एक्सप्लोरर

UP Politics: लेखपाल पर भड़के BJP विधायक, SDM से कहा- 'एक्शन लो नहीं तो हाथ-पैर तोड़ देंगे'

Mirzapur News: मिर्ज़ापुर से बीजेपी विधायक रत्नाकर मिश्रा ने लेखपाल को फोन पर जमकर क्लास लगाई और कहा कि होश में रहा करिए. जिस तरह से गाली बक रहे हो वो तुम्हारे हक में नहीं हैं.

Mirzapur News: मिर्जापुर में बीजेपी विधायक रत्नाकर मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है. इस वीडियो में बीजेपी विधायक फोन पर भरे मंच से लेखपाल को डांटते और फटकारते हुए नज़र आ रहे हैं. यही नहीं, उन्हें इसके बाद एसडीएम को भी फोन मिला दिया और लेखपाल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और कहा कि अगर लेखपाल ऐसे ही बात करेगा तो उसके हाथ-पैर तोड़ दिए जाएँगे. 

दरअसल हुआ ये कि बीजेपी विधायक रत्नाकर मिश्रा नीबी गहवार गांव में कार्यक्रम में आए थे. इसी दौरान एक ग्रामीण ने विधायक से लेखपाल दिव्यांशु श्रीवास्तव की शिकायत की पीड़ित ने कहा कि वो जमीन की पैमाइश के लिए लेखपाल के पास गया था, लेकिन उसने पैसे, शराब और मछली की मांग कर दी. जब ग्रामीण ने ऐसा करने से मना किया तो उसने शराब के नशे में गाली-गलौज शुरू कर दी.  

विधायक ने फोन पर लेखपाल को फटकारा
ग्रामीण ने इस दौरान दोनों के बीच हुई बातचीत का ऑडियो भी सुनाया. जिसके बाद विधायक जी ने मंच से ही लेखपाल को फोन लगा दिया और जमकर क्लास लगाई. उन्होंने लेखपाल दिव्यांशु श्रीवास्तव से कहा कि- " होश में रहिए..ज़्यादा दारू पीना बंद करिए..जिस तरह से गाली बके हो वो तुम्हारे हित में नहीं है." उधर लेखपाल भी विधायक जी से भिड़ गया. जिसके बाद वो और भड़क गए. 

ग़ुस्साए विधायक ने लेखपाल का फोन काटने के बाद सीधा एसडीएम को फोन लगा दिया और उनसे लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की. रत्नाकर मिश्रा ने कहा कि अगर वो इसी तरह बात करता रहा तो उनके हाथ-पैर तोड़ दिए जाएंगे. उन्होंने कहा कि लेखपाल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. 

विधायक रत्नाकर मिश्रा का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसे लेकर लोगों की प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. बता दें कि यूपी में कई बीजेपी के नेता और विधायक भ्रष्टाचार के आरोप लगा चुके हैं. यही नहीं उनका कहना है कि अधिकारी भी उनकी बात नहीं सुनते हैं. 

BJP के पूर्व मंत्री ने सीएम योगी को बताया बेकार और नकारा, मायावती को बताया बेहतर मुख्यमंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonbhadra News: दर्शन करने निकले दंपत्ति के शव 100 फीट गहरी खाई में मिले, 6 मई को हुई थी शादी
सोनभद्र: दर्शन करने निकले दंपत्ति के शव 100 फीट गहरी खाई में मिले, 6 मई को हुई थी शादी
नोएडा में इंजीनियर की मौत वाली घटना का CCTV आया सामने, नाले में गिरता नजर आया आर्यन
नोएडा में इंजीनियर की मौत वाली घटना का CCTV आया सामने, नाले में गिरता नजर आया आर्यन
OMG! घर के ड्रम और दीवार से निकले दर्जनों सांप, 25 कोबरा के बच्चों को जंगल में छोड़ा
OMG! घर के ड्रम और दीवार से निकले दर्जनों सांप, 25 कोबरा के बच्चों को जंगल में छोड़ा
ऐसे सेवायतों से राम ही बचाएं! फोन पर चोरी की प्लानिंग फिर कैमरे पर फोकस; ऐसे बनता था पूरा प्लान
ऐसे सेवायतों से राम ही बचाएं! फोन पर चोरी की प्लानिंग फिर कैमरे पर फोकस; ऐसे बनता था पूरा प्लान

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
क्या सच में नाग की मौत का बदला लेने आती है नागिन, अंधविश्वास या इसके पीछे है कोई साइंस?
क्या सच में नाग की मौत का बदला लेने आती है नागिन, अंधविश्वास या इसके पीछे है कोई साइंस?
Embed widget