एक्सप्लोरर

लखनऊ में पहली बार अटल के बिना पार होगी बीजेपी की नैया?

लखनऊ में बीजेपी का पलड़ा भारी बताया जा रहा है, लेकिन ऐसा पहली बार होगा जब बीजेपी पहली बार अपने प्रिय नेता अटल बिहारी वाजपेयी के बिना चुनावी मैदान में है।

लखनऊ, एबीपी गंगा। साल 2019 का लोकसभा चुनाव कई मायनों में खास होगा। एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से पीएम की कुर्सी पर पहुंचने की जुगत में होंगे तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा लगातार दूसरी बार केंद्र में सरकार बनाकर रिकॉर्ड बनाना चाहेगी। हालांकि ऐसा पहली बार होगा जब पार्टी के पास अपना प्रिय नेता अटल बिहारी वाजपेयी नहीं होगा।

बीते साल पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद भाजपा पहली बार उनके बिना लोकसभा चुनाव में उतरी है। बात अगर यूपी की राजधानी लखनऊ की हो तो यहां अटल फैक्टर और भी खास हो जाता है। दरअसल, आजादी के बाद ऐसा पहली बार होगा जब लखनऊ बिना अटल के ही चुनाव का साक्षी बनेगा। हालांकि, इसके बावजूद भाजपा अटल मैजिक के सहारे लखनऊ में चुनावी नैय्या पार लगाने की कोशिश में होगी। भाजपा की कोशिश यह भी होगी की इस बार जीत के अंतर को और बढाया जाए।

लखनऊ से अटल का नाता मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जन्मे अटल बिहारी वाजपेयी का लखनऊ से गहरा नाता रहा है। किशोरावस्था के दौरान ही अटल का लखनऊ से ऐसा नाता जुड़ा कि फिर वो यही के होकर रह गए। बाद में उन्होंने लखनऊ को अपनी कर्मभूमि भी बनाया। लखनऊ की जनता ने भी अटल को खूब प्यार दिया। अटल बिहारी लगातार पांच बार यहां से जीतकर संसद पहुंचे। उन्होंने अपनी जिंदगी का पहली और आखिरी चुनाव लखनऊ में ही लड़ा। यहीं से जीकर वो देश के प्रधानमंत्री भी बने। हालांकि जीत से पहले अटल को यहां से दो बार हार का मुंह भी देखना पड़ा।

अटल की वजह से ही लखनऊ भाजपा का मजबूत किला बना। अटल के राजनीति से संन्यास लेने के बाद 2009 में उनके मित्र लालजी टंडन यहां से चुनाव लड़े और जीते। वहीं 2014 में भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह भी चुनाव जीतकर संसद पहुंचे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget