एक्सप्लोरर

पूर्वांचल में इतिहास दोहराने को तैयार BJP! पीएम मोदी के नामांकन पर लिया बड़ा फैसला

Varanasi में पीएम नरेंद्र मोदी के नामांकन से पहले भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा फैसला लिया है. बीजेपी के इस फैसले से सपा-कांग्रेस के गठबंधन और बसपा को झटका लग सकता है.

UP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल की सीटों को साधने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा फैसला लिया है. बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन को लेकर जो रणनीति बनाई है उसके जरिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पीडीए की काट माना जा रहा है. 

 साल 2019 में पूर्वांचल में बीजेपी आजमगढ़, लालगंज, गाजीपुर, घोसी और जौनपुर सीट हार गई थी. इन सीटों को दोबारा हासिल करने के लिए बीजेपी ने फुलप्रूफ प्लान तैयार कर लिया है.

दरअसल बीजेपी ने पीएम नरेंद्र मोदी के नामांकन के लिए प्रस्तावकों में हर समाज से लोगों को चुना है. इसमें सबसे पहला नाम पंडित गणेश्वर शास्त्री हैं. वाराणसी के रामघाट के निवासी हैं ज्योतिष विद्या के जानकार और काशी के वैदिक ब्राह्मण के रूप में इनकी पहचान है. इन्होंने ही अयोध्या में राम मंदिर के  प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त निकाला.ये ब्राह्मण समाज से हैं.

Watch: मेरठ टोल पर कहासुनी के बाद कार चालक ने महिला कर्मी को रौंदा, CCTV में दिखी भयावह घटना

वहीं दूसरा नाम बैजनाथ पटेल का है. ये OBC समाज से आते हैं और संघ  के पुराने और समर्पित कार्यकर्ता रहे है. पटेल सेवापुरी विधानसभा के हरसोस के रहने वाले हैं. सेवापुरी और रोहनियाँ कुर्मी पटेलों का गढ़ माना जाता है. इसके अलावा लालचंद कुशवाहा भी पीएम मोदी के प्रस्तावक हैं. ये भी OBC बिरादरी से हैं.  बनारस के सिगरा के निवासी बीजेपी के पुराने कार्यकर्ता हैं. पीएम के प्रस्तावकों में संजय सोनकर का भी नाम है जो दलित समाज से आते हैं. वह वाराणसी में जिले के महामंत्री हैं.

प्रस्तावकों के चयन को अगर जातीय तौर पर देखें तो वाराणसी लोकसभा में ब्राह्मण 3 लाख से अधिक हैं. वहीं 2.5 लाख से अधिक गैर यादव OBC हैं. इसके 2 लाख कुर्मी हैं.

पीएम के वाराणसी से लड़ने से 26 सीटों पर असर
बता दें पीएम नरेंद्र मोदी साल 2014 में पहली बार वाराणसी लोकसभा से सांसद चुने गए थे. इसके बाद वह साल 2019 में भी इसी सीट से चुनाव लड़े और प्रचंड जीत हासिल की. अब वह तीसरी बार इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.

पीएम के वाराणसी के लड़ने के बारे में माना जाता है कि बीजेपी पूर्वांचल की 26 सीटों पर एक साथ समीकरण साधती है. साल 2014 में जब पीएम मोदी पहली बार इस सीट से चुनाव लड़े थे तो पूर्वांचल में क्लीन स्वीप किया था.

मौजूदा चुनाव में सपा प्रमुख लगातार पीडीए समीकरण की बात कर रहे हैं. उनके समीकरण में पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक, अगड़ा और आदिवासी समेत अन्य वर्ग हैं. वह लगातार कह रहे हैं कि यूपी में PDA, NDA को हराएगा. ऐसे में बीजेपी ने उनकी रणनीति को मात देने के लिए जो फैसला लिया है वह पूर्वांचल की सीटों पर कितना कारगर होता है यह तो चार जून को पता चलेगा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद में 3 पुलिसकर्मी निलंबित, मौके पर 10 थानों की फोर्स तैनात
देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद में 3 पुलिसकर्मी निलंबित, मौके पर 10 थानों की फोर्स तैनात
महोबा पहुंची गुरु रविदास जन्मस्थली की पावन मिट्टी, हुआ कलश स्थापित
महोबा पहुंची गुरु रविदास जन्मस्थली की पावन मिट्टी, हुआ कलश स्थापित
उत्तराखंड में 6 महीने हड़ताल पर रोक, ESMA लागू
उत्तराखंड में 6 महीने हड़ताल पर रोक, ESMA लागू
यूपी में नाम बदलने की सियासत, मायावती, अखिलेश और योगी, किसने कब और क्या किया?
यूपी में नाम बदलने की सियासत, मायावती, अखिलेश और योगी, किसने कब और क्या किया?

वीडियोज

Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget