एक्सप्लोरर

IPS Binod Kumar Singh: महिला कर्मी से छेड़छाड़ के आरोप में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस भेजे गए एडीजी बीके सिंह

IPS Binod Kumar Singh News: आईपीएस अधिकारी विनोद कुमार सिंह को उनके मूल कैडर में वापस भेजा जा रहा है. केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के पूर्व बीके सिंह यूपी पुलिस में एडीजी सुरक्षा के पद पर तैनात थे.

IPS Binod Kumar Singh NewsToday: उत्तर प्रदेश के तेज तर्रार 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे विनोद कुमार सिंह को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से समय पूर्व ही उनके मूल कैडर में वापस भेजा जा रहा है. विनोद कुमार सिंह इस वक्त एडीजी सीआरपीएफ (पूर्वोत्तर) के तौर पर तैनात थे. केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के पूर्व बीके सिंह यूपी पुलिस में एडीजी सुरक्षा के पद पर तैनात थे.

जानकारी के मुताबिक बीके सिंह के ऊपर गुवाहाटी एयरपोर्ट के लाउंज में महिला कर्मी से छेड़छाड़ करने के आरोप के बाद हुई प्रारंभिक जांच में मामले को सही पाए जाने पर उनको उनके मूल कैडर वापस भेजा गया है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने महिला कर्मी की शिकायत के बाद हुई जांच में महिला के आरोपों को प्रथम दृष्टया सही पाया है. इसी कारण एडीजी बी के सिंह की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति को समय पूर्व ही समाप्त कर दिया गया है.

आईपीएस अधिकारी विनोद कुमार पर महिला ने लगाया आरोप

महिला ने आरोप लगाया कि गुवाहाटी एयरपोर्ट के रिजर्व लाउंज में एडीजी विनोद कुमार सिंह ने 16 मार्च को उसके अभद्रता की. महिला ने अपनी शिकायत में कहा की लाउंज में बनी हेल्प डेस्क पर आकर एडीजी बीके सिंह ने पहले उसकी सुंदरता की तारीफ की और इसके बाद उसके साथ छेड़खानी करने लगे. जब महिला कर्मी ने इस बात का विरोध किया तो एडीजी हेल्प डेस्क एरिया के भीतर जाकर उसके साथ दुर्व्यवहार करने लगे.

दोषी पाए गए बीके सिंह

महिला ने अपनी शिकायत में मारपीट और हमला करने जैसी बात कही है. महिला ने अपनी शिकायत को एयरपोर्ट के अधिकारियों से किया, जिसके बाद गुवाहाटी के पुलिस उपायुक्त को पूरे प्रकरण से अवगत कराया गया और उसके बाद जांच हुई है. इसी जांच में प्रारंभिक तौर पर एडीजी बीके सिंह प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए हैं, जिसके बाद उनको उनके मूल कैडर वापस भेजा गया है. 

पिछले साल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए थे

पिछले साल जून महीने में ही आईपीएस अधिकारी विनोद कुमार सिंह को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया था. केंद्र सरकार की ओर से उन्हें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में एडीजी के पद पर तैनात किया गया था. योगी सरकार के भरोसेमंद आईपीएस अधिकारियों में भी उन्हें गिना जाता है. 

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: 'मुझे संघमित्रा को अपनी बेटी कहने में शर्म आती है, रोना धोना ओछी बातें'- स्वामी प्रसाद मौर्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में मूक-बधिरों का प्रदर्शन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव
लखनऊ में मूक-बधिरों का प्रदर्शन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव
यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी के 12 जिले और 166 गांव बाढ़ में, NDRF-SDRF की 86 टीमें तैनात
यूपी के 12 जिले और 166 गांव बाढ़ में, NDRF-SDRF की 86 टीमें तैनात
IPS आशुतोष मिश्रा की मां की मौत पर बड़ा खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने
IPS आशुतोष मिश्रा की मां की मौत पर बड़ा खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget