने वाली हैं मुश्किलें? विवादित बयान को लेकर कोर्ट ने जारी किया नोटिस

Rakesh Tikait News: यह मामला मेरठ के पीवीवीएनएल एमडी ऑफिस का है. इसी साल 20 अगस्त को किसानों की समस्याओं और परेशानियों को लेकर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत मेरठ पहुंचे थे.

UP News: भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की मुश्किलें बढ़ गई हैं. विवादित बयान मामले में मेरठ की अदालत ने उन्हें नोटिस जारी किया गया है. राकेश टिकैत को इस तारीख पर हाजिर होना बेहद जरूरी है. भारतीय किसान यूनियन अटल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित चौधरी ने राकेश टिकैत के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. विवादित बयान मामले में यदि राकेश टिकैत पर आरोप सिद्ध हो जाते हैं तो उन्हें कड़ी सजा हो सकती है.

राकेश टिकैत के मेरठ में विवादित बयान का मामला गरमाता जा रहा है. इस मामले में मेरठ में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पंचम ने राकेश टिकैत को नोटिस जारी किया है. अब राकेश टिकैत को 6 नवंबर को कोर्ट में पेश होना होगा. कोर्ट में राकेश टिकैत विवादित बयान मामले में अपना पक्ष रखेंगे. कोर्ट से नोटिस जारी होने के बाद ये साफ हो गया है कि राकेश टिकैत विवादित बयान मामले में घिर सकते हैं.

राकेश टिकैत ने क्या विवादित बयान दिया  

यह मामला मेरठ के पीवीवीएनएल एमडी ऑफिस का है. इसी साल 20 अगस्त को किसानों की समस्याओं और परेशानियों को लेकर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत मेरठ पहुंचे थे. यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान बांग्लादेश के हालातों का जिक्र किया था. राकेश टिकैत ने कहा था कि देश के हालात भी बांग्लादेश जैसे हैं लोग गुस्से में हैं और ये लोग भागते नजर आएंगे. फिर उन्होंने 26 जनवरी को दिल्ली में हुए आंदोलन का जिक्र किया था और कहा था कि बरगला दिया गया था. 25 लाख लोग लाल किला चले गए, यदि उसी दिन पार्लियामेंट की तरफ कूच कर जाते तो सब कुछ बदल जाता. हमसे चूक हो गई थी कि पार्लियामेंट की जगह हम लालकिला चले गए थे. बस इसी बयान को लेकर राकेश टिकैत घिर गए और उनके खिलाफ भारतीय किसान यूनियन अटल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित चौधरी ने मोर्चा खोल दिया.

पुलिस प्रशासन ने नहीं सुनी तो खटखटाया कोर्ट का दरवाजा- अमित चौधरी  

भारतीय किसान यूनियन अटल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित चौधरी का कहना है कि राकेश टिकैत ने जो बयान दिया वो देश विरोधी है और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. राकेश टिकैत के विवादित बयान को लेकर  मुजफ्फरनगर, मेरठ में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन कहीं कोई सुनवाई और कार्रवाई नहीं हुई. अमित चौधरी ने कहा कि वो फिर कोर्ट की शरण में आए और आखिरकार कोर्ट ने राकेश टिकैत को नोटिस जारी कर दिया है. अमित चौधरी का कहना है कि उन्हें उम्मीद है राकेश टिकैत पर सख्त कार्रवाई होगी.

दो से 10 साल तक की हो सकती है सजा 

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पंचम से नोटिस जारी होने के बाद जब हमने भारतीय किसान यूनियन अटल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित चौधरी के अधिवक्ता विनोद काजीपुर से बात की तो उन्होंने बताया कि कोर्ट ने 6 नवंबर को राकेश टिकैत को हाजिर होने के लिए नोटिस जारी किया गया है. वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद काजीपुर ने बताया कि राकेश टिकैत का बयान कानून विरोधी है और यदि ये मामला सिद्ध हो जाता है तो राकेश टिकैत को दो से लेकर 10 साल तक के कठोर कारावास की सजा हो सकती है.

'लॉरेंस बिश्नोई गांधीवादी है, असली काम...', सलमान खान का जिक्र कर बोलीं साध्वी प्राची

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भाषा अनेक, भाव एक' के मंत्र के साथ गूंजा ‘सनातनी शंखनाद’
'भाषा अनेक, भाव एक' के मंत्र के साथ गूंजा ‘सनातनी शंखनाद’
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget