एक्सप्लोरर

मुख्तार अंसारी को लेकर बीजेपी-कांग्रेस में बढ़ी तकरार, ये है वजह

बीजेपी पंजाब की कांग्रेस सरकार पर अंसारी को बचाने का आरोप लगा रही है. वहीं कांग्रेस के नेता अजय राय ने बीजेपी सरकार पर यह आरोप लगाया है कि सरकार उन्हें समुचित सुरक्षा मुहैया न कराकर उनके जीवन को खतरे में डाल रही है.

वाराणसी: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) विधायक व माफिया डॉन मुख्तार अंसारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच तकरार दिनों-दिन बढ़ती जा रही है. बीजेपी पंजाब की कांग्रेस सरकार पर अंसारी को बचाने का आरोप लगा रही है. इस संदर्भ में बीजेपी विधायक अलका राय ने प्रियंका गांधी वाड्रा को कई पत्र लिखे हैं और उनसे हस्तक्षेप करने की मांग की है.

इस विवाद ने अब एक नया मोड़ ले लिया है. कांग्रेस के नेता अजय राय ने बीजेपी सरकार पर यह आरोप लगाया है कि सरकार उन्हें समुचित सुरक्षा मुहैया न कराकर उनके जीवन को खतरे में डाल रही है क्योंकि मुख्तार अंसारी से उनके जीवन को गंभीर खतरा है. अजय राय अपने भाई अवधेश राय की हत्या के मुख्य गवाह हैं. राय के अनुसार, चूंकि मैं हत्या मामले का मुख्य गवाह हूं, अतएव कोर्ट के आदेशानुसार मैंने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री से सुरक्षा दिए जाने की गुहार लगाई थी. लेकिन, कोर्ट के आदेश के बावजूद मेरी सुरक्षा, जिसे अज्ञात कारणों से वापस ले लिया गया था, बहाल नहीं की गई है.

कांग्रेस माफिया का समर्थन नहीं करती- अजय राय

उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि यह सरकार मुख्तार अंसारी जैसे माफिया डॉन को संरक्षण दे रही है. उनके खिलाफ जो भी कार्रवाई की जा रही है, वह महज एक दिखावा है. राय ने कहा कि कोर्ट ने वाराणसी के एसएसपी को सुरक्षा प्रदान करने का आदेश दिया था, लेकिन इस सम्बंध में कोई कार्रवाई नहीं हो पाई. उन्होंने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री को जो पत्र लिखा था, उसमें स्पष्ट रूप से कहा था कि अपनी जान को खतरे के मद्देनजर मैं इस मामले में निर्भीक होकर आगे नहीं बढ़ पा रहा हूं.

बहरहाल, राय ने कांग्रेस का बचाव करते हुए कहा कि बीजेपी विधायक अलका राय प्रियंका गांधी को पत्र लिख रही हैं, किन्तु उन्हें यह समझना चाहिए कि कांग्रेस कभी भी किसी माफिया का समर्थन नहीं करती है. अगर केंद्र व राज्य की बीजेपी सरकारें पंजाब की जेल से मुख्तार अंसारी को नहीं ला पा रही हैं तो यह उनकी नाकामी है.

यह भी पढ़ें-

ऋषिकेश में बढ़ा गंगा का जलस्तर, पर्यटकों और दुकानदारों को घाटों से दूर रहने की दी गई हिदायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP SIR: डुप्लीकेट वोटरों पर चुनाव आयोग सख्त, अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही
UP SIR: डुप्लीकेट वोटरों पर चुनाव आयोग सख्त, अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही
UP MLC चुनाव: घर बैठे पता करें अपना पोलिंग बूथ, 23 अक्टूबर को मतदान
UP MLC चुनाव: घर बैठे पता करें अपना पोलिंग बूथ, 23 अक्टूबर को मतदान
अपर्णा यादव की युवाओं को सलाह, रील्स छोड़ महिलाओं की योजनाओं पर दें ध्यान
अपर्णा यादव की युवाओं को सलाह, रील्स छोड़ महिलाओं की योजनाओं पर दें ध्यान
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
LIVE: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget