एक्सप्लोरर

UP Politics: घोसी के नतीजों से पहले ओम प्रकाश राजभर को मिल गई मंत्री बनने की कंफर्मेशन! इन तस्वीरों से मिले संकेत

Om Prakash Rajbhar News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के साथ ओम प्रकाश राजभर की कुछ तस्वीरें सामने आई है, जिसके बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही उन्हें मंत्री पद दिया जा सकता है.

Ghosi By Election 2023 Results: घोसी उपचुनाव के नतीजों का एलान 8 सितंबर को होने वाला है, लेकिन इससे पहले ही सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर ऐसी तस्वीरें साझा की हैं, जिसे लेकर यूपी की सियासत में हलचलें तेज हो गई हैं. राजभर ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी (Bhupendra Chaudhary) के साथ तस्वीरें शेयर की, जिसके बाद ये माना जा रहा है कि जल्द ही उन्हें योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की सरकार में कैबिनेट मंत्री (Cabinet minister) बनाया जा सकता है. 

दरअसल, बुधवार की रात बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सुभासपा नेता ओम प्रकाश राजभर से उनके दफ्तर में जाकर मुलाकात की. जहां दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई.  राजभर ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें वो भूपेंद्र चौधरी के साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं. उनके चेहरे की मुस्कुराहट भी बता रही है, कि जल्द ही उन्हें योगी आदित्यनाथ की सरकार में कैबिनेट मंत्री का पद दिया जा सकता है.

राजभर से मिले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

ओम प्रकाश राजभर ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, 'भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी जी ने कल रात्रि सुभासपा कार्यालय में पहुंचकर औपचारिक मुलाकात की.' दरअसल एनडीए में शामिल होने के बाद से ही ओम प्रकाश राजभर के यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की चर्चाएं तेज हो गईं थी, लेकिन अब जब खुद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष उनके मिलने पहुंचे हैं तो इस बात की तस्दीक भी होते हुए दिखाई दे रही है. 

एनडीए में शामिल होने के बाद ओम प्रकाश राजभर ने भी ये दावा किया था कि योगी कैबिनेट का जब विस्तार होगा तो उन्हें भी इसमें शामिल जरूर किया जाएगा. वहीं सपा कई बार इसे लेकर उन पर तंज भी कस चुकी है. सपा महासचिव शिवपाल यादव ने तो यूपी विधानसभा में सीएम योगी से ये तक कह दिया था कि इन्हें जल्द मंत्री पद दे दीजिए नहीं तो कहीं वो फिर से सपा के साथ न आ जाएं.

UP Politics: संसद के विशेष सत्र में शामिल होगी समाजवादी पार्टी या करेगी बहिष्कार! जानें- क्या बोले सपा सांसद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में हॉर्न बजाने पर आरोपी ने गोली मारकर की हत्या, पुलिस के पैरों में गिरकर मांगा न्याय
गाजियाबाद में हॉर्न बजाने पर आरोपी ने गोली मारकर की हत्या, पुलिस के पैरों में गिरकर मांगा न्याय
'मुनाफाखोरी का नया नाम है एथेनॉल...जंग और जंक की बढ़ी समस्या', अखिलेश यादव का सरकार पर निशाना
'मुनाफाखोरी का नया नाम है एथेनॉल...जंग और जंक की बढ़ी समस्या', अखिलेश यादव का सरकार पर निशाना
'अखिलेश यादव न मुसलमान और न सनातन...', मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बताई PDA की परिभाषा
'अखिलेश यादव न मुसलमान और न सनातन...', मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बताई PDA की परिभाषा
राम मंदिर मामला: विष्णु दास महाराज का केजरीवाल पर हमला, 'क्या आप सुप्रीम कोर्ट हैं जो फांसी...'
राम मंदिर मामला: विष्णु दास महाराज का केजरीवाल पर हमला, 'क्या आप सुप्रीम कोर्ट हैं जो फांसी...'

वीडियोज

Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)
DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एथेनॉल पेट्रोल में होता है 'गन्ने का रस'? फ्यूल टैंक में चींटिया लगने के वायरल वीडियो की गडकरी ने बताई सच्चाई
एथेनॉल पेट्रोल में 'गन्ने का रस'? फ्यूल टैंक में चींटिया लगने के दावे की गडकरी ने बताई सच्चाई
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
Government Medical Colleges: AIIMS ही नहीं, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मिलता है शानदार करियर का मौका
AIIMS ही नहीं, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मिलता है शानदार करियर का मौका
Embed widget