एक्सप्लोरर

अनुच्छेद 370: संजय सिंह का निशाना, बोले- राहुल ने जनभावनाओं को समझे बगैर किया विरोध

कभी कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे संजय सिंह ने राहुल गांधी पर हमला बोला है। हाल ही में भाजपा में शामिल हुए संजय सिंह ने अनुच्छेद 370 को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा है।

अमेठी, भाषा। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता संजय सिंह ने अनुच्छेद 370 के मुद्दे पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पर राहुल गांधी पर निशाना साधा है। संजय सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने देश की जनता की भावनाओं को समझे बगैर अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाये जाने का विरोध किया।

कांग्रेस छोड़ हाल ही में भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार अमेठी पहुंचे संजय सिंह ने संवाददाताओं से बातचीत में अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाये जाने का विरोध किये जाने के सवाल पर कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और रहेगा। उन्होंने कहा कि राहुल को पहले देश की भावना को समझ लेना चाहिए था, तब कोई बयान देना था। उन्होंने कहा कि किसी भी जिम्मेदार राजनेता को देशहित से जुड़े मुद्दे पर पूरी संवेदनशीलता बरतते हुए बयान देना चाहिये।

अर्से तक अमेठी में कांग्रेस के अहम झंडाबरदार रहने के बाद भाजपा में शामिल होने की वजह के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा कि वर्ष 2019 के फैसले में देश की जनता के साथ-साथ अमेठी की जनता ने भी फैसला लिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं जनता से पूछकर ही कोई फैसला लेता हूं। जनता के आदेश का सम्मान करते हुए मैंने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है।’’ उत्तर प्रदेश में अराजकता फैलने सम्बन्धी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के आरोप के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में देश की जनता ने अपना फैसला सुना दिया है प्रियंका गांधी का बयान अब कोई मायने नहीं रखता।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार की पूर्व मंत्री अमिता सिंह ने भी पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ बातें ऐसी होती हैं जो देशहित से जुड़ी होती हैं और विपक्ष में उन्हें सुनने की क्षमता होनी चाहिये और नेता चाहे कोई भी हो, उसे विरोध करने से पहले सोचना चाहिए कि देश की भावना क्या है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget