एक्सप्लोरर

UP: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सीतापुर पहुंचे, दिवंगत बीजेपी नेताओं के घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

यूपी के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सीतापुर पहुंचे. वे यहां कई बीजेपी नेताओं के परिवारों से मिले जो कोरोना काल के दौरान अपना जान गंवा बैठे थे.

सीतापुर: कोरोना काल के दौरान दिवंगत बीजेपी नेताओं के घर पहुंचकर पार्टी ने श्रद्धांजलि देने का अभियान शुरू किया है. इस कड़ी में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह अपने एक दिनी दौरे पर लखनऊ से सीतापुर के लिए निकले. रास्ते में सिधौली पहुंचकर पूर्व ब्लाक प्रमुख स्वर्गीय रामकरण के आवास पर पहुंचकर उन्होंने माल्यार्पण कर फूल अर्पित किए व परिवार से मिलकर बातचीत की. सीतापुर पहुंचकर अन्नपूर्णा सेवा संस्थान के अध्यक्ष व संस्थापक स्वर्गीय अनिल द्विवेदी के आवास पर पहुंचकर उन्होंने पुष्प अर्पित कर परिजनों से मुलाकात की और ढांढस बंधाया. 

प्रदेश अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि दी

यहां से सिंह सहकारी बैंक के अध्यक्ष स्वर्गीय चंद्रभान वर्मा के गांव पचपोखरा जा कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी. इस बीच मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने उत्तर प्रदेश  मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा और कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला. इस मौके पर भाजपा सांसद राजेश वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, सेउता से भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी, मिश्रिख से भाजपा विधायक रामकृष्ण भार्गव, पूर्व एमएलसी राकेश सिंह व अन्य भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे.
 

मुख्यमंत्री की सराहना की

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दिवंगत नेताओं के आवास पर पहुंच कर शोक सवेंदनाए व्यक्त की, चित्र पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया और परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया. मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कोरोना काल में कोरोना संक्रमित हुए थे.  जैसे ही वह स्वस्थ्य हुए उन्होंने रात दिन दौरा किया, सभी व्यवस्थाएं जांची और आज कोरोना से राहत भी है.

अखिलेश यादव पर साधा निशाना 

मीडिया से मुखातिब होते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर साधा निशाना और कहा कि आपने अखिलेश सरकार को देखा है, उनकी सरकार में किस तरह से अपराध था, कैसी गुंडागर्दी थी. उन्होंने कहा कि, अखिलेश सरकार में, कैसे सैफई खानदान सरकार लूटता था, आज योगी जी के आने के बाद उत्तर प्रदेश अपराध मुक्त है.

वहीं, कांग्रेस की सरकार भी हमला बोलते हुए कहा कि, आपने कांग्रेस का भी शासन देखा है. ऐसा कोई क्षेत्र बचा है जहां भ्रष्टाचार न हुआ हो. हमारी भाजपा पार्टी वंशवादी पार्टी नहीं है, बैठक से साधारण कार्यकर्ता का निर्माण होता है, जो चाय बेचने वाला एक गरीब परिवार का देश का नेतृत्व करता है और गरीबों की सेवा करता है.

ये भी पढ़ें.

मॉकड्रिल वाली रात पारस हॉस्पिटल में भर्ती मरीज की Chat सामने आई, लिखा- यहां मारने की प्लानिंग चल रही है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रुचि वीरा...कमाल अख्तर और अब अनुराग भदौरिया! अखिलेश यादव के लिए सिरदर्द बन रहे हैं ये नेता?
रुचि वीरा...कमाल अख्तर और अब अनुराग भदौरिया! अखिलेश यादव के लिए सिरदर्द बन रहे हैं ये नेता?
मुगलसराय में काली माता का मंदिर तोड़े जाने पर अजय राय का BJP पर हमला, कहा- दिखावटी सनातनी
मुगलसराय में काली माता का मंदिर तोड़े जाने पर अजय राय का BJP पर हमला, कहा- दिखावटी सनातनी
'सपा ने केवल भ्रष्टाचार किया इसलिए उन्हें..', योगी के मंत्री दानिश अंसारी ने किया बड़ा हमला
'सपा ने केवल भ्रष्टाचार किया इसलिए उन्हें..', योगी के मंत्री दानिश अंसारी ने किया बड़ा हमला
Kanpur Road Accident: कानपुर में खड़े ट्रक में जा घुसी स्कॉर्पियो, दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत; कई लोग घायल
कानपुर में खड़े ट्रक में जा घुसी स्कॉर्पियो, दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत; कई लोग घायल

वीडियोज

Rajpal Yadav जाएंगे जेल, कोर्ट ने सुनाई 3 महीने की सजा
Amit Bhadana को लेकर Sakshi ने किए मजेदार खुलासे
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Nuclear Plant: ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
Dhamaal 4 Worldwide BO Day 3 : 'धमाल 4' का दुनियाभर में कहर, 'अल्फा' से 'पेद्दी' तक 26 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, 100 करोड़ से रह गई इंचभर दूर
'धमाल 4' का दुनियाभर में कहर, 'अल्फा' से 'पेद्दी' तक 26 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, जानें- कलेक्शन
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
Embed widget