एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election News: अल्मोड़ा से BJP प्रत्याशी ने किया नामांकन, लगातार तीसरी बार लड़ रहे हैं चुनाव

Uttrakhand Election News: अल्मोड़ा लोकसभा सीट से बीजेपी ने सांसद अजय टम्टा पर तीसरी बार भरोसा जताया है. वहीं अजय टम्टा ने अपनी संपत्ति के साथ- साथ अपनी शैक्षिक योग्यता भी बढ़ाई है.

Lok Sabha Election News: अल्मोड़ा लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय टम्टा लगातार तीसरी बार सांसद का चुनाव लड़ रहे है. इस बीच अजय टम्टा ने अपना नामांकन किया. जिसमे उन्होंने अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया जिसमे पिछली बार से इस बार उनकी संपत्ति में इजाफा हुआ है उनकी चल संपत्ति में चार फीसदी तो अचल संपत्ति में 2 फीसदी का इजाफा हुआ है. इस बार के लोकसभा चुनाव में उनकी चल संपत्ति 26,58,611 रुपये है जबकि अचल संपत्ति दो गुना से ज्यादा बढ़कर 75,40,000 रुपये हो गई है.

भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा की पांच वर्ष में चल संपत्ति में चार गुना तो अचल संपत्ति दो गुना से ज्यादा बढ़ गई है. वर्ष 2019 में अजय टम्टा ने नामांकन के समय जो शपथ पत्र प्रस्तुत किए. उसके अनुसार उनके पास 6,49,744 रुपये की चल संपत्ति थी जो सिर्फ पांच साल में चार गुना बढ़कर 26,58,611 पहुंच गई है. उनकी अचल संपत्ति में भी करीब 50 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.

बीजेपी ने फिर से दिया टिकट
राज्य गठन के बाद अल्मोड़ा संसदीय सीट वर्ष 2009 में पहली बार आरक्षित हुई थी. कांग्रेस ने प्रदीप टम्टा तो भाजपा ने अजय टम्टा को मैदान में उतारा चुनाव के हुए कड़े मुकाबले में प्रदीप टम्टा ने अजय टम्टा को हराकर जीत दर्ज की और संसद का सफर तय किया.

इसके ठीक पांच वर्ष बाद 2014 हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने फिर से अजय टम्टा पर भरोसा जताते हुए. उन्हें मैदान में उतारा, जिस पर वह खरे उतरे और अपने पुराने प्रतिद्वंद्वी प्रदीप टम्टा को हरा दिया. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार दूसरी बार 2019 में भी जीत दर्ज की.

संपत्ति के साथ शैक्षिक योग्यता भी बढ़ाई
अजय टम्टा ने पांच सालों में संपत्ति के साथ साथ अपनी शैक्षिक योग्यता भी बढ़ाई है. उन्होंने पांच सालों के बीच स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ से स्नातक की डिग्री भी हासिल की है. 2019 के लोकसभा चुनाव तक उनकी शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट थी.  

1993 में सक्रिय राजनीति में उतरने के चलते वह आगे की पढ़ाई नहीं कर सके. उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में भरे शपथ पत्र में अपनी शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट दर्ज की थी. इस बार स्नातक की डिग्री के साथ वह मैदान में उतरे है

नामांकन पत्र में दिया संपत्ति का ब्योरा
अपने नामांकन पत्र में अजय टम्टा ने अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया है. इसमें नकदी 10,50,000 रुपये है. इसमें गाड़ी में इनके पास मारुती स्विफ्ट डिजायर, टोयोटा फार्चुनर,शामिल है. वहीं जेवरात में सोना सात सोला, चांदी 20 ग्राम चांदी है.

उनकी पत्नी की संपत्ति में सोना 10 तोला, चांदी 50 ग्राम है. इनकी कुल चल संपत्ति की कीमत 26,58,611 रुपये है. पत्नी के नाम 11,31,173 रुपये और पुत्री के नाम अचल संपत्ति 75,40000 रुपये है. बैंक ऋण 19,09,642 रुपये है.

