एक्सप्लोरर

Bijnor Block Pramukh Chunav: दूसरे पक्ष की प्रत्याशी का पर्चा छीनकर भागे बीजेपी समर्थक, मचा हड़कंप

यूपी के बिजनौर में ब्लॉक प्रमुख चुनाव से पहले प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के सामने बीजेपी प्रत्याशी समर्थक दूसरे पक्ष की प्रत्याशी का पर्चा छीनकर भाग गए. इस घटना के बाद ब्लॉक में हड़कंप मच गया. 

Bijnor Block Pramukh Chunav: बिजनौर जिले के 11 ब्लॉकों में आज ब्लॉक प्रमुख के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया चल रही है. नामांकन प्रक्रिया के दौरान धामपुर के ब्लॉक अल्लहपुर में खुलेआम नामांकन कक्ष से बीजेपी प्रत्याशी समर्थक दूसरे पक्ष की प्रत्याशी का पर्चा प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के सामने छीनकर भाग गए. इस अराजकता के बाद ब्लॉक में हड़कंप मच गया. 

बीजेपी प्रत्याशी समर्थकों ने की मारपीट 
धामपुर ब्लॉक से बीजेपी ने क्षमा हेमलता चौहान को अपना प्रत्याशी बनाया है. इस चुनाव को लेकर आज दूसरे पक्ष की कुसुम रघुवंशी भी पर्चा भरने के लिए धामपुर ब्लॉक आईं थी. पर्चा भरने से पहले बीजेपी प्रत्याशी समर्थकों ने ब्लॉक से कुछ दूरी पर ही दूसरे पक्ष की कुसुम रघुवंशी और उनके समर्थकों के साथ जमकर मारपीट की. प्रत्याशी कुसुम रघुवंशी और उनके समर्थकों ने एक बैंक में घुसकर अपनी जान बचाई.

पर्चा छीनकर भाग गए बीजेपी समर्थक
बाद में पुलिस सुरक्षा मिलने के बाद कुसुम रघुवंशी नामांकन पर्चा भरने के लिए ब्लॉक के नामांकन कक्ष में पहुंची तो प्रशासन और पुलिस के सामने बीजेपी प्रत्याशी समर्थक नामांकन पर्चा छीनकर भाग गए. जिसके बाद प्रशासन में भी हड़कंप मच गया. मौके पर मौजूद एसपी पूर्वी अनित कुमार, एसडीएम धीरेंद्र प्रताप, एडीएम फाइनेंस अवधेश मिश्रा की मौजूदगी में ये सारी घटना हुई. कोई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी इस अराजकता को लेकर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है.

बोलने को तैयार नहीं अधिकारी 
उधर दूसरे पक्ष की प्रत्याशी कुसुम रघुवंशी ने साफ तौर से बताया कि उनके साथ मारपीट की गई. बीजेपी प्रत्याशी समर्थकों ने ब्लॉक के नामांकन कमरे के अंदर से पर्चा छीना और मौके से फरार हो गए. जिनको पुलिस पकड़ नहीं सकी. इस घटना के बाद पूरे ब्लॉक में हड़कंप मच गया. घटना को लेकर मौके पर मौजूद जिले के कोई भी आला अधिकारी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है. हालांकि, एसडीएम ने दबी जुबान में कहा कि पिटाई का कोई भी मामला नहीं है.

ये भी पढ़ें:

अब यूपी में डेल्टा प्लस की दस्तक, गोरखपुर और देवरिया में मिला एक-एक मरीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी: आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर हड़पी करोड़ों की जमीन! BJP नेता समेत 10 आरोपियों पर केस दर्ज
वाराणसी: आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर हड़पी करोड़ों की जमीन! BJP नेता समेत 10 आरोपियों पर केस दर्ज
'अमरनाथ में पिघले, यहां प्रकट हुए', फ्रिज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, पूजा-पाठ शुरू
'अमरनाथ में पिघले, यहां प्रकट हुए', फ्रिज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, पूजा-पाठ शुरू
योगी राज में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन, अब सिर्फ इतने मिनट में पूरी होगी दूरी
योगी राज में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन, अब सिर्फ इतने मिनट में पूरी होगी दूरी
अयोध्या में भदरसा का नाम बदलकर हुआ 'भरत नगर', योगी सरकार ने फिर से दिलाई पहचान
अयोध्या में भदरसा का नाम बदलकर हुआ 'भरत नगर', योगी सरकार ने फिर से दिलाई पहचान

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए...
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Embed widget