एक्सप्लोरर

UP Politics: सपा ने ABCD वाले वीडियो पर किया पलटवार, कहा- 'बीजेपी आईटी सेल पर खर्च कर रही पैसा'

UP News: सपा नेता डॉ. राजपाल कश्यप ने कहा कि अखिलेश यादव की बेदाग छवि को धूमिल करने के लिए बीजेपी आईटी सेल पर पैसा खर्च कर रही है. अगर यही पैसा विकास पर लगाएं तो प्रदेश की बदहाली दूर हो जाएगी.

UP Politics: सपा नेता डॉ. राजपाल कश्यप ने कहा कि बीजेपी सरकार में लगातार महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, भुखमरी, गरीबी, लाचारी बढ़ रही. इन मुद्दों पर जवाब देने और जाति गणना कराने से बचने के लिए बीजेपी आईटी सेल का सहारा ले रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेदाग छवि को धूमिल करने के बीजेपी आईटी सेल पर पैसा खर्च कर रही है. अगर यही पैसा विकास पर लगाए तो प्रदेश की बदहाली दूर हो जाएगी. कश्यप ने कहा कि अखिलेश यादव की छवि ईमानदार है. सपा सरकार के काम का मुकाबला बीजेपी नहीं कर सकती. इसलिए वीडियो बनाकर जारी किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास उपलब्धि गिनाने को कुछ नहीं बचा है.

सपा नेता का बीजेपी के जारी वीडियो पर हमला

राजपाल कश्यप बीजेपी की तरफ से जारी सपा की ABCD वाले वीडियो पर निशाना साध रहे थे. उन्होंने मुसलमानों पर केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल के बयान पर हमला करते हुए कहा कि सपा सभी जाति और धर्म का सम्मान करती है. बीजेपी केवल बांटने, भ्रम फैलाने का काम करती है. बीजेपी की वजह से आम आदमी को घर का खर्चा चलाना मुश्किल हो गया है. बच्चों के स्कूल की फीस को आम आदमी जमा करने की स्थिति में नहीं है. बीजेपी सिर्फ नौटंकी करनेवाली कंपनी है. उन्होंने दावा किया कि नगर निकाय और दो उपचुनावों में बीजेपी का सफाया होगा.

'मुख्यमंत्री टैक्स के पैसे रैलियों पर कर रहे खर्च'

निकाय चुनाव में सीएम योगी के प्रचार का अर्धशतक और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का महज 9-10 कार्यक्रम होने पर भी राजपाल कश्यप ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव लगातार लोगों के बीच में हैं और बीजेपी के झूठ-भ्रष्टाचार से लड़ रहे हैं. बीजेपी वाले लोग स्मार्ट सिटी से कचरा तक नहीं हटा पाए. इस बार बीजेपी रूपी कचरा हटाने का काम जनता करेगी. बीजेपी की सक्रियता दारू बटंवाने, वोट के लिए पैसा खर्च करने पर है. मुख्यमंत्री योगी जनता के टैक्स का पैसा रैलियों और हेलीकॉप्टर पर खर्च कर रहे हैं. अगर उन्होंने बहुत काम किया है तो दौरा करने की क्या जरूरत.

अमेठी में सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह के मारपीट वाले वीडियो पर राजपाल कश्यप ने टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि राकेश प्रताप सिंह कल रात से थाने में बैठे थे. उनके परिवार के लोगों को पीटा गया, बेइज्जत किया गया. अनशन पर बैठने के बावजूद थाने में सुनवाई नहीं हो रही. बीजेपी का गुंडा गाड़ी लेकर थाने में घुस गया, गाली गलौज करने लगा. सपा का आदमी धरने पर बैठे, एप्लीकेशन लेकर जाने पर सुनने वाला कोई नहीं. अभी 2 सीटों के उपचुनाव में मंत्री धमकी दे रहे, लोगों को वोट नहीं डालने दिया जा रहा. गुंडई तो बीजेपी की चल रही है. विधायक की सुनवाई नहीं हो रही तो जनता की क्या सुनवाई होगी. 

