एक्सप्लोरर

बस्ती से बीजेपी प्रत्याशी हरीश द्विवेदी से धनी है उनकी पत्नी, केवल एक आपराधिक मुकदमा है दर्ज

UP Election News: बस्ती से भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी की संपत्ति उनकी पत्नी की संपत्ति से भी कम है. वहीं उनकी आय 8 लाख 50 हजार रुपये है. उनके ऊपर एक आपराधिक मुकदमा भी दर्ज है.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में घोषित प्रत्येक प्रत्याशी जिले के निर्वाचन अधिकारी को घोषणा पत्र देता है. जिसमे प्रत्याशी आय से लेकर सारी संपत्ति का ब्यौरा  देता है. उसी कड़ी में बस्ती में भी भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी हरीश द्विवेदी व उनकी पत्नी करोड़ पति है. नामांकन के दौरान दिए शपथ पत्र में हरीश ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में आयकर विवरणी में दर्शाया है कि उनकी आय 8 लाख 50 हजार रुपये है. वहीं इनके डिमैट खाते में 24 लाख 24 हजार 915 रुपए दर्शाएं गए है. हरीश द्विवेदी के ऊपर एक आपराधिक मुकदमा भी दर्ज है. 

हरीश द्विवेदी की पत्नी विनीता द्विवेदी की 8 लाख 76810 है, हरीश ने पर्सनल लोन एसबीआई से 3 लाख 3466 रूपए लिए हैं तथा होम लोन संयुक्त रूप से 85 लाख 33 हजार 700 रूपए लिए हैं. इनके हाथ में नकदी कुल 1 लाख 75 हजार रुपए हैं तथा उनकी पत्नी के पास 1 लाख 30 हजार रुपए है. जेवरात सहित अन्य मामलों में हरीश द्विवेदी से उनकी पत्नी विनीता धनी है. 

हरीश द्विवेदी के पास पत्नी से भी कम संपत्ति
हरीश द्विवेदी के दिल्ली स्थित पार्लियामेंट के एसबीआई खाते में कुल 7 लाख 26 हजार 89 रुपए जमा है. वहीं उनकी पत्नी विनीता के खाते में 9 लाख 62 हजार 304 रुपए जमा है. इनकी पत्नी के नाम से एक डीमैट अकाउंट भी संचालित हो रहा है. जिसमें कुल 24 लाख 24 हजार 915 रूपए दर्शाए गए हैं. हरीश द्विवेदी के नाम से तीन बीमा पालिसियां हैं, जिसका वार्षिक प्रीमियम छह लाख रुपए है. वहीं उनकी पत्नी के पास एक बीमा पॉलिसी थी, जो पूर्ण हो चुकी है. भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी ने जिला निर्वाचन अधिकारी अपना घोषणा पत्र सौंपा,घोषणा पत्र में बीजेपी प्रत्याशी से ज्यादा उनकी पत्नी विनीता द्विवेदी धनी है.

शपथ पत्र के अनुसार पति-पत्नी की कुल संपत्ति
शपथ पत्र के अनुसार हरीश द्विवेदी के पास एक मोटर साइकिल है और एक लक्जरी वाहन है. इनके पास दो लाख रूपए के सोने की चेन व अंगूठी है तो पत्नी विनीता के पास सोने के जेवर जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपए है.वहीं चांदी के एक लाख रुपए के जेवर है. इनके पास एक बंदूख भी है. जिसकी कीमत 50 हजार रुपए दिखाई गई है. इनके पास लखनऊ में एक फ्लैट भी है. खुद की कमाई से बनाई गई सम्पत्ति की बात करें तो पति व पत्नी का मिलाकर इनके पास जिसकी बाजार में कीमत करीब एक करोड़ 82 लाख रूपए संयुक्त रूप से है. 

2019 में इनके पास कितनी थी संपत्ति
वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में हरीश द्विवेदी ने नामांकन के समय जो शपथ पत्र दिया था. उसमें उन्हें दर्शाया था कि उनके पास महज एक बैंक खाता है. वह भी दिल्ली में है. जिसमें 7.74 लाख जबकि उनकी पत्नी विनीता द्विवेदी के खाते में मात्र 92,413 रुपये जमा हैं. एक लग्जरी वाहन के अलावा महज एक बंदूक भी है. नामांकन के दौरान दिए गए शपथ पत्र हरीश ने दर्शाया था कि उनके पास एक लाख का म्यूचुअल फंड है तो 1.87 लाख रुपये वार्षिक प्रीमियम का एलआईसी भी करा रखा है. 

हरीश के पास जहां 66 हजार मूल्य के आभूषण तो पत्नी विनीता के पास चांदी व सोने के कुल 8.70 लाख के जेवरात है. हरीश 2.62 लाख रुपये के व पत्नी 1.03 लाख की मालकिन हैं. लखनऊ में एक फ्लैट के अलावा हरीश की चल संपत्ति 16.55 लाख की है. हलफनामा में दिए गए शपथ पत्र में हरीश व उनकी पत्नी उस समय लखपती थी.

ये भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किए रामलला के दर्शन, फिर राहुल गांधी पर निशाना, 'चाहे जितनी चादर...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं उस पार्टी में हूं, जहां चाय वाला भी...', विधायक पूजा पाल का अखिलेश यादव को सीधा जवाब
'मैं उस पार्टी में हूं, जहां चाय वाला भी...', विधायक पूजा पाल का अखिलेश यादव को सीधा जवाब
जौहर विश्वविद्यालय के छात्र इस यूनिवर्सिटी में ले सकेंगे प्रवेश, 20 जुलाई से होंगे रजिस्ट्रेशन
जौहर विश्वविद्यालय के छात्र इस यूनिवर्सिटी में ले सकेंगे प्रवेश, 20 जुलाई से होंगे रजिस्ट्रेशन
जौहर यूनिवर्सिटी मामले में हाईकोर्ट पहुंचा RDA, बुलडोजर के आदेश को लेकर दाखिल की कैविएट
जौहर यूनिवर्सिटी मामले में हाईकोर्ट पहुंचा RDA, बुलडोजर के आदेश को लेकर दाखिल की कैविएट
UP News: मुख्यमंत्री योगी प्रदेश के तीन जिलों के दौरे पर: कई करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
सीएम योगी प्रदेश के तीन जिलों के दौरे पर: कई करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget