एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: राहुल गांधी के केदारनाथ दौरे पर बीजेपी ने कसा तंज, कांग्रेस ने भी किया जोरदार पलटवार

Rahul Gandhi Uttarakhand Visit: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे पर बीजेपी ने बड़ा हमला बोला है. बीजेपी ने इसे सनातन धर्म की जीत बताया है. वहीं कांग्रेस ने भी बीजेपी पर जोरदार पलटवार किया.

BJP Attack On Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी उत्तराखंड दौरे पर 5 नवंबर (रविवार) को देहरादून पहुंचे. जहां उन्होंने केदारनाथ पहुंचकर भगवान केदार की पूजा आराधना की. वहीं अब राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे को लेकर सियासत भी शुरु हो गई है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राहुल गांधी के दौरे को लेकर तंज कसा और कहा कि ये सनातन धर्म की जीत है. 

'100 करोड़ सनातनियों की हुई जीत'

बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि 100 करोड़ सनातनियों के जागने से गांधी परिवार को भी अब मंदिर-मंदिर भटकना पड़ रहा है. यह सनातन धर्म की जीत है. उनका कहना था कि ऐसा क्यों है कि चुनाव आते ही राहुल गांधी और सोनिया गांधी या प्रियंका गांधी को मंदिरों की याद आती है. चाहे केदारनाथ हो या काशी हो यह सब लोग चुनाव आते ही मंदिरों में जाना शुरू कर देते हैं.

उन्होंने कहा कि वैसे तो यह देवभूमि है, यहां पर हर किसी का हम स्वागत करते हैं और बाबा केदार का आशीर्वाद उसको मिलता है लेकिन यह सनातन धर्म की बहुत बड़ी जीत है कि गांधी परिवार को भी अब मंदिरों में आना पड़ रहा है. यह 100 करोड़ सनातनियों की बहुत बड़ी जीत है. 

कांग्रेस ने किया पलटवार

कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसोनी ने बीजेपी के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर एक विषय को धर्म से जोड़कर इसलिए पेश करती है और वह हमेशा धर्म की राजनीति करती है. लेकिन देश की जनता सब जान चुकी है.

'बीजेपी ने दिया ओच्छी मानसिकता का परिचय'

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यह आध्यात्मिक और धार्मिक यात्रा है. लेकिन बीजेपी इस पर भी राजनीति कर रही है. उन्होंने कहा कि सुरेश जोशी ने अपने ढाई मिनट के एक वीडियो में गांधी परिवार को जितना नीचा दिखाया जा सकता था उतना दिखाया. उन्होंने अपनी ओच्छी मानसिकता का परिचय देते हुए गांधी परिवार के खिलाफ जितना जहर उगलना था उतना उगल लिया.

बीजेपी से सवाल पूछते हुए उन्होंने कहा कि 2013 में जब केदारनाथ में देवीय आपदा से बड़ी तबाही आई थी. उसके बाद केदारनाथ जाने से लोग डर रहे थे, उसे समय में राहुल गांधी 19 किलोमीटर की पैदल यात्रा करके केदारनाथ पहुंचे थे. उस समय भी देश में नरेंद्र मोदी की सरकार नहीं आई थी न ही नरेंद्र मोदी जी का नेतृत्व भारत को मिला था लेकिन फिर भी राहुल गांधी 19 किलोमीटर पैदल चल के केदारनाथ पहुंचे थे. एक संदेश देने लोगों को कि केदारनाथ सुरक्षित है. आज किस मुंह से सुरेश जोशी राहुल गांधी को और उनके परिवार को सनातन विरोधी बता रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Gyanvapi Case: ज्ञानवापी से जुड़े दो अहम मामलों में आज सुनवाई, व्यास जी के तहखाने को प्रशासन को सौंपने की लगी है अर्जी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP के महोबा में बछिया के साथ की घिनौनी हरकत, पकड़ा गया आरोपी, इलाके में भारी आक्रोश
UP के महोबा में बछिया के साथ की घिनौनी हरकत, पकड़ा गया आरोपी, इलाके में भारी आक्रोश
Ram Mandir Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर उद्धव ठाकरे बोले, 'मुझे डर है कि जिन्होंने...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी का जिक्र कर उद्धव ठाकरे बोले, 'मुझे डर है कि जिन्होंने...'
'भगवान नहीं, ट्रस्ट के नाम खरीदी गई जमीन', संत धर्मदास के चंपत राय पर गंभीर आरोप
'भगवान नहीं, ट्रस्ट के नाम खरीदी गई जमीन', संत धर्मदास के चंपत राय पर गंभीर आरोप
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अरविंद केजरीवाल बोले, 'मैं इनकम टैक्स में काम कर चुका हूं, FIR के बिना...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अरविंद केजरीवाल बोले, 'मैं इनकम टैक्स में काम कर चुका हूं, FIR के बिना...'

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मजहब की दीवारें टूटीं! हिंदू और सिख धर्मगुरू भी पहुंचे ईरान, खामेनेई के ताबूत के सामने की प्रार्थना
मजहब की दीवारें टूटीं! हिंदू और सिख धर्मगुरू भी पहुंचे ईरान, खामेनेई के ताबूत के सामने की प्रार्थना
अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में तेहरान क्यों गईं महबूबा मुफ्ती? जानें क्या हैं इसके सियासी मायने
अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में तेहरान क्यों गईं महबूबा मुफ्ती? जानें क्या हैं इसके सियासी मायने
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
भरत तिवारी एनकाउंटर केस पर फिर बोले जीतन राम मांझी, 'यदि सरकार में शामिल लोगों को…'
भरत तिवारी एनकाउंटर केस पर फिर बोले जीतन राम मांझी, 'यदि सरकार में शामिल लोगों को…'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Embed widget