एक्सप्लोरर

BJP सांसद ने की कांग्रेस प्रत्याशी की तारीफ, कहा- 'सदल प्रसाद बड़े नेक इंसान हैं'

UP Lok Sabha Election Result 2024: बांसगांव से बीजेपी सांसद कमलेश पासवान ने कहा है कि भाजपा की जो सीट नुकसान हुई और जिन सीटों पर टक्कर थी, कई ऐसी भी सीट थी जो भाजपा की थी, लेकिन वह खिसक गईं.

Lok Sabha Election Result 2024: यूपी के गोरखपुर की बांसगांव लोकसभा सीट पर लगातार चौथी बार जीत हासिल कर सांसद बने कमलेश पासवान भाजपा शीर्ष नेतृत्‍व का आभार प्रकट करते हैं. वे अपने प्रतिद्वंदी सदल प्रसाद की तारीफ करते नहीं थकते हैं. वे उन्‍हें नेकदिल इंसान बताते हैं. कमलेश पासवान को चक दे इंडिया और मिस्‍टर धोनी जैसी बहुत सारी फिल्‍में प्रभावित करती हैं. वे क्रिकेट के बेहतरीन खिलाड़ी हैं. इसके साथ ही वेजिटेरियन और नॉन वेजिटेरियन खाना बनाने और लोगों को खिलाने के शौकीन भी हैं. वे किचन में प्‍योर वेजिटेरियन पत्‍नी का हाथ भी बंटाते हैं. उनका सामूहिक परिवार है. उनके दो बेटियां और दो बेटे हैं. बोर्डिंग में रहकर पढ़ने की वजह से उन्‍हें हर तरह का खाना पसंद है. वे कहते हैं कि बच्‍चों को भी वे ऐसी ही शिक्षा और संस्‍कार दे रहे हैं जैसा कि उन्‍हें स्‍वर्गीय पिताश्री से मिला है.

बांसगांव सीट से लगातार चार बार जीत दर्ज करने वाले भाजपा सांसद कमलेश पासवान शीर्ष नेतृत्व और मोदी-योगी को धन्यवाद देते हैं. वह कहते हैं कि शीर्ष महत्वपूर्ण उन पर विश्वास जताया इसके लिए वे आभार प्रकट करते हैं. इस बार का चुनाव प्रधान के चुनाव की तरह रहा है. कभी 1000 वोट से आगे कभी 1000 वोट से पीछे रहे हैं. उनके पिताजी स्वर्गीय ओम प्रकाश पासवान के 1996 में न रहने के बाद दर्जनों चुनाव उनके परिवार ने लड़े. लेकिन ये पहला ऐसा चुनाव लड़े, जो काफी टसल और अंडरकरंट वाला टफ चुनाव रहा है. अंत में कम मार्जिन से वे जीते. लेकिन जनता जनार्दन ने उनके ऊपर विश्वास व्यक्त किया. मोदीजी-योगीजी की वजह से उन्हें विजयश्री मिली इसके लिए वे अपनी जनता, कार्यकर्ता और अपने नेता के प्रति आभार प्रकट करते हैं.

Lok Sabha Election 2024: योगी सरकार के 16 मंत्रियों की सीटों पर BJP की हुई दुर्गति, सभी सीटें हारी पार्टी, देखें लिस्ट

चुनाव किसी को समझ में नहीं- बीजेपी
उन्होंने कहा कि सदल प्रसाद बड़े नेक इंसान है वह उन्हें 1996 से जानते हैं. उनकी माता जी के चुनाव में वह इलेक्शन एजेंट बने थे. कई बार चुनाव लड़े और उनसे हारे हैं. जनता जनार्दन का फैसला सर्वोपरि होता है. मोदी जी और योगी जी के नेतृत्व में किसी की नहीं चली. उन लोगों ने विकास के ऊपर काम किया. भाजपा की जो सीट नुकसान हुई और जिन सीटों पर टक्कर थी, कई ऐसी भी सीट थी जो भाजपा की थी, लेकिन वह खिसक गईं. इसकी वजह पूछने पर भी कहते हैं कि इस बार का चुनाव किसी को समझ में नहीं आया. भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ी. उन लोगों ने जो कार्य किया है. फैक्ट्रियां लगाई है. लोगों को सड़के, पुल, शौचालय और मकान दिए इस पर चुनाव लड़ रहे थे. इस बार का चुनाव जातीयता का रंग ले लिया और वे कह सकते हैं कि इस बार का चुनाव जिस तरह विपक्ष ने जनता को गुमराह करने का प्रयास किया कि भारतीय जनता पार्टी आएगी, तो संविधान खतरे में आ जाएगा. संविधान बदल देंगे. आरक्षण खत्म कर देंगे और जनता ने इस बात को मान लिया. जनता ने इसे मान लिया, यह बड़े अफसोस की बात है. मोदी जी सभी बिरादरी के लोगों के हितैषी हैं. उनके नेतृत्व में पूरा देश विकसित हो रहा है.

कमलेश पासवान ने निजी जिंदगी के बारे में बेबाकी से बातचीत की. उन्होंने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा गोरखपुर के सेंट पॉल स्कूल से हुई है. वे वहां पर बोर्डिंग में पढ़ते थे. स्कूल के प्रिंसिपल श्री गिरीश चंद्रा और अन्य शिक्षकों के नेतृत्व में शिक्षा भी हासिल किया और जीवन में उन बातों को सीखने का भी मौका मिला, जो उनके जीवन को सफल बना रहा है. स्कूल के समय की बात करें तो भी अच्छे खिलाड़ी भी रहे हैं. स्कूल में भी अच्छे एथलीट रहे हैं. आज भी वहां पर उनके नाम रिकॉर्ड दर्ज है जिसे कोई तोड़ नहीं पाया है. 100 मीटर और 200 मीटर के रिकार्ड उनके नाम अभी भी दर्ज है. ब्रॉड जंप भी भी अच्छा करते रहे हैं. खेल में उनका बहुत रुझान रहा है. डीएम एकादश, मीडिया एकादश, डीएम एकादश और कई टीमों के बीच क्रिकेट होता रहा है. उन्हें क्रिकेट खेलना बहुत पसंद है. वे क्रिकेट में करियर बनाने के इच्छुक खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए लक्ष्य एकेडमी संस्था भी बनाएं हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
'चुनाव आया तो याद आए आजम खान', अखिलेश यादव पर बरसे राजभर
'चुनाव आया तो याद आए आजम खान', अखिलेश यादव पर बरसे राजभर
दशहरा पर अखिलेश की सियासत, बोले- 'दान-चोर के दानव मार गिरायें'
दशहरा पर अखिलेश की सियासत, बोले- 'दान-चोर के दानव मार गिरायें'
UP में सभी प्राथमिक शिक्षकों के नियुक्ति पत्रों की जांच, इलाहाबाद HC का आदेश
UP में सभी प्राथमिक शिक्षकों के नियुक्ति पत्रों की जांच, इलाहाबाद HC का आदेश

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget