एक्सप्लोरर

Bilawal Bhutto on PM Modi: पाक मंत्री के बयान पर जयंत चौधरी का BJP पर तंज, 'भुट्टो के बयान पर राजनीतिक भुट्टे सेक रही'

आरएलडी के अध्यक्ष जयंत चौधरी पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामली पहुंचे. यहां उन्होंने सत्ता पक्ष पर जमकर हमला बोला और बिलावल भुट्टो के बयान पर भी बात की.

UP News: पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो (Bilawal Bhutto) की पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर की गई टिप्पणी के बाद राष्ट्रीय लोक दल (RLD)के अध्यक्ष और सांसद जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) का भी बयान आया है. जयंत चौधरी का कहना है भुट्टो के बयान पर बीजेपी अपने राजनीतिक भुट्टे से सेक रही है क्योंकि निकाय चुनाव है. अगर बीजेपी को विरोध करना था तो पाकिस्तान के राजदूत को तलब कर उसके सामने विरोध प्रकट कर सकते थे.

जयंत चौधरी शामली में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए शामली के गांव टिटौली में आए हुए थे. यहां पर मीडिया से बातचीत करते हुए जयंत चौधरी ने बताया कि निकाय चुनाव को लेकर अभी कोर्ट का फैसला आना है, उसके बाद ही वह कुछ कह पाएंगे. उनके कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में लगे हुए हैं. शाहरुख खान की फिल्म पठान पर हो रहे विवाद पर जयंत चौधरी ने सीधे सीएम योगी और पीएम मोदी पर सवाल दागते हुए कहा,  ' तू इधर-उधर की बात मत कर, यह बता कि काफिला क्यों लुटा.' 

बीजेपी ने की सदन की अवहेलना

चीन के साथ हुई सेना के जवानों की झड़प पर जयंत चौधरी ने कहा कि घटना के बाद कई दिनों तक सदन चलता है, लेकिन बीजेपी इस घटना को दबाना चाहती है. जब मीडिया के माध्यम से यह जानकारी देश को मिलती है तो तब जाकर बीजेपी सदन में इस विषय पर अपना पक्ष रखती है, यह सदन की पूरी अवहेलना है. हम लोग पूरी तरह से सेना के साथ हैं. उन्होंने कहा कि देश की सीमा पर एक ओर पाकिस्तान और दूसरी ओर चीन है, जब चुनौती इतनी कठिन है ऐसे समय में सेना को मजबूत करने के लिए काम करना चाहिए. लेकिन बीजेपी है कि अग्निवीर जैसी घटिया स्कीम लेकर आई है जिससे सेना का मनोबल गिरा है.

ये भी पढ़ें -

UP Politics: बदले-बदले से नजर आए ओपी राजभर, बोले- 'जल्द राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget