एक्सप्लोरर

मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, बीजेपी बोली- 'सपा का अपराधियों से पुराना नाता'

UP Politics: सपा नेता मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तार के बाद सियासी पारा हाई हो गया. बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने सपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इससे पुलिस का मनोबल टूटने वाला नहीं है.

Lucknow News Today: लखनऊ पुलिस ने समाजवादी पार्टी की व्यापार शाखा के अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया. मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तार के बाद प्रदेश में सियासी पारा हाई हो गया. सत्तारूढ़ बीजेपी और विपक्षी दल सपा में आरोप प्रत्यारोप तेज हो गया है.
 
सपा ने सोशल मीडिया पर एक संदेश पोस्ट कर लखनऊ पुलिस से मांग की कि अगर मनीष जगन द्वारा कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट किया गया है, जिससे अशांति और हिंसा की स्थिति उत्पन्न होती है तो वह पोस्ट लखनऊ पुलिस साझा करे. अन्यथा निराधार बातों से विपक्ष के नेताओं का शोषण बंद करें.

'सपा का अपराधियों से पुराना नाता'
बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने समाजवादी पार्टी के आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने कहा,"जब भी अपराधियों पर कार्रवाई होती है, तब समाजवादी पार्टी हमलावर हो जाती है." राकेश त्रिपाठी ने आरोप लगाते हुए कहा, "समाजवादी पार्टी का अपराधियों के साथ बहुत पुराना नाता है. जब भी पुलिस कार्रवाई करती है, सपा के पेट में दर्द होता है."

मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तार की सवाल पर बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा, "राजनीति, जाति और मजहब के आधार पर गिरफ्तारियां सिर्फ सपा और बीएसपी के सरकार में होती थी." उन्होंने दावा किया कि "आज बीजेपी की सरकार में प्रदेश में किसी निर्दोष को फंसाया नहीं जा सकता है. कोई अगर दोषी है तो वह बचकर जाने नहीं पाएगा. ऐसे में जिसने गुनाह किया है, उसके गुनाह का हिसाब होकर रहेगा."

बीजेपी प्रवक्ता के गंभीर आरोप
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत विपक्ष के अन्य नेताओं के घरों के सामने पुलिस तैनात होने और बैरिकेड्स लगाने के सवाल पर बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा, "इससे पहले भी जब समाजवादी पार्टी के नेता की गिरफ्तारी की गई थी, तब अखिलेश यादव ने डीजीपी ऑफिस में पहुंचकर बहुत दबाव बनाने की कोशिश की थी." 

राकेश त्रिपाठी ने कहा, "पुलिस और सरकार पर दबाव बनाने और दोषारोपण करने की बजाय सपा को अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संस्कार सिखाना चाहिए. उन्हें सपा कार्यकर्ताओं को बताना चाहिए कि आपराधिक गतिविधियों में लिप्त ना हों. कानून तोड़ेंगे तो सरकार कठोरता से कार्रवाई करेगी."

सपा मनीष जगन की गिरफ्तारी और उनकी पत्नी की गर्भावस्था का जिक्र कर कहा था कि अगर उन्हें कुछ होता है, तो उसकी जिम्मेदार लखनऊ पुलिस होगी? इस पर बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा, "सपा तथ्यहीन आरोपों के जरिये सनसनी फैलाना बंद करे." उन्होंने आगे कहा, "आज जो भी कार्रवाई होती हैं, वो सारी कार्रवाईयां कोर्ट में पहुंचती हैं. किसी कार्रवाई पर अगर कोई खामी दिखती है, तो कोर्ट के दरवाजे खुले हैं. वह जनता की अदालत में भी जा सकते हैं." 

'झूठे लांछन लगाना सपा की फितरत'
राकेश त्रिपाठी ने कहा कि बार-बार झूठे लांछन लगाना, झूठे आरोप लगाना, पुलिस का मनोबल तोड़ना, पुलिस के मनोबल तोड़ने के प्रयास करना समाजवादी पार्टी की पुरानी फितरत है. लेकिन पुलिस किसी के दबाव में नहीं आने वाली है. मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी पर राकेश त्रिपाठी ने पुलिस का बचाव किया. उन्होंने कहा,"मनीष जगन अग्रवाल हों या सपा के मीडिया सेल के हैंडल हो या उनके अन्य नेता हों, वह सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने के लिए, झूठे ट्वीट करने, लोगों को अपमानित और गाली गलौज करने के वे लोग अभ्यासत अपराधी हैं."

बीजेपी प्रवक्ता ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, "सभ्य समाज में इस तरह के बातों की अनुमति नहीं दी जा सकती है." उन्होंने कहा, "आपके लिए संवाद का एक तरीका हो सकता है, आप आरोप लगा सकते हैं. तथ्यों को सामने रखकर अपनी बात कह सकते हैं, लेकिन अगर आप अफवाह और झूठ फैलायेंगे, गाली गलौज करेंगे. तो अभिव्यक्ति के आजादी में आप नहीं रह सकते हैं. आपके खिलाफ कार्रवाई जरुर होगी."

ये भी पढ़ें: महाकुंभ में श्रद्धालुओं का आंकड़ा 51 करोड़ के पार, व्यवस्था देख लोगों ने लगाए CM योगी के जयकारे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इस मुद्दे पर हम...', E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा
'इस मुद्दे पर हम...', E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा
देहरादून में फोटो की दुकान जलकर राख, दमकल विभाग ने टाली घटना
देहरादून में फोटो की दुकान जलकर राख, दमकल विभाग ने टाली घटना
Aligarh News: नमाज पढ़ रही पत्नी पर पति ने डाला तेजाब, काम को लेकर होता था विवाद
नमाज पढ़ रही पत्नी पर पति ने डाला तेजाब, काम को लेकर होता था विवाद
हापुड़ में दबंगों के हमले में घायल बुजुर्ग की मौत, 8 दिन बाद तोड़ा दम
हापुड़ में दबंगों के हमले में घायल बुजुर्ग की मौत, 8 दिन बाद तोड़ा दम

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget