एक्सप्लोरर

UP Election 2022: बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने अखिलेश यादव को घेरा, कहा- वे 2017 में ही पस्त हो चुके हैं

BJP Leader Rakesh Tripathi on Akhilesh Yadva: बीजेपी नेता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि, अखिलेश यादव ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया था लेकिन हार गये थे. वही हाल बीएसपी के साथ हुआ.

BJP Leader Rakesh Tripathi on Akhilesh Yadav: आगामी विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) की पृष्ठभूमि तैयार करने के लिए बीजेपी ने जिलों में जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक व कार्यशाला शुरू कर दी है. उसी क्रम में रायबरेली पहुंचे बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी (Rakesh Tripathi) ने कार्यशाला में भाग लिया. राकेश ने कार्यशाला में तो चुनावी मंत्र दिया ही, साथ ही अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) पर तंज कसते हुए कहा कि, वे 2017 में ही पस्त हो चुके थे, तभी तभी उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा. कांग्रेस ने हाथ छोड़ा तो बुआ के साथ गठबंधन किया और बुआ-बबुआ की जोड़ी बनाकर चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा. इसी तरह अपराध व अपराधियों पर भी तगड़ा प्रहार किया. कहा, कोई भी अपराधी चाहे किसी भी समुदाय धर्म या जाति का हो या किसी भी रंग का वस्त्र पहना हो उसे हमारी सरकार ने सलाखों के पीछे भेजा है.

2017 में अखिलेश पस्त हो चुके हैं 

कार्यशाला में शिरकत करने पहुंचे बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि, अखिलेश यादव के हौसले 2017 में ही पस्त हो चुके थे, तभी उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा, लेकिन कांग्रेस ने भी बाद में साथ छोड़ दिया. फिर अखिलेश ने बुआ के साथ गठबंधन किया. बुआ बबुआ का गठबंधन भी फेल हो गया. इस समय अखिलेश यादव ट्विटर की चिड़िया उड़ाते हैं, अगर वह किसी जिले में जाते भी हैं तो शाम तक वापसी कर लेते हैं, उसे केवल एक टूरिज्म की तरह ही ले रहे हैं.

गोरखपुर कांड पर बोले 

गोरखपुर कांड पर कहा कि, हमारी सरकार ने परिवार की सभी जायज मांगें मान ली हैं. इतना ही नहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने केस को परिवार की मांग पर कानपुर ट्रांसफर कर दिया है और सीबीआई जांच की सिफारिश भी कर दी है. अपराधी कोई भी हो वह जल्द ही सलाखों के पीछे होगा. किसी भी जाति धर्म या समुदाय या कोई किसी भी रंग का वस्त्र क्यों न पहना हो अगर वह अपराधी हैं तो उसे खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हमारी सरकार कर रही है और करेगी.

सपा सरकार में मुकदमें दर्ज नहीं होते थे 

राकेश ने कहा कि, सपा सरकार में अपराधियों पर मुकदमे दर्ज नहीं होते थे. खुलेआम गुंडाराज चलता था. जिसका जीता जागता उदाहरण गायत्री प्रसाद प्रजापति है. जिस पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक जाना पड़ा, लेकिन हमारी सरकार में बिना भटके हुए अपराधियों पर मुकदमे दर्ज हो रहे हैं और उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है.

केजरीवाल ने किया गुमराह 

आम आदमी पार्टी के मुफ्त बिजली देने के सवाल पर कहा कि, केजरीवाल ने दिल्ली में मुफ्त बिजली देखकर जनता को गुमराह किया है और उसका खामियाजा जनता ने भुगता भी है. जिस तरह कोरोना काल में दिल्ली में मौतें हुई, उस पर लगाम लगाने में केजरीवाल जी असफल रहे हैं. महंगी बिजली होने के सवाल पर भी उन्होंने विपक्ष पर ही निशाना साधा कहा कि, पिछली सरकार में जो एम ओ यू जारी किया गया था उसी के कारण बिजली महंगी हुई है. हमारी सरकार इस पर भी काम कर रही है, जल्द ही बिजली भी सस्ती की जाएगी.

इस तरह बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि, जो छोटे-छोटे दल हैं, अगर वह हमारे साथ आएंगे और उनकी छवि साफ सुथरी रहेगी तो हम उनको साथ लेकर चुनाव लड़ेंगे. जिला पंचायत सभागार में पूर्व महामंत्री डॉ धनंजय सिंह ,मीडिया प्रभारी विजय बाजपेई सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ राकेश त्रिपाठी चुनावी मंत्र देने कार्यशाला में पहुंचे थे.

ये भी पढ़ें.

Sanjay Singh in Moradabad: AAP नेता संजय सिंह बोले, धर्म और जाति की रजनीति में उलझा हुआ है यूपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ललिता गौतम हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने रोका, टोल पर हंगामा
ललिता गौतम हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने रोका, टोल पर हंगामा
बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार, कई सवालों के घेरे में BKTC
बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार, कई सवालों के घेरे में BKTC
यूपी में मिला कोरोना का मरीज, BHU में कराया भर्ती; डॉक्टर्स ने कहा- पैनिक करने वाली सिचुएशन...
यूपी में मिला कोरोना का मरीज, BHU में कराया भर्ती; डॉक्टर्स ने कहा- पैनिक करने वाली सिचुएशन...
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'

वीडियोज

Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)
DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Embed widget