एक्सप्लोरर

'सफाई कर्मी को जिलाध्यक्ष बनाया', केशव प्रसाद मौर्य को CM बनाने की मांग पर बोले BJP सांसद साक्षी महाराज

UP News: बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने औरंगजेब की कब्र को लेकर छिड़े विवाद के बीच बड़ा बयान दिया. इसके साथ ही उन्होंने केशव प्रसाद मौर्य को यूपी की कमान देने की मांग का दबी जबान समर्थन किया.

Kannauj News: उन्नाव से भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj) अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं. इसी बीच उन्होंने कन्नौज में औरंगजेब की कब्र को लेकर बड़ा बयान दिया है. इसके अलावा उन्होंने बीजेपी के एक विधायक के द्वारा यूपी में केशव प्रसाद मौर्य को कमान देने की बात का दबी जबान में समर्थन भी कर दिया.

बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के यूपी संभालने के बयान पर कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जहां पर कुछ भी हो सकता है यूपी में ऐसा जिला है जहां पर भाजपा ने पार्टी कार्यालय में सफाई कर्मी को जिला अध्यक्ष बना दिया. भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है वह कुछ भी कर सकती है मैं उसे पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता. भाजपा सरकार में अच्छे दिन आ गए हैं और अच्छे दिन आने वाले हैं.

बुलडोजर बाबा का बुलडोजर तैयार- साक्षी महाराज

वहीं बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कहा औरंगजेब के बारे में अखिलेश यादव को बताना चाहिए की उनका क्या मत है लेकिन अखिलेश यादव तो अपने नेता रामजीलाल सुमन के बयान का समर्थन कर रहे हैं. यह नया उत्तर प्रदेश है जो कोई भी अपराध करने की कोशिश करेगा उसके लिए बुलडोजर बाबा का बुलडोजर तैयार है.

औरंगजेब कब्र के विवाद पर बीजेपी सांसद ने कहा जो-जो लोग औरंगजेब को अपना बाप मानते हैं उनको जरूर पीड़ा हो रही होगी. मेरा व साधु समाज का मानना है जितने भी गुलामी के चिन्ह हैं, चाहे वह किसी मार्ग के नाम हों या फिर किसी औरंगजेब के नाम के उसको मिटा देना चाहिए.

क्या बोले थे बीजेपी विधायक श्याम प्रकाश

बता दें कि हाल ही में हरदोई की गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्याम प्रकाश ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने की मांग की थी. इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कह दिया था कि बाबा (योगी आदित्यनाथ) जी दिल्ली चले जाएं और केशव जी यूपी संभालें. उनके इस बयान को लेकर यूपी की सियासी हलचल तेज है.

ये भी पढ़ें: BJP विधायक नंद किशोर गुर्जर को कारण बताओ नोटिस जारी, सरकार और पार्टी को बदनाम करने का है आरोप

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP NEWS: यूपी में शिक्षा को लेकर 'एक्शन मोड' में सीएम योगी; स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण के लिए वित्तीय सीमा जारी
यूपी में शिक्षा को लेकर 'एक्शन मोड' में सीएम योगी; स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण के लिए वित्तीय सीमा जारी
बरेली में पीडब्ल्यूडी परियोजना को लेकर सीएम सख्त , विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं- सीएम
बरेली में पीडब्ल्यूडी परियोजना को लेकर सीएम सख्त , विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं- सीएम
अखिलेश यादव का जन्मदिन आज, सीएम योगी ने इस अंदाज में दी बधाई, केशव मौर्य ने दिया सियासी संदेश! मायावती ने क्या कहा?
अखिलेश यादव का जन्मदिन आज, सीएम योगी ने इस अंदाज में दी बधाई, केशव मौर्य ने दिया सियासी संदेश!
राम मंदिर एसआईटी आज नहीं देगी फाइनल रिपोर्ट? जांच के लिए मिले 15 और दिन! सपा बोली- ये सब बेकार है...
राम मंदिर एसआईटी आज नहीं देगी फाइनल रिपोर्ट? जांच के लिए मिले 15 और दिन! सपा बोली- ये सब बेकार है...

वीडियोज

Champat Rai का बड़ा खुलासा
Kejriwal का बड़ा ऐलान, क्या होगा खुलासा?
Akhilesh Yadav का 53वां जन्मदिन आज, SP कार्यकर्ताओं ने ऐसे मनाया जश्न
POK में नेता की गिरफ्तारी से भड़का गुस्सा
क्या Champat Rai होंगे आरोपी नंबर 9?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Migration Partnership: भारत ने 26 देशों से ताबड़तोड़ कर डाले 28 समझौते, जयशंकर ने बताया इंडिया का असली प्लान
भारत ने 26 देशों से ताबड़तोड़ कर डाले 28 समझौते, जयशंकर ने बताया इंडिया का असली प्लान
Ram Mandir Case Live: राम मंदिर चोरी केस में ED की एंट्री! जांच के लिए SIT को मिली 15 दिन की मोहलत
Live: राम मंदिर चोरी केस में ED की एंट्री! जांच के लिए SIT को मिली 15 दिन की मोहलत
धोखेबाज निकले गोविंदा? बीवी सुनीता आहूजा ने फिर लगाये आरोप, बोलीं- ‘शुरू से होता आया है ऐसा’
क्या बीवी सुनीता को अब भी धोखा दे रहे हैं गोविंदा? स्टार वाइफ बोलीं- ‘शुरू से होता आया है ऐसा’
Most Goals in FIFA World Cup 2026: सबसे ज्यादा गोल... एम्बापे ने की मेसी की बराबरी, गोल्डन बूट के लिए ठोकी दावेदारी
सबसे ज्यादा गोल... एम्बापे ने की मेसी की बराबरी, गोल्डन बूट के लिए ठोकी दावेदारी
भारत को रूस ने दिया धमाकेदार ऑफर, सुनकर पाकिस्तान के उड़ेंगे होश, Su-57E के संग मिलेगी सीक्रेट टेक्नोलॉजी
भारत को रूस ने दिया धमाकेदार ऑफर, सुनकर पाकिस्तान के उड़ेंगे होश, Su-57E के संग मिलेगी सीक्रेट टेक्नोलॉजी
Explained: जहां 80% घरों में AC नहीं, वही यूरोप दुनिया का सबसे बड़ा एयर कंडीशनर बाजार क्यों बन रहा?
जहां 80% घरों में AC नहीं, वही यूरोप दुनिया का सबसे बड़ा एयर कंडीशनर बाजार क्यों बन रहा?
अब आईफोन खरीदना भी हुआ महंगा, यहां हो चुकी है कीमत बढ़ने की शुरुआत
अब आईफोन खरीदना भी हुआ महंगा, यहां हो चुकी है कीमत बढ़ने की शुरुआत
Mini Stroke: मौत के करीब ले जाएगी रातभर जागने की आदत, बढ़ रहा मिनी स्ट्रोक का खतरा, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी
मौत के करीब ले जाएगी रातभर जागने की आदत, बढ़ रहा मिनी स्ट्रोक का खतरा, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी
Embed widget