Watch: शिवपाल यादव को नहीं भाया सीएम योगी का ये आरोप, ऐसे दिया जवाब, खोल दी पोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ट्रंप की दादागिरी के आगे देश के रहनुमा झुके हुए हैं', सपा सांसद अफजाल अंसारी का बयान
'ट्रंप की दादागिरी के आगे देश के रहनुमा झुके हुए हैं', सपा सांसद अफजाल अंसारी का बयान
CM ममता बनर्जी के समर्थन में आए अखिलेश यादव, बोले- 'एक अकेली लड़ जाएगी, जीतेगी और...'
CM ममता बनर्जी के समर्थन में आए अखिलेश यादव, बोले- 'एक अकेली लड़ जाएगी, जीतेगी और...'
Farsa Wale Baba Died: मथुरा में फरसा वाले बाबा की कैसे हुई मौत? पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, समर्थकों ने काटा बवाल
मथुरा में फरसा वाले बाबा की कैसे हुई मौत? पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, समर्थकों ने काटा बवाल
'यह कोई दुर्घटना नहीं हत्या है', फरसा वाले बाबा की मौत पर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'यह कोई दुर्घटना नहीं हत्या है', फरसा वाले बाबा की मौत पर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

वीडियोज

Iran Israel War: क्यों अहम है Diego Garcia का 'अजेय किला'? जहां से उड़े B-2 बॉम्बर्स! | American Base
US Israel Iran War: मुनीर की धमकी, 'ईरान से प्यार है तो पाकिस्तान छोड़ दो!' भड़के शिया धर्मगुरु!
Mathura Hinsa: फरसा वाले बाबा की मौत पर मथुरा में बवाल..अब कैसे हालात? | Gau Rakshak Murder
Iran Israel War Update: अमेरिका-इजरायल का भयंकर हमला..ईरान में मची तबाही | America News
Iran Israel War Update: इजरायल के परमाणु संयंत्र पर हमले की कोशिश..क्यों कर रहा ईरान?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर पाकिस्तान पर हमला हुआ तो हम मुंबई-दिल्ली पर...', PAK के पूर्व हाई कमिश्नर की भारत को गीदड़भभकी
'पाकिस्तान पर हमला हुआ तो हम मुंबई-दिल्ली पर...', PAK के पूर्व हाई कमिश्नर की भारत को गीदड़भभकी
माता वैष्णो देवी की यात्रा अस्थायी रूप से बंद, नवरात्र में श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते लिया फैसला
माता वैष्णो देवी की यात्रा अस्थायी रूप से बंद, नवरात्र में श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते लिया फैसला
राहुल गांधी पर भड़के केरलम के CM पिनाराई विजयन, कांग्रेस पर BJP की बी-टीम होने का लगाया आरोप
राहुल गांधी पर भड़के केरलम के CM पिनाराई विजयन, कांग्रेस पर BJP की बी-टीम होने का लगाया आरोप
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': हिंदी में रणवीर सिंह का पलड़ा भारी, तो तेलुगू में पवन कल्याण का जलवा, जानें 21 मार्च का कलेक्शन
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': हिंदी में रणवीर सिंह का पलड़ा भारी, तो तेलुगू में पवन कल्याण का जलवा, जानें 21 मार्च का कलेक्शन
Fact Check: 'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई? यहां जानें
'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
Israel-US Iran War Live: 'अगर अमेरिका ने खर्ग द्वीप पर...', ईरान ने ट्रंप को फिर दी धमकी, ईरानी राष्ट्रपति ने BRICS से की ये अपील
LIVE: 'अगर US ने खर्ग द्वीप पर...', ईरान ने ट्रंप को दी धमकी, ईरानी राष्ट्रपति ने BRICS से की अपील
ईरान में कितने पाकिस्तानी स्टूडेंट्स करते हैं पढ़ाई? आंकड़े जान आप भी रह जाएंगे हैरान
ईरान में कितने पाकिस्तानी स्टूडेंट्स करते हैं पढ़ाई? आंकड़े जान आप भी रह जाएंगे हैरान
राशन कार्ड धारकों की होने वाली है बल्ले-बल्ले, अप्रैल में ही मिलेगा 3 महीने का राशन
राशन कार्ड धारकों की होने वाली है बल्ले-बल्ले, अप्रैल में ही मिलेगा 3 महीने का राशन
Embed widget