एक्सप्लोरर

UP Politics: पीएम मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के तौर पर मनाएगी बीजेपी, जानें- बूथ स्तर पर क्या है तैयारी

UP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से बीजेपी ने बड़े स्तर पर प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी की है. इस दौरान पार्टी केंद्र सरकार की उपलब्धियां आम लोगों तक पहुंचाएगी.

PM Narendra Modi Birthday: 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का जन्मदिन है, जिसे बीजेपी (BJP) ने सेवा पखवाड़े के तौर पर मनाने का फैसला लिया है. बीजेपी पीएम मोदी के जन्मदिन से लेकर 15 दिन तक सेवा पखवाड़ा मनाएगी और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाने का काम किया जाएगा. ये कार्यक्रम 2 अक्टूबर तक महात्मा गांधी के जयंती तक चलेगा. इसी सेवा पखवाड़े के दौरान भाजपा बूथ स्तर तक अलग-अलग कार्यक्रम करके लोगों तक पहुंचेगी.

भारतीय जनता पार्टी इस सेवा पखवाड़ा में रक्तदान और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करेगी. इसके माध्यम से भाजपा अधिक से अधिक नेताओं, कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान कराएगी, साथ ही छोटी-छोटी जगह पर स्वास्थ्य शिविर लगवा कर गरीब और वंचित व्यक्ति को इलाज दिलाने का काम करेगी. इस सेवा पखवाड़े के माध्यम से भाजपा मोदी सरकार की योजनाओं को उन पात्र लोगों को पहुंचाएगी, जिनको उसकी जरूरत है. 

मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को दिलाने के लिए सेवा पखवाड़े में काम किया जाएगा. इसी दौरान भाजपा 'मेरी माटी, मेरा देश' के कार्यक्रमों का भी आयोजन करेगी.   

ओबीसी मोर्चा प्रदेश भर में करेगा कार्यक्रम

प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को मनाया जाएगा, इस दिन विश्वकर्मा जयंती भी है. पीएम मोदी इसी दिन वृहद विश्वकर्मा योजना भी लागू करेंगे. बीजेपी के ओबीसी मोर्चे की ओर से प्रदेश भर में इस दिन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप की अध्यक्षता में आज इस संबंध में एक बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल होंगे. इस कार्यक्रम में मोर्चे की ओर से बाइक रैली निकालना सहित अन्य कार्यक्रमों पर मंथन होगा. 

केंद्र सरकार की उपलब्धियों का गिनाया जाएगा

इस सेवा पखवाड़े में भारत जनता पार्टी के सभी मोर्चों के कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र से जुड़े सेवा कार्य को करेंगे. इसके साथ ही मोदी सरकार की उपलब्धियां भी लोगों को बताएंगे इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में G20 के सफल आयोजन को भी एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर पेश किया जाएगा. भाजपा इन 15 दिनों में अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के हर तबके के बीच में पहुंचेगी और चुनाव से पहले मतदाताओं की थाह लेने के साथ साथ चुनावी माहौल भी तैयार करेगी.  

UP Politics: ऋषि सुनक की तस्वीर शेयर कर आचार्य प्रमोद कृष्णम का स्टालिन पर निशाना, सनातन को लेकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भाषा अनेक, भाव एक' के मंत्र के साथ गूंजा ‘सनातनी शंखनाद’
'भाषा अनेक, भाव एक' के मंत्र के साथ गूंजा ‘सनातनी शंखनाद’
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget