एक्सप्लोरर

'व्यापारियों को धमकाया तो उसे नहर में डाल दिया जाएगा', BJP नेता संजीव बालियान ने सीओ को दी धमकी

UP News: शामली में साधु-व्यापारियों के बीच विवाद गहराता जा रहा है. पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता संजीव बालियान ने इस पूरे प्रकरण में प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है.

Shamli News: शामली में साधु-व्यापारियों के बीच चल रहे विवाद में बीजेपी नेता विवेक प्रेमी को व्यापारियों का साथ देना भारी पड़ गया. साधु कर्णनाथ ने बीजेपी जिला मंत्री विवेक प्रेमी पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें बीती देर शाम पुलिस ने बीजेपी नेता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. गिरफ्तारी के विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया. व्यापारियों के प्रदर्शन को समर्थन देने बीजेपी नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान भी पहुंचे. संजीव बालियान ने इस पूरे प्रकरण में प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया.

संजीव बालियान ने कहा कि, शामली प्रशासन जान बूझकर व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहा है, यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. साथ ही उन्होंने सीओ को धमकाते हुए कहा कि यदि व्यापारियों को धमकाया तो मोड़कर नहर में डाल दिया जाएगा. संजीव बालियान शिव चौक पर ही व्यापारियों के समर्थन में धरने पर बैठ गए.

क्या है विवाद की वजह?
पूरा मामला जनपद शामली की सदर कोतवाली क्षेत्र का है. यहां पर गांधी चौक स्थित कुटी वाला मंदिर में व्यापारियों व साधुओं के बीच कुछ दुकानों पर विवाद चल रहा है, जो कि कोर्ट में विचाराधीन है. बीजेपी के जिला मंत्री विवेक प्रेमी इसी मामले में व्यापारियों का समर्थन कर दिया था. जिससे साधु कर्णनाथ ने बीजेपी जिला मंत्री विवेक प्रेमी पर जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था.

इसी मामले में विवेक प्रेमी ने कल जनपद शामली के प्रभारी मंत्री दिनेश खटीक को अवगत कराया. वह प्रभारी मंत्री से मिलकर में रोड पर पहुंचे तो पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया. विवेक प्रेमी की गिरफ्तारी के बाद व्यापारियों ने बाजार बंद कर शिव चौक पर धरना दिया. व्यापारियों के प्रदर्शन में पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ बीजेपी नेता डॉ संजीव बालियान भी पहुंचे. 

संजीव बालियान ने सीओ को दी धमकी
संजीव बालियान ने कहा कि वह हर तरह से शामली के व्यापारियों और बीजेपी नेता विवेक प्रेमी के साथ है. प्रशासन जान बूझकर व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहा है,  यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. साथ ही व्यापारियों ने जब डॉक्टर संजीव बालियान से सीओ सदर अमरदीप मौर्य की शिकायत की तो उन्होंने कहा कि यदि सीओ ने व्यापारियों का उत्पादन किया या उनको धमकाया तो उसे मोड़कर नहर में डाल दिया जाएगा. इस पूरे प्रकरण में आज जब बाजार बंद हुए तो, पांच सदस्य कमेटी को जिला प्रशासन ने वार्ता के लिए बुलाया. 

इस पूरे मामले में संजीव बालियान ने कहा कि किसी भी सूरत में व्यापारी दुकान खाली नहीं करेंगे, क्योंकि मंदिर की जो संपत्ति है जो जमीन है वह व्यापारी व हमारे समाज के पूर्वजों ने ही दान में दी है. इस प्रकार तो अलग-अलग समय पर साधु संत आते रहेंगे और व्यापारियों का शोषण करते रहेंगे, यह बर्दाश्त के बाहर है. बीजेपी नेता बालियान ने कहा कि जब तक मामला कोर्ट में विचारधीन है तो कोर्ट के आदेश अनुसार ही वह आगे की रणनीति बनाएंगे. डॉक्टर संजीव बालियान ने कहा कि जो पांच सदस्य कमेटी शामली के व्यापारियों की है वह जो निर्णय लेगी उसी के आधार पर आगे की लड़ाई लड़ी जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में सपा चीफ के बयान से बदल गया था माहौल, अब स्पीकर से हुई अखिलेश यादव की मुलाकात
लोकसभा में सपा चीफ के बयान से बदल गया था माहौल, अब स्पीकर से हुई अखिलेश यादव की मुलाकात
स्पीकर के इस फैसले पर भड़के सपा चीफ अखिलेश यादव ने लोकसभा बीजेपी के साथ कांग्रेस को भी घेर लिया? दिया ये बयान
स्पीकर के इस फैसले पर भड़के सपा चीफ ने लोकसभा में BJP के साथ कांग्रेस को भी घेरा ? दिया ये बयान
दिल्ली में लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे सपा चीफ अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे?
लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे अखिलेश, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप?
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का बागपत में अंतिम संस्कार, मंत्री असीम अरुण भी अंतिम यात्रा में हुए शामिल
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का बागपत में अंतिम संस्कार, मंत्री असीम अरुण भी अंतिम यात्रा में हुए शामिल

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget