एक्सप्लोरर

Aparna Yadav News: बीजेपी नेता अपर्णा यादव की सुरक्षा में कटौती, Y श्रेणी की सुरक्षा को लेकर हुआ ये फैसला

UP News: मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू और बीजेपी नेता अपर्णा यादव की सुरक्षा में कटौती कर दी गई है. अपर्णा को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी, जिसमें से अब एस्कॉर्ट को वापस ले लिया गया है.

Aparna Yadav Security: यूपी में नेताओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर से कई परिवर्तन किए गए हैं. जहां एक तरफ समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान की वाई श्रेणी की सुरक्षा को एक बार फिर से बहाल कर दिया गया है तो वहीं मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू और बीजेपी नेता अपर्णा यादव की सुरक्षा में कटौती कर दी गई है. अपर्णा को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी, जिसमें से अब एस्कॉर्ट को वापस ले लिया गया है. इसके साथ ही बीजेपी नेता मुकुल उपाध्याय और पूर्व सांसद बलबीर पुंज की सिक्योरिटी को लेकर भी बदलाव किए गए हैं. 

खबर के मुताबिक दिवंगत सपा नेता मुलायम सिंह की छोटी बहू और भाजपा नेता अपर्णा यादव को वाई श्रेणी की सुरक्षा से एस्कार्ट हटाने का निर्णय किया गया है. अब से उनकी सुरक्षा में सिर्फ तीन गनर ही तैनात रहेंगे. इसके अलावा उनके आवास पर पांच सुरक्षाकर्मियों की तैनाती रहेगी. अपर्णा यादव के अलावा और जिन नेताओं की सुरक्षा को लेकर बदलाव किया गया है उनमें हाथरस जनपद से पूर्व बीएसपी विधायक मुकुल उपाध्याय और गौतमबुद्ध नगर में रहने वाले पूर्व राज्यसभा सदस्य बलबीर पुंज के भी नाम शामिल हैं. 

इन नेताओं की सुरक्षा में भी हुई कटौती

मुकुल उपाध्याय बहुजन समाज पार्टी से पूर्व विधायक रह चुके हैं, लेकिन बाद में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था. मुकुल उपाध्याय हाथरस के रहने वाले हैं. उन्हें भी वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी, लेकिन अब उनकी वाई श्रेणी की सुरक्षा को हटा लिया गया है. फिलहाल उन्हें एक गनर सुरक्षा के लिए मुहैया कराया जाएगा. उनके खिलाफ भी जमीन विवाद में हाईकोर्ट में एक याचिका थी, जिस पर फैसला आ गया है. 

भाजपा नेता व पूर्व राज्यसभा सदस्य बलबीर पुंज को प्राप्त एक्स श्रेणी की सुरक्षा को भी वापस ले लिया गया है. जल्द ही इस सिलसिले में राज्य सुरक्षा समिति की बैठक होगी, जिसमें अन्य दूसरे नेताओं की सुरक्षा की भी समीक्षा की जाएगी. ऐसे में कई और नेताओं की सुरक्षा में बदलाव का फैसला हो सकता है. 

आजम खान को मिली वाई श्रेणी की सुरक्षा

एक तरफ जहां इन सभी नेताओं की सुरक्षा में कमी की गई है तो वहीं सपा नेता आजम खान को एक बार फिर से वाई श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई गई है. दरअसल कुछ महीनों पहले आजम खान की सुरक्षा में कटौती की गई थी. जब उनकी वाई श्रेणी की सुरक्षा हटाई गई उस समय वो जेल में बंद थे. 

ये भी पढ़ें- Kanwar Yatra 2023: मेरठ में सीएम योगी ने कांवड़ यात्रियों पर की पुष्पवर्षा, इस अंदाज में किया उनका स्वागत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: 'पापा ने ही मम्मी को मारा...', 5 साल के मासूम की गवाही ने खोली दरिंदे पिता की करतूत
महोबा: 'पापा ने ही मम्मी को मारा...', 5 साल के मासूम की गवाही ने खोली दरिंदे पिता की करतूत
बद्रीनाथ चढ़ावा घोटाला: प्रमोद नौटियाल को कोर्ट से नहीं मिली राहत, भेजा गया जेल
बद्रीनाथ चढ़ावा घोटाला: प्रमोद नौटियाल को कोर्ट से नहीं मिली राहत, भेजा गया जेल
गाजियाबाद में ऑनर किलिंग! प्रेम संबंध से नाराज भाई ने बहन का गला काटा, खेत में फेंका शव
गाजियाबाद में ऑनर किलिंग! प्रेम संबंध से नाराज भाई ने बहन का गला काटा, खेत में फेंका शव
रायबरेली में बारिश के बाद धंसी जमीन तो खुला राज! दिखीं रहस्यमयी सुरंग और ऐतिहासिक दीवारें
रायबरेली में बारिश के बाद धंसी जमीन तो खुला राज! दिखीं रहस्यमयी सुरंग और ऐतिहासिक दीवारें

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget