एक्सप्लोरर

Coronavirus: खाना बांटने पहुंचे बीजेपी सांसद, मजदूर-कामगारों ने नहीं रखा सोशल डिस्‍टेंसिंग का ख्‍याल

लॉकडाउन के दौरान बांसगांव लोकसभा सीट से सांसद कमलेश पासवान ने मजदूर-कामगारों की मदद का जिम्‍मा उठाया है. सांसद ने मजदूरों और कामगारों को लंच पैकेट, पानी और अन्‍य खाने-पीने के सामान मुहैया कराए.

गोरखपुर, एबीपी गंगा। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के शहर गोरखपुर जिले की बांसगांव लोकसभा सीट से सांसद कमलेश पासवान ने मजदूर-कामगारों की मदद का जिम्‍मा उठाया है. उन्‍होंने लॉकडाउन तक दो निजी नर्सिंग होम के चिकित्‍सकों के नेतृत्‍व में रेलवे स्‍टेशन पर आने वाली श्रमिक स्‍पेशल ट्रेन से उतरने वाले मजदूरों के लिए कम्‍युनिटी किचन शुरू किया है. गुरूवार को सांसद पूरे परिवार और चिकित्‍सकों के साथ स्‍टेशन पर पहुंचे. लेकिन, ट्रेन से उतरने वाले मजदूरों ने सोशल डिस्‍टेंसिंग का ख्‍याल नहीं रखा.

गोरखपुर जिले की बांसगांव लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार सांसद बने कमलेश पासवान मजदूर-कामगारों की मदद के लिए आगे आए हैं. गोरखपुर रेलवे स्‍टेशन के प्‍लेटफार्म नंबर दो पर दो निजी नर्सिंग होम के चिकित्‍सकों और अपने सहयोग से शुरू किए गए कम्‍युनिटी किचन को शुरू करने लिए पासवान परिवार के साथ पहुंचे. उन्‍होंने यहां पर श्रमिक स्‍पेशल ट्रेन के आते ही मजदूरों और कामगारों के लिए पहले से लगाए गए लंच पैकेट, पानी और अन्‍य खाने-पीने के सामान मुहैया कराए.

Coronavirus: खाना बांटने पहुंचे बीजेपी सांसद, मजदूर-कामगारों ने नहीं रखा सोशल डिस्‍टेंसिंग का ख्‍याल

इस दौरान सांसद का परिवार भी मौके मौजूद रहा. आरपीएफ और जीआरपी के सिपाहियों के साथ रेलवे की ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी भी इस दौरान श्रमिकों और उनके परिवार के लोगों को सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन करने के निर्देश देते रहे. इसे लेकर सांसद भी कुछ चिंता में दिखे. लेकिन, मजदूर और कामगारों ने इसकी जरा भी चिंता नहीं की और सोशल डिस्‍टेंसिंग को तोड़ते हुए वे एक-दूसरे से सटकर आगे बढ़ते रहे.

कमलेश पासवान ने बताया कि दो नर्सिंग होम के चिकित्‍सकों की मदद से उन्‍होंने लॉकडाउन तक आने वाली श्रमिक ट्रेन के यात्रियों के लिए लंच की व्‍यवस्‍था की है. हर रोज इसी तरह से यहां पर लंच उनके लिए उपलब्‍ध रहेगा. गोरखपुर-बस्‍ती मंडल के साथ यहां पर बिहार जाने वाले यात्री भी आ रहे हैं. उन्‍हें किसी भी प्रकार की दिक्‍कत का सामना न करना पड़े इसका ख्‍याल रखा जा रहा है.

Coronavirus: खाना बांटने पहुंचे बीजेपी सांसद, मजदूर-कामगारों ने नहीं रखा सोशल डिस्‍टेंसिंग का ख्‍याल

चिकित्‍सक डा. एके मल्‍ल ने बताया कि सांसद कमलेश पासवान के साथ मिलकर बाहर से आने वाले श्रमिकों को लंच पैकेट उपलब्‍ध कराने का जिम्‍मा उठाया है. उन्‍होंने बताया कि लॉकडाउन तक उनके नेतृत्‍व में ये सुविधा उपलब्‍ध रहेगी. उन्‍होंने बताया कि बाहर से आने वाले यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसका ख्‍याल रखने के लिए ये सेवा शुरू की गई है. किसी को भी भूखे न जाना पड़े इसका खास ख्‍याल रखा जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नूंह में ओवरलोड डंपर ने पुलिस की बोलेरो को 20 मीटर तक घसीटा, चालक समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
नूंह में ओवरलोड डंपर ने पुलिस की बोलेरो को 20 मीटर तक घसीटा, चालक समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
महोबा में अधिवक्ता पर हमले को लेकर फूटा वकीलों का गुस्सा, काम ठप, सड़कों पर किया प्रदर्शन
महोबा में अधिवक्ता पर हमले को लेकर फूटा वकीलों का गुस्सा, काम ठप, सड़कों पर किया प्रदर्शन
अलीगढ़ में भू-माफियाओं पर बड़ा एक्शन, प्लॉटों पर कब्जे की कोशिश के मामले में 10 मुकदमे, 2 गिरफ्तार
अलीगढ़ में भू-माफियाओं पर बड़ा एक्शन, प्लॉटों पर कब्जे की कोशिश के मामले में 10 मुकदमे, 2 गिरफ्तार
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Embed widget