ये भी पढ़ें: उधम सिंह नगर: नदी में नहाने उतरे भाई-बहन की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी BJP प्रभारी तावड़े का CM योगी से मुलाकात, कार्यकर्ताओं को दी ये सलाह
यूपी BJP प्रभारी तावड़े का CM योगी से मुलाकात, कार्यकर्ताओं को दी ये सलाह
लखनऊ में सिपाही ने की पत्नी की हत्या, पुलिस कस्टडी में आरोपी
लखनऊ में सिपाही ने की पत्नी की हत्या, पुलिस कस्टडी में आरोपी
हापुड़ गोलीकांड में दीपक ने तोड़ा दम, गांव में तनाव; DM-SP ने संभाला मोर्चा
हापुड़ गोलीकांड में दीपक ने तोड़ा दम, गांव में तनाव; DM-SP ने संभाला मोर्चा
सहारनपुर मस्जिद: ओवैसी के बयान पर साक्षी महाराज का पलटवार- 'वे कभी...'
सहारनपुर मस्जिद: ओवैसी के बयान पर साक्षी महाराज का पलटवार- 'वे कभी...'

वीडियोज

Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: मलबा हटाने में जुटी JCB...हादसे से दहली दिल्ली!
Moti Bagh Building Collapse | Sansani: दिल्ली के 'कातिल सिस्टम' का कहर ! | Delhi Hostel
Delhi Building Collapse | Sandeep Chaudhary: दिल्ली हादसे ने खोली लापरवाह सिस्टम की पोल? | BJP
Moti Bagh Building Collapse: कैसे हुआ दिल्ली हादसा? चश्मदीदों ने खोले राज, कंपा देगी सच्चाई!
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: दिल्ली में 'मौत का हॉस्टल'..जिम्मेदार कौन? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सत्य निकेतन हादसा: मलबों में जिंदगी, 10.30 घंटों से दिल्ली की सांसें थमी, हर हाथ प्रार्थना को उठे
सत्य निकेतन: मलबों में जिंदगी, 10.30 घंटों से सांसें थमी, हर हाथ प्रार्थना को उठे
'7वीं पीढ़ी से पहले हिंदू समाज को संगठित...', जानें क्या बोले मोहन भागवत
'अब RSS हर जगह किया जाता स्वीकार, विरोधी भी करते काम की वैल्यू' - मोहन भागवत
ईशान किशन के शतक पर गर्लफ्रेंड अदिति की प्रतिक्रिया वायरल, 3 शब्दों से लूटी महफिल
ईशान किशन के शतक पर गर्लफ्रेंड अदिति की प्रतिक्रिया वायरल, 3 शब्दों से लूटी महफिल
Bigg Boss 20 में 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री, हुआ पहला एविक्शन! प्रियंका चोपड़ा की घरवालों को चेतावनी
Bigg Boss 20 में 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री, हुआ पहला एविक्शन! प्रियंका चोपड़ा की घरवालों को चेतावनी
सत्य निकेतन हादसे पर अभिषेक मनु सिंघवी ने उठाए सवाल, कहा - 'अगर PM खुद को...'
सत्य निकेतन हादसे पर अभिषेक मनु सिंघवी ने उठाए सवाल, कहा - 'अगर PM खुद को...'
देश की सबसे सस्ती सेडान मिल रही और सस्ती, Tigor पर इतना ऑफर
देश की सबसे सस्ती सेडान मिल रही और सस्ती, Tigor पर इतना ऑफर
खेत में पानी जमा न होने दें गन्ना किसान, फसल में बढ़ रहा बीमारी का खतरा
खेत में पानी जमा न होने दें गन्ना किसान, फसल में बढ़ रहा बीमारी का खतरा
अब हिंदी मीडियम से करें बीटेक, MP में शुरू हुआ इंजीनियरिंग कोर्स
अब हिंदी मीडियम से करें बीटेक, MP में शुरू हुआ इंजीनियरिंग कोर्स
Embed widget