एक्सप्लोरर

UP MLC Election: बीजेपी ने 9 सीटों पर उतारे अपने उम्मीदवार, जानें- किन्हें मिला टिकट

यूपी में होने वाले एमएलसी चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है. बीजेपी ने 9 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का एलान किया है.

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद (शिक्षक/ स्नातक) की सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है. बीजेपी ने 11 में से 9 सीटों पर ही अपने प्रत्याशी उतारे हैं. बतादें कि ये सीटें स्नातक और शिक्षक कोटे की है.

इन्हें मिला टिकट केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से नामों पर हरी झंडी मिलने के बाद राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने उम्मीदवारों की सूची जारी की है. बीजेपी ने लखनऊ खंड स्नातक सीट से अवनीश कुमार सिंह, वाराणसी खंड स्नातक सीट से केदारनाथ सिंह, आगरा खंड स्नातक से डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह गुरुजी, मेरठ खंड स्नातक से दिनेश कुमार गोयल को टिकट दिया है.

इसके अलावा इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक सीट से डॉ. यज्ञदत्त शर्मा, लखनऊ खंड शिक्षक सीट से उमेश द्विवेदी, आगरा खंड शिक्षक से डॉ. दिनेश चंद्र वशिष्ठ, मेरठ खंड शिक्षक श्रीचंद शर्मा और बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक सीट से डॉ. हरि सिंह ढिल्लों को चुनावी मैदान में उतारा है. UP MLC Election: बीजेपी ने 9 सीटों पर उतारे अपने उम्मीदवार, जानें- किन्हें मिला टिकट

1 दिसंबर को वोटिंग, 3 को आएंगे नतीजे बतादें कि इन 11 सीटों के लिये 1 दिसंबर को वोटिंग होगी और 3 दिसंबर को मतगणना और नतीजों का एलान किया जाएगा. मतदान सुबह 8 से शाम 5 बजे तक चलेगा.

कैसे होता है चुनाव? राज्य में विधान परिषद को उच्च सदन माना जाता है. इसके लिये एक तिहाई सदस्य राज्य विधानसभा के सदस्यों द्वारा चुने जाते हैं. अन्य एक तिहाई स्थानीय निकायों के सदस्यों यानी नगर पालिका और जिला बोर्ड के सदस्यों द्वारा चुने जाते हैं. 1/12 सदस्यों का चुनाव राज्य के शिक्षक करते हैं और शेष 1/12 सदस्यों का चुनाव स्नातक पास पंजीकृत मतदाता करते हैं. विधान परिषद के सदस्यों का कार्यकाल राज्यसभा सदस्यों की तरह छह साल का होता है. प्रत्येक दो साल पर एक तिहाई सदस्यों का चुनाव होता है.

ये भी पढ़ें:

यूपी: विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव का एलान, 1 दिसंबर को वोटिंग, 3 को आएंगे नतीजे

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने लिया बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक चुनाव की तैयारियों का जायजा, एमएलसी चुनाव के लिया दिया जीत का मंत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget