एक्सप्लोरर

UP News: बीजेपी कार्यकर्ता आम लोगों को कराएंगे अयोध्या दर्शन, किराया और भोजन की भी है व्यवस्था

Ayodhya Darshan: यूपी के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्र के लोगों को आने वाले दिनों में अयोध्या दर्शन कराने लाया जाएगा यह लोग मात्र उत्तर प्रदेश से ही नहीं बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों से भी यहां लाए जाएंगे.

Ayodhya News: अयोध्या में 22 जनवरी की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब आज 2 फरवरी से भारतीय जनता पार्टी ने अलग-अलग क्षेत्र से बीजेपी कार्यकर्ताओं और लोगों को रामलला दर्शन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. सबसे पहले आज कानपुर देहात के बीजेपी कार्यकर्ताओं को यहां दर्शन कराने ले जाया जा रहा है. भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के पहले पूरे देश के अलग-अलग क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों को अयोध्या ले जाकर रामलला के दर्शन कराने की योजना बनाई है.

आज शुक्रवार (2 फरवरी) को कानपुर देहात के भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों को दर्शन कराया जाएगा. इसके बाद शनिवार को लखीमपुर खीरी के भारत जनता पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों को दर्शन करने अयोध्या लाया जाएगा. फिर रविवार सुबह में  संभल लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों को दर्शन कराने लाया जाएगा. वहीं रविवार शाम को बाराबंकी के लोगों को दर्शन कराने लाया जाएगा. ऐसे ही अलग-अलग लोकसभा क्षेत्र के लोगों को आने वाले दिनों में अयोध्या दर्शन कराने लाया जाएगा यह लोग मात्र उत्तर प्रदेश से ही नहीं बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों से भी यहां लाए जाएंगे.

लोगों के आने-जाने और भोजन की भी है व्यवस्था 

रामलला के दर्शन के लिए जो भी लोग अलग-अलग जगह से अयोध्या लाए जाएंगे इन सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं और आम लोगों को भोजन के साथ-साथ आवास और उनके आने जाने की यात्रा की व्यवस्था पार्टी के द्वारा ही की जा रही है. पार्टी के अलग-अलग नेताओं को इस काम की जिम्मेदारी दी गई है. उत्तर प्रदेश के बाहर अन्य प्रदेशों से अयोध्या दर्शन का सिलसिला 5 फरवरी से शुरू होगा. अन्य प्रदेशों से लोगों को आने-जाने के लिए ट्रेनों की व्यवस्था की जा रही है. अगले 3 महीने में तकरीबन 1000 ट्रेन चलने वाली हैं, जो देश के अलग-अलग हिस्सों से लोगों को अयोध्या दर्शन कराने लेकर आएंगी.

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी मामले को लेकर करीब 300 संतो की वाराणसी में बैठक, AIMPLB के बयान पर जताई आपत्ति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
Birth Anniversary: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन, मीना कुमारी का दर्दभरा सफर
मीना कुमारी: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget