एक्सप्लोरर

बीजेपी, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की

भारतीय जनता पार्टी ने यूपी विधानसभा उप चुनाव के लिये 10 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। राज्य में 21 अक्टूबर को मतदान होना है।

लखनऊ, अनुभव शुक्ला। नवरात्र के पहले दिन भाजपा ने उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी। भाजपा ने 11 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में से 10 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। पार्टी ने प्रतापगढ़ की सदर सीट पर उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है ।क्योंकि इस सीट पर अपना दल के टिकट पर संगम लाल गुप्ता 2017 में विधायक बने थे। हालांकि 2019 में वह भाजपा के टिकट पर सांसद चुने गए , ऐसे में इस सीट पर भाजपा ने अपना उम्मीदवार ना उतार कर यह संकेत दिया है कि एक बार फिर उपचुनाव के लिए यह सीट अपना दल के खाते में जा सकती हैं।

भाजपा ने आज जिन नामों की घोषणा की उनमें लखनऊ कैंट से सुरेश तिवारी, गोविंदनगर से सुरेंद्र मैथानी, मानिकपुर से आनंद शुक्ला, घोसी से विजय राजभर जलालपुर से राजेश सिंह जैदपुर अमरीश रावत, इगलास से राजकुमार सहयोगी, रामपुर से भारत भूषण गुप्ता, गंगोह से कीरत सिंह और बलहा से श्रीमती सरोज सोनकर को अपना उम्मीदवार बनाया है।

बीजेपी, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की

शारदीय नवरात्र के पहले दिन न केवल भाजपा ने बल्कि समाजवादी पार्टी ने भी अपने बचे हुए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया। हालांकि समाजवादी पार्टी ने आधी से ज्यादा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान पहले ही कर दिया था। लेकिन बाकी बची हुई सीटों पर आज घोषणा की गई है। दरअसल समाजवादी पार्टी शायद बीजेपी के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान होने का इंतजार कर रही थी। और जैसे ही बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा की उसके तुरंत बाद समाजवादी पार्टी ने भी अपने कैंडिडेट घोषित कर दिये।

हालांकि अभी भी रामपुर से कौन चुनाव लड़ेगा ये तय नहीं हो पाया है। वहीं अखिलेश यादव ने सुभासपा के साथ इस बार गठबंधन को ना कर दी है। दरअसल पहले इस बात के संकेत मिल रहे थे कि समाजवादी पार्टी एक सीट सुभासपा को गठबंधन में इन उपचुनाव में दे सकती है । लेकिन ऐसा नहीं हुआ। समाजवादी पार्टी ने जिन उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है उनमें घोसी से सुधाकर सिंह, मानिकपुर से निर्भय सिंह पटेल, जैदपुर से गौरव रावत जलालपुर से सुभाष राय और प्रतापगढ़ से बृजेश वर्मा पटेल को अपना प्रत्याशी बनाया है।

इन उपचुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 30 सितंबर है। और ऐसे में सभी पार्टियों को आज अपने उम्मीदवार तय कर लेने थे। पहले भाजपा फिर सपा और उसके बाद कांग्रेस ने भी एक सीट पर बचे अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी। कांग्रेस ने बलहा सीट से मुन्नू देवी को अपना उम्मीदवार बनाया है। प्रदेश की 11 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार में पहुंचे बेटे कि पिटाई, 7 पर मुकदमा दर्ज
मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार में पहुंचे बेटे कि पिटाई, 7 पर मुकदमा दर्ज
वाराणसी: नमो घाट के आसपास मांस-मछली की बिक्री पर रोक, क्या है वजह?
वाराणसी: नमो घाट के आसपास मांस-मछली की बिक्री पर रोक, क्या है वजह?
CM योगी बोले- यूपी में 2017 के बाद कृषि विकास दर 8 से बढ़कर 18% हुई
CM योगी बोले- यूपी में 2017 के बाद कृषि विकास दर 8 से बढ़कर 18% हुई

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
Embed widget