एक्सप्लोरर

Bijnor News: कहासुनी के बाद पत्नी ने खाया जहर, फिर पति ने भी की खुदकुशी की कोशिश, परिजनों ने लगाया ये आरोप

Bijnor Suicide Case: बिजनौर में नई नवेली दुल्हन ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी तो वहीं पति ने भी जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की है. जिसकी हालत नाजुक देखते हुए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है.

Bijnor News: बिजनौर (Bijnor) में अपने प्यार को मुकाम तक पहुंचाने के लिए परिवारवालों से बगावत करके प्रेमी जोड़े को  शादी के बंधन में बंधे अभी चंद ही दिन गुज़रे थे कि नई नवेली दुल्हन ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी तो वहीं पति ने भी जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की है. जिसकी हालत नाजुक देखते हुए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. वहीं मृतक के परिजन का आरोप है कि दहेज न देने की वजह से जबरन पति ने बेटी को जहर देकर मार दिया है. पुलिस इस पूरे मामले में कई पहलुओं से जांच-पड़ताल में जुट गई है.

क्या है पूरा मामला?
बिजनौर के भोगपुर (Bhogpur) की रहने वाली नीलम कौर पड़ोस के ही रहने वाले बिरेंद्र सिंह नाम के शख्स से पिछले कई महीनों से बेपनाह प्यार करती थी. हालांकि दोनों के परिजन रिश्ते से रज़ामंद नहीं थे जिसकी वजह से दोनों ने कोर्ट मैरिज कर अपने प्यार को कायम रखा लेकिन बीती रात पति-पत्नी सो रहे थे इसी बीच आपस में कोई कहासुनी हुई जिसकी वजह से नई नवेली दुल्हन ने घर में रखा ज़हरीला पदार्थ खा लिया. जैसे ही पति को बीवी की तड़पने की आहट सुनाई दी तो पति ने भी बीवी का बचा ज़हर खाकर ख़ुदकुशी करने की कोशिश की. ग्रामीणों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन इलाज के दौरान पत्नी नीलम ने दम तोड़ दिया जबकि बीरेंद्र सिंह की हालत नाज़ुक देखते हुए उत्तराखंड के बाजपुर के अस्पताल  में भर्ती करा दिया गया है जिसकी हालत अभी भी नाज़ुक बनी हुई है.

यह भी पढ़ें:- Aligarh News: भाई ने फर्जी तरीके से बेच दिया घर, अब दबंगों ने मारपीट कर भगाया, पीड़ित परिवार ने लगाए यह आरोप

पुलिस कर रही मामले की जांच 
नीलम कौर और बिरेंद्र सिंह आपस मे बेहद प्यार करते थे हालांकि इस रिश्ते को लड़की के परिजन रज़ामंद नही थे जिसकी वजह से कई बार दोनों की शादी को लेकर गांव मे पंचायत भी की गई. इधर इस पूरे मामले में मृतक के रिश्तेदार की मानें तो बिरेन्द्र इनकी बेटी के साथ दहेज मांगने की खातिर मार पीट कर रहा था जिसकी वजह से जबरन बिरेन्द्र ने नीलम को ज़हर देकर मार दिया है. तहरीर के आधार पर फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ दहेज एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है. लेकिन उसके अलावा पुलिस कई पहलुओं से जांच पड़ताल कर रही है.

यह भी पढ़ें:- Deoria News: देवरिया में गिरा सैकड़ों साल पुराना मकान, मासूम समेत तीन की